श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38

कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति ।
अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रम्हण: पथि ।।38।।


अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे महाबाहु कृष्ण , क्या ब्रम्ह प्राप्ति के मार्ग से भ्रष्ट ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही सफलताओं से च्युत नहीं होता और छिन्न भिन्न बादल की भांति विनष्ट नहीं हो जाता, जिसके फलस्वरूप उसके लिए किसी लोक में कोई स्थान नहीं रहता ?

तात्पर्य : उन्नति के दो मार्ग हैं। भौतिकवादी व्यक्तियों की अध्यात्म में कोई रुचि नहीं होती, अतः वे आर्थिक विकास द्वारा भौतिक प्रगति में अत्यधिक रुचि लेते हैं, या फिर समुचित कार्य द्वारा उच्चतर लोकों को प्राप्त करने में अधिक रुचि रखते हैं।
                                    यदि कोई अध्यात्म के मार्ग को चुनता है, तो उसे सभी प्रकार के तथाकथित भौतिक सुख से विरक्त होना पड़ता है। यदि महत्वाकांक्षी ब्रम्हवादी असफल होता है तो वह दोनों ओर से जाता है। दूसरे शब्दों में, वह न तो भौतिक सुख भोग पाता है, और न आध्यात्मिक सफलता ही प्राप्त कर सकता है।
                                   उसका कोई स्थान नहीं रहता,वह छिन्न भिन्न बादल के समान होता है। कभी कभी आकाश में एक बादल छोटे बादलखंड से विलग होकर एक बड़े खंड से जा मिलता है, किंतु यदि वह बड़े खंड से नहीं जुड़ पाता तो वायु उसे बहा ले जाती है, और वह विराट आकाश में लुप्त हो जाता है।
                             ब्रम्हण: पथि ब्रम्ह -साक्षात्कार का मार्ग है, जो अपने आपको परमेश्वर का अभिन्न अंश जान लेने पर प्राप्त होता है, और यह परमेश्वर ब्रम्ह, परमात्मा तथा भगवान रूप में प्रकट होता है। भगवान श्रीकृष्ण परम सत्य के पूर्ण प्राकट्य हैं, अतः जो इस परमपुरुष की शरण में जाता है,वही सफल योगी है।
                             ब्रम्ह तथा परमात्मा -साक्षात्कार के माध्यम से जीवन के इस लक्ष्य तक पहुंचने में अनेकानेक जन्म लग जाते हैं। अतः दिव्य -साक्षात्कार का सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग या कृष्ण भावनामृत की प्रत्यक्ष विधि है।
                              
                               श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि जो भौतिकवादी लोग होते हैं,उनकी अध्यात्म में कोई रुचि नहीं होती,वे अपने भौतिक प्रगति के लिए दिन रात काम करते हैं, और उनका केवल और केवल एक मात्र उद्देश्य होता है अपने भौतिक जीवन में विकास करना।
                          दूसरी ओर यदि कोई व्यक्ति अध्यात्मवादी होता है तो वह अपने आध्यात्मिक विकास के लिए कार्य करता है, जैसे कि भगवान के विग्रह को नित्य प्रति दिन स्नान कराना,उनको सुंदर वस्त्र पहनाना,उनका श्रृंगार करना, उनके लिए स्वादिष्ट प्रसाद बना कर उन्हें भोग लगाना ,नाम जप करना आदि। यदि इस प्रकार से कोई व्यक्ति भगवान की सेवा करता है तो उसकी आध्यात्मिक उन्नति निश्चित है।
                            यदि कोई व्यक्ति भक्ति का भी दिखावा करता है,और भौतिक सुख के लिए भी उल्टे सीधे काम कर के गलत तरीके से धन का संग्रह करता है,तो फिर उस व्यक्ति को न तो भौतिक सुख ही प्राप्त होता है और न ही आध्यात्मिक सफलता ही प्राप्त होती है। अर्थात वह न तो इधर का रहता है न उधर का अर्थात उसका कोई स्थान नहीं रहता।
                          उदाहरण के लिए कभी कभी आकाश में एक बादल छोटे बादलखंड से अलग हो कर बड़े बादल खंड में जा मिलता है, परंतु यदि वह बड़े खंड से नहीं जुड़ पाता है तो तेज हवा का झोंका उसे उड़ा ले जाता है, और वह उस विराट आकाश में लुप्त हो जाता है।
                           अतः दिव्य -साक्षात्कार का सबसे सरल और सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग या कृष्ण भावनामृत की प्रत्यक्ष विधि है, तथा भगवान श्रीकृष्ण ही परमेश्वर हैं, और जो कोई भी उनके शरण में जाता है वही एक सफल योगी है, और वह इस भवसागर से पार उतर जाता है।
      

Kachchhinnobhayavibhrashtashchinnabhramiva nashyati.

Apratishto mahabaho vimoodho brahmana pathi।।38।।

Translation by Srila Prabhupada: O Mahabahu Krishna, does not such a person who has deviated from the path of Brahman attainment lose both spiritual and material success and perish like a scattered cloud, leaving him no place in any world?

Meaning: There are two paths to progress. Materialistic people have no interest in spirituality, so they are overly interested in material progress through economic development, or in attaining higher worlds through proper work.

                                If one chooses the path of spirituality, he must renounce all so-called material pleasures. If an ambitious Brahman fails, he goes both ways.  In other words, he neither enjoys material happiness nor attains spiritual success.

                                    He has no place; he is like a scattered cloud. Sometimes a cloud in the sky separates from a smaller cloud patch and joins a larger patch, but if it cannot connect with the larger patch, the wind carries it away, and it vanishes into the vast sky.

                                Brahman: Pathi is the path to Brahman-realization, which is attained by realizing oneself as an inseparable part of the Supreme Being, and this Supreme Being manifests as Brahman, the Supreme Soul, and Bhagwan. Lord Krishna is the complete manifestation of the Absolute Truth, and therefore, one who surrenders to this Supreme Being is a successful yogi.

                                It takes many lifetimes to reach this goal of life through realization of Brahman and Paramatma. Therefore, the best path to divine realization is the direct method of Bhakti Yoga or Krishna consciousness.

                                                      From this verse of the Bhagavad Gita, we must understand that materialistic people have no interest in spirituality. They work day and night for their material progress, and their sole objective is to progress in their material lives.

                        On the other hand, if a person is spiritual, they work for their own spiritual development, such as bathing the idol of God daily, dressing it in beautiful clothes, adorning it, preparing delicious offerings for it, chanting the name of the Lord, etc.  If a person serves God in this way, his spiritual progress is certain.

                          If a person even pretends to be devoted and, for the sake of material happiness, engages in wrongdoing and accumulates wealth through wrong means, then that person attains neither material happiness nor spiritual success. That is, he belongs neither here nor there, that is, he has no place.

                          For example, sometimes a cloud in the sky separates from a smaller cloud patch and joins a larger cloud patch. However, if it is unable to join the larger patch, a strong gust of wind blows it away, and it vanishes into the vast sky.

Therefore, the simplest and best path to divine realization is the direct method of bhakti yoga or Krishna consciousness, and Lord Krishna is the Supreme God, and whoever surrenders to Him is a successful yogi, and he crosses this ocean of








श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38

कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति । अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रम्हण: पथि ।।38।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे मह...