दस नाम अपराध कौन कौन से है? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दस नाम अपराध कौन कौन से है? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

दस नाम अपराध कौन कौन से हैं?

हमें यह ध्यान रखना होगा कि दस नाम अपराधों से बचना होगा।
1. उन लोगों की बुराई करना जो अपने जीवन में श्री भगवान की महिमा का प्रसार करने का प्रयास करते हैं। 
                                  लोगों को परम पुरुष की महिमा समझने में शिक्षित किया जाना चाहिए, अतः जो भक्तगण श्री भगवान की महिमा का प्रचार करने में लगे रहते हैं, उनकी बुराई कभी भी नहीं करनी चाहिए। यह सबसे भारी अपराध है।

2. भगवान श्री विष्णु का पवित्र नाम सबसे अधिक मंगलमय नाम है, और उनकी लीलाएं भी उनके पवित्र नाम से अभिन्न हैं। ऐसे अनेक मूर्ख हैं जो यह कहते हैं कि चाहे कोई हरे कृष्ण का कीर्तन करे, चाहे काली, दुर्गा या शिव के नामों का कीर्तन करे, ये सभी समान हैं।
                                यदि कोई यह सोचता है कि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान का नाम तथा देवताओं के नाम एवं कार्य कलाप एक समान हैं, या यदि कोई श्री विष्णु के पवित्र नाम को भौतिक ध्वनि मानता है,तो यह भी एक अपराध है।

3.तीसरा अपराध है श्री भगवान की महिमा का प्रसार करने वाले गुरु को सामान्य मनुष्य समझना।

4.चौथा अपराध है वैदिक ग्रंथों को यथा पुराणों या अन्य दिव्य शास्त्रों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकों के रूप में मानना।

5. पाँचवां अपराध यह सोचना है कि भक्तों ने श्री भगवान के पवित्र नाम को कृत्रिम महत्ता प्रदान की हुई है। असल तथ्य तो यह है कि श्री भगवान अपने नाम से अभिन्न हैं अर्थात भगवान और उनके नाम में कोई अंतर नहीं है।
                                  सर्वोच्च आध्यात्मिक अनुभूति तो भगवान के नाम का कीर्तन - हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे है, जो इस युग के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है।

6. छठा अपराध है श्री भगवान के पवित्र नाम पर किसी प्रकार की व्याख्या करना।

7. सातवां अपराध है भगवन्नाम के कीर्तन के बल पर पाप कर्म करना। यह ज्ञात है कि मनुष्य एक मात्र भगवन्नाम का कीर्तन करने से समस्त पापों से मुक्त किया जा सकता है, किंतु इसीलिए यदि कोई यह सोचे कि वह सभी तरह के पाप कर्म करने हेतु स्वतंत्र है,तो यह अपराध है।

8. आठवाँ अपराध है हरे कृष्ण कीर्तन को अन्य आध्यात्मिक कार्यों यथा ध्यान, तपस्या या यज्ञ के समान मानना। इन्हें किसी भी स्तर पर समान नहीं बतलाया जा सकता है।

9. नौवां अपराध है ऐसे व्यक्तियों के समक्ष पवित्र नाम के महत्व का गुणगान करना, जिन्हें उसमें कोई रुचि न हो।

10. दसवां अपराध है आध्यात्मिक अनुशीलन की प्रक्रिया को करते समय किसी वस्तु का स्वामी होने की भ्रांत धारणा के प्रति अनुरक्ति रखना या शरीर को आत्मा मानना।

जब मनुष्य भगवान के नाम का कीर्तन करते समय इन दसों अपराधों से मुक्त होता है, तो उसमें शारीरिक भावलक्षण उत्पन्न होते हैं, जो पुलकाश्रु कहलाते हैं। पुलक का अर्थ है सुख का लक्षण तथा अश्रु का अर्थ है आँखों में आँसू।
                                    जिस व्यक्ति ने पवित्र नाम का कीर्तन निरपराध भाव से किया हो, उसमें सुख तथा अश्रु के लक्षण प्रकट होने चाहिए।भागवत जी के इस श्लोक में बताया गया है कि जिन लोगों ने श्री भगवान की महिमा के कीर्तन द्वारा सुख तथा अश्रु के लक्षण सही में विकसित कर लिए हैं, वे भगवद्धाम में प्रवेश करने के पात्र हैं।

We must remember to avoid the ten nama offenses.

1. Speaking ill of those who strive to spread the glories of Sri Bhagavan in their lives.

                                  People must be educated to understand the glories of the Supreme Being, so one should never speak ill of devotees who are engaged in propagating the glories of Sri Bhagavan. This is the gravest offense.

2. The holy name of Lord Sri Vishnu is the most auspicious name, and His pastimes are also inseparable from His holy name. There are many fools who say that whether one chants Hare Krishna, or the names of Kali, Durga, or Shiva, they are all the same.

                            If someone thinks that the name of the Supreme Personality of Godhead and the names and activities of the demigods are the same, or if someone considers the holy name of Sri Vishnu to be a physical sound, this is also an offense.

3. The third offense is mistaking a guru who spreads the glories of Lord Shri Krishna for an ordinary human being.

4. The fourth offense is treating Vedic texts, such as the Puranas, or other divine scriptures as books of common knowledge.

5. The fifth offense is thinking that devotees have artificially elevated the holy name of Lord Shri Krishna. The truth is that Lord Shri Krishna is inseparable from His name, meaning there is no difference between God and His name.

                                The highest spiritual experience is chanting the name of God – Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Ram Hare Ram Ram Ram Hare Hare – which is said to be most important for this age.

6. The sixth offense is interpreting the holy name of Lord Shri Krishna in any way.

7. The seventh offense is committing sinful acts under the guise of chanting the name of God.  It is known that a person can be freed from all sins simply by chanting the Lord's name, but if someone thinks that they are free to commit all kinds of sinful acts, then this is a sin.

8. The eighth sin is equating the chanting of Hare Krishna with other spiritual practices, such as meditation, austerities, or sacrifices. They cannot be equated at any level.

9. The ninth sin is extolling the importance of the holy name before people who have no interest in it.

10. The tenth sin is clinging to the false notion of owning something while engaged in spiritual practice, or considering the body to be the soul.

When a person is freed from these ten sins while chanting the Lord's name, physical symptoms called pulakaṣṇas (tears) arise. Pulakaṣṇa means a sign of happiness, and ashruṣṇa means tears in the eyes.

                                    The person who has chanted the holy name without any guilt should show signs of happiness and tears. This verse of Bhagavad Gita states that those who have truly developed signs of happiness and tears through chanting the glories of Lord Shri Krishna are eligible to enter the abode of God.




दस नाम अपराध कौन कौन से हैं?

हमें यह ध्यान रखना होगा कि दस नाम अपराधों से बचना होगा। 1. उन लोगों की बुराई करना जो अपने जीवन में श्री भगवान की महिमा का प्रसार...