गुरुवार, 13 जुलाई 2023

कामिका एकादशी व्रत कथा

ब्रह्मवैवर्त पुराण में युधिष्ठिर महाराज और भगवान श्री कृष्ण के संवाद में कामिका एकादशी का माहात्म्य वर्णित है। युधिष्ठिर महाराज ने कहा कि हे भगवन,आपसे मैंने देवशयनी एकादशी के बारे में सुना, कृप्या आप मुझे श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी के बारे में बताएं।
                  तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन सावन के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी, सभी पापों का नाश करने वाली और मनोवांछित फलों को देने वाली कामिका एकादशी का शुभ आगमन होता है।
                पुरातन काल में ब्रम्हा जी से नारद जी ने पूछा कि सावन के कृष्ण पक्ष में किस एकादशी का आगमन होता है और उसका नाम क्या है। इस व्रत के प्रधान देव कौन हैं, तथा इस व्रत को करने से कौन से पुण्य की प्राप्ति होती है।
               तब ब्रह्मा जी ने कहा कि, हे नारद आपने समस्त ब्रह्माण्ड के हित का प्रश्न पूछा है। इस एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। इसको करने से वाजपेय यज्ञ को करने का फल प्राप्त होता है।
                इस तिथि को संख, चक्र , गदा और पद्म धारण करने वाले भगवान श्री विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पवित्र तीर्थ स्नान, जैसे कि गंगा, काशी,नैमिशारण्य और पुष्कर जैसे स्थानों पर स्नान करने वाले पुण्य  से भी हजारों गुणा अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
              व्रत के फलस्वरुप भगवान विष्णु की पूजा से उपासकों के साथ साथ उनके पित्रों के भी सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उपासकों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
               श्रावण मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी गंधर्वों और नागों की भी पूजा हो जाती है। जिस प्रकार कमल को पानी स्पर्ष नहीं कर सकता, उसी प्रकार कामिका एकादशी करने वाले को पाप स्पर्ष नहीं कर सकता है।
             जो कोई भी तुलसी पत्र से भगवान श्री हरि की पूजा करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है। तुलसी के केवल दर्शन मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
              तुलसी माता को स्पर्ष करने से हम पावन हो जाते हैं, उनकी प्रार्थना करने से व्यक्ति रोगमुक्त हो जाता है, और तुलसी रोपण करने से भगवान श्री कृष्ण के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उनके चरण कमलों पर तुलसी अर्पण करने से भक्ति की प्राप्ति होती है।
                एकादशी के दिन तुलसी महारानी को घी का दीपक और प्रणाम करने से, उससे प्राप्त होने वाले फल का हिसाब रखने में स्वयं चित्रगुप्त भी असमर्थ हैं।
                कामिका एकादशी व्रत करने से भ्रूण हत्या, तथा ब्रम्ह हत्या जैसे महापापों से भी मुक्ति मिलती है। एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण के सम्मुख जिसका दीपक जलता है, उसके पित्र स्वर्गलोक में स्थित होकर अमृतपान से तृप्त होते हैं।
                भगवान के समक्ष घी अथवा तिल के तेल से दीपक जलाकर मनुष्य देह त्याग के पश्चात, करोड़ों दीपकों से पूजित होकर स्वर्गलोक में निवास करता है। इसलिए हे नारद पाप से भयभीत मनुष्यों को इस कामिका एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
             एकादशी व्रत से बढ़कर पापों के नाश का और कोई उपाय नहीं है। स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि कामिका एकादशी को करने से मुनष्य फिर कभी भी किसी भी योनि में जन्म नहीं लेता।
            जो इस एकादशी पर श्रद्धा और भक्ति से भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पण करते हैं, वे समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं। ब्रम्हा जी ने कहा कि हे नारद, मैं स्वयं श्री हरि की प्रिय तुलसी को सदैव नमस्कार करता हूं।
            इस एकादशी के माहात्म्य को जो भी श्रद्धा पूर्वक श्रवण और पठन करता है उसे भी वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। भगवान श्री हरि सर्वोपरि हैं, वे अपने भक्तों की निश्चल भक्ति से सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं।
              तुलसी जी भगवान श्री विष्णु की प्रिया हैं, भगवान श्री हरि सोने, चांदी हीरे, मोती से इतने प्रसन्न नहीं होते, जितनी प्रसन्नता उन्हें तुलसी दल के अर्पण करने से होती है।अतः एकादशी पर हमें भी व्रत रख कर भगवान को प्रसन्न करना चाहिए, और भगवान को तुलसी अर्पित कर सभी पापों से मुक्त होकर भक्ति के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
            एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण करना चाहिए, और भगवान के पवित्र नाम का कीर्तन करना चाहिए। सभी को भगवद्गीता और भागवतम् का पठन करना चाहिए, और हरे कृष्ण महामंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए।
               हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
                

  The greatness of Kamika Ekadashi is described in Brahmavaivarta Purana in the dialogue between Yudhishthira Maharaj and Lord Shri Krishna.  Yudhishthir Maharaj said that O Lord, I heard from you about Devshayani Ekadashi, please tell me about the Ekadashi that falls in the Krishna Paksha of the month of Shravan.

Then Lord Shri Krishna said that O Rajan, the Ekadashi coming in the Krishna Paksha of Sawan, the auspicious arrival of Kamika Ekadashi, which destroys all sins and gives the desired fruits.

In ancient times, Narad ji asked Brahma ji that which Ekadashi comes in the Krishna Paksha of Sawan and what is its name.  Who is the presiding deity of this fast, and what virtues are achieved by observing this fast.

Then Brahma ji said that, O Narad, you have asked the question of the interest of the whole universe.  This Ekadashi is called Kamika Ekadashi.  By doing this one gets the result of performing Vajpayee Yagya.

On this date, Lord Shri Vishnu should be worshipped, who wears Sankh, Chakra, Gada and Padma.  Worshiping Lord Vishnu on this day yields thousands of times more merit than the merit of taking a holy pilgrimage bath at holy places such as the Ganges, Kashi, Naimisharanya and Pushkar.

As a result of the fast, worshiping Lord Vishnu removes all the sufferings of the worshipers as well as their ancestors.  Worshipers get salvation.

By worshiping Lord Vishnu in the month of Shravan, all Gandharvas and serpents are also worshipped.  Just as water cannot touch a lotus, in the same way sin cannot touch the person who performs Kamika Ekadashi.

Whoever worships Lord Sri Hari with Tulsi leaves, he becomes free from all sins.  All sins are destroyed by just seeing Tulsi.


By touching Tulsi Mata we become pure, by praying to her one becomes free from diseases, and by planting Tulsi we get the good fortune of living with Lord Shri Krishna.  By offering Tulsi at his lotus feet one attains devotion.

Even Chitragupt himself is unable to keep account of the results obtained by offering ghee lamp and salutations to Tulsi Maharani on the day of Ekadashi.

By observing Kamika Ekadashi fast, one gets freedom from great sins like infanticide and brahma murder.  Whose lamp is lit in front of Lord Shri Krishna on the day of Ekadashi, his ancestors are situated in heaven and are satisfied by drinking nectar.

By lighting a lamp with ghee or sesame oil in front of God, after leaving the human body, worshiped by crores of lamps, resides in heaven.  That's why O Narad, people who are afraid of sin must fast on this Kamika Ekadashi.

There is no better way to destroy sins than fasting on Ekadashi.  Lord Shri Krishna himself has also said that by observing Kamika Ekadashi, man never takes birth again in any form.

Those who offer Tulsi leaves to Lord Vishnu with devotion and devotion on this Ekadashi, they are freed from all sins.  Brahma ji said that O Narad, I myself always bow down to Shri Hari's beloved Tulsi.


Whoever listens and recites the greatness of this Ekadashi with devotion, he also gets Vaikunth Lok.  Lord Shri Hari is supreme, He is easily pleased by the unflinching devotion of His devotees.

Tulsi ji is the beloved of Lord Shri Vishnu, Lord Shri Hari is not so pleased with gold, silver, diamonds, pearls, as much as he is pleased with the offering of Tulsi Dal. Therefore, we should keep fast on Ekadashi and please God  And by offering Tulsi to God, one should move forward on the path of devotion by getting free from all sins.

On the day of Ekadashi one should listen more and more to the beautiful pastimes of the Lord, and chant the holy name of the Lord.  One should read the Bhagavad Gita and the Bhagavatam, and chant the Hare Krishna mahamantra more and more.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

बुधवार, 5 जुलाई 2023

भगवद्गीता के अध्याय 18 से लिया गया श्लोक संख्या 26


मुक्तसंगोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वित: ।
सिद्धयसिद्धयोर्निर्विकार: कर्ता सात्त्विक उच्यते।।26।।

जो व्यक्ति भौतिक गुणों के संसर्ग के बिना अहंकार रहित, संकल्प तथा उत्साहपूर्वक अपना कर्म करता है और सफलता अथवा असफलता में अविचलित रहता है,वह सात्त्विक कर्ता कहलाता है।

तात्पर्य : कृष्णभावनामय व्यक्ति सदैव प्रकृति के गुणों से अतीत होता है। उसे अपने सौंपे गए कर्म के परिणाम की कोई आकांक्षा नहीं रहती है, क्योंकि वह मिथ्या, अहंकार तथा घमंड से परे होता है।
               फिर भी अपने कार्य के पूर्ण होने तक वह हमेशा उत्साह से पूर्ण रहता है। उसे होने वाले कष्टों की कोई चिंता नहीं होती, वह सदैव उत्साहपूर्ण रहता है। वह सफलता या विफलता की परवाह नहीं करता, तथा वह सुख दुख में एक समान अर्थात समभाव रहता है।
ऐसा व्यक्ति सतोगुणी कहलाता है।
           अर्थात भगवद्गीता के इस श्लोक में भगवान ने सतोगुणि व्यक्ति के लक्षण को बताया है।


हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇


Muktsango'nahamwadi dhrityutsahsaminvitah.

Siddhayasiddhayornirvikar: Karta Satvik Uchyate..26.

One who performs his duty without attachment to material modes, without ego, with determination and enthusiasm and unperturbed by success or failure, is called a virtuous worker.

Purport: A person in Krishna consciousness is always transcendental to the modes of material nature.  He has no desire for the result of the work assigned to him, because he is beyond falsehood, ego and pride.

Yet he is always full of enthusiasm till the completion of his work.  He is not worried about the sufferings that happen to him, he is always enthusiastic.  He does not care about success or failure, and he remains equal in happiness and sorrow.

Such a person is called Satoguni.

That is, in this verse of the Bhagavad Gita, the Lord has told the characteristics of a person in the mode of goodness.


Hare Krishna hare Krishna Krishna Krishna hare hare hare Ram hare Ram Ram Ram hare hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

गुरुवार, 29 जून 2023

देवशयनी एकादशी व्रत कथा

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष में आने वाली देवउठनी एकादशी तक के काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
                        क्योंकि इस शयन काल में भगवान श्री विष्णु योग निद्रा ग्रहण करते हैं। इसी शयन एकादशी से चातुर्मास का भी प्रारंभ होता है।
                  देवशयनी एकादशी का माहात्म्य भविष्योत्तर पुराण में वर्णित है। एक बार जब युधिष्ठिर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से इस एकादशी के बारे में पूछा ,तो भगवान उन्हें बताते हैं कि एक बार श्री नारद मुनि ने ब्रम्हा जी से इस एकादशी के बारे में पूछा था। तब उत्तर में ब्रम्हा जी ने बताया कि प्राचीन काल में सूर्य वंश में जन्मे मान्धाता नामक अत्यंत बलवान, पराक्रमी और सत्यवादी राजा थे।
               उनके राज्य में सभी जीव प्रसन्न,और सुखपूर्वक रहते थे। परंतु कुछ समय के पश्चात विधि के विधान से लगातार तीन वर्षों तक बारिश न होने के कारण उनके राज्य में अन्न की उपज नहीं हुई, जिस कारण से लोग बहुत दुखी हो गए।
               वे सारे लोग हतास अवस्था में राजा के पास आकर कहने लगे कि हे राजन, आपके शासन में हमें कभी भी किसी पीड़ा या संकट का सामना कभी नहीं करना पड़ा, लेकिन इस समय में हम सभी बहुत विचलित हो गए हैं, कृप्या आप हमारी पीड़ाओं का निवारण करें।
                 आप कुछ ऐसा उपाय करें, कि जिससे इस पूरे राज्य में पुनः सुख और शांति का निर्माण हो जाए। तब इस पर राजा ने उनसे कहा कि हमारे शास्त्र में कहा गया है कि, राजा के किए गए पाप कर्म के कारण ही ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है।
              परंतु मुझे स्मरण ही नहीं की,मुझसे कौन सा ऐसा पाप हुआ है , लेकिन फिर भी मैं अपने प्रजा के हित के लिए इसका उपाय अवश्य खोजूंगा।
                राजा मान्धाता ने अपने अधिकारियों और सैनिकों के साथ वन में प्रस्थान किया। एक दिन वन में उनकी मुलाकात अंगिरा मुनि से हुई, तो अंगिरा मुनि को प्रणाम करके राजा ने अपना सारा वृतांत अंगिरा मुनि से कह सुनाया।
                तब अंगिरा मुनि ने राजा से कहा कि, आपके राज्य में कोई एक  अज्ञानी और अयोग्य व्यक्ति तपस्या कर रहा है, और क्योंकि ये शास्त्रों के विरुद्ध है, इसलिए आपका सारा राज्य इस पाप को भुगत रहा है।
                तब राजा ने अंगिरा मुनि से इसका कोई आध्यात्मिक समाधान बताने की विनती की, तो मुनि ने कहा कि यदि आप और आपकी समस्त प्रजा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी का श्रद्धा पूर्वक पालन करेंगे, तो राज्य में वर्षा अवश्य होगी, और अन्न की उत्पत्ति भी होगी, तथा पहले की तरह राज्य में शांति और समृद्धि भी होगी।
                 जो भी व्यक्ति इस व्रत का पालन करता है,उसके भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में आने वाली सभी बाधाएं नष्ट हो जाती हैं। अंगिरा मुनि को आदर पूर्वक आभार व्यक्त करने के बाद राजा अपने राज्य को लौट गए।
            राजा ने शयन एकादशी के दिन पूरे परिवार सहित इस व्रत का नियम पूर्वक पालन किया, और समस्त प्रजा ने भी इस एकादशी व्रत का नियम पूर्वक पालन किया। कुछ समय पश्चात राज्य में बारिश हुई, और राज्य फिर से सुखी और समृद्ध बन गया।
             भगवान श्री कृष्ण युधिष्ठिर से कहते हैं कि जो भी व्यक्ति मुझे प्रसन्न करने का इक्षा रखता है, उसे शयन एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
               भगवान कहते हैं कि इस व्रत के माहात्म्य को श्रद्धा पूर्वक श्रवण करने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, और मैं स्वयं उसे अपनी भक्ति प्रदान करता हूं।
              एकादशी के दिन भगवद्गीता और भागवतम जैसे ग्रंथों का पठन अवश्य करें। अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण करें और उनके पवित्र नाम का कीर्तन करें, तथा भगवान की प्रसन्नता के लिए इस दिन अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप करें।
      हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇



।auspicious work is performed during the period from Devshayani Ekadashi falling in the Shukla Paksha of Ashadh month to Devuthani Ekadashi falling in the Shukla Paksha of Kartik month.

Because Lord Shri Vishnu takes yoga sleep during this sleeping period.  Chaturmas also starts from this Shayan Ekadashi.

The greatness of Devshayani Ekadashi is described in Bhavishyottara Purana.  Once Yudhishthira Maharaj asked Lord Shri Krishna about this Ekadashi, the Lord tells him that once Shri Narad Muni had asked Brahma ji about this Ekadashi.  Then in reply Brahma ji told that in ancient times there was a very strong, mighty and truthful king named Mandhata, born in Surya dynasty.

All living beings lived happily and happily in his kingdom.  But after some time, due to lack of rain for three consecutive years due to the rule of law, there was no production of food grains in his state, due to which the people became very sad.

All those people came to the king in desperation and said that under your rule we have never faced any pain or crisis, but in this time we all are very disturbed, please take care of our sufferings.  Troubleshoot


     should take such measures that happiness and peace can be created again in this entire state.  Then the king told him that it is said in our scriptures that such a situation arises only because of the sins committed by the king.

But I did not remember, what such sin I have committed, but still I will definitely find a solution for the benefit of my subjects.

King Mandhata left for the forest with his officers and soldiers.  One day he met Angira Muni in the forest, then after saluting Angira Muni, the king told his whole story to Angira Muni.

Then Angira Muni told the king that, in your kingdom an ignorant and unfit person is doing penance, and because it is against the scriptures, your whole kingdom is suffering from this sin.

Then the king requested Angira Muni to suggest a spiritual solution to this, to which Muni said that if you and all your subjects observe the Ekadashi which falls on the Shukla Paksha of Ashadh month with devotion, then there will be rain in the kingdom, and food  will also be born, and there will be peace and prosperity in the state as before.

Whoever observes this fast, all the obstacles in his physical and spiritual life are destroyed.  After respectfully expressing gratitude to Angira Muni, the king returned to his kingdom.

On the day of Shayan Ekadashi, the whole family along with this fast was observed according to the rules, and all the people also observed this Ekadashi fast according to the rules.  After some time it rained in the kingdom, and the kingdom again became happy and prosperous.            
                
               Lord Shri Krishna tells Yudhishthira that whoever aspires to please me, he must fast on Shayan Ekadashi.

The Lord says that all the sins of a person who listens to the greatness of this fast with devotion are destroyed, and I myself give him my devotion.

Do read books like Bhagavadgita and Bhagavatam on Ekadashi.  Listen to the Lord's beautiful pastimes more and more and chant His holy name, and chant the Hare Krishna mahamantra as much as possible on this day for the Lord's pleasure.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

    

सोमवार, 12 जून 2023

योगिनी एकादशी व्रत कथा

इसकी कथा कुछ इस प्रकार है, एक बार की बात है, धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी का संबोधन क्या है?
                तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन आषाढ़ कृष्ण एकादशी का नाम योगिनी है, इस व्रत के पालन से व्यक्ति गंभीर पाप कर्म, और भवसागर से मुक्ति प्राप्त करता है। अब मैं तुमसे पुराणों में वर्णन किया हुआ सुंदर कथा कहता हूं,ध्यान पूर्वक सुनो।
             स्वर्ग की अल्कापुरी नामक नगरी में कुबेर का राज्य था, जो देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। वह शिव भक्त था और प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा किया करता था।
             हेम नाम का यक्ष उनका माली था, जो मानसरोवर से सुंदर फूल लाकर कुबेर को देता, और जिसका उपयोग कुबेर शिव जी की उपासना में किया करता था।
             हेम की पत्नी बहुत ही सुंदर थी, उसकी पत्नी का नाम विशालाक्षी था, तथा वह अपनी पत्नी के प्रति बहुत आसक्त था। एक दिन वह मानसरोवर से पुष्प तो ले आया, परंतु पत्नी से आसक्त होने के कारण वह अपनी पत्नी से हास्य विनोद तथा उसके साथ रमण करने लगा।
             इधर राजा उसकी दोपहर तक राह देखता रहा, और अंत में राजा कुबेर ने अपने एक सैनिक को आज्ञा दी कि, तुम जाकर माली के न आने का कारण पता करो, क्योंकि वह अभी तक पुष्प लेकर नहीं आया।
          सैनिकों ने कहा कि महाराज वह पापी अत्यंत कामी है, अवश्य ही  वह अपनी स्त्री के साथ हास्य विनोद, और रमण कर रहा होगा, इसलिए वह नहीं आया है।
           यह सुनकर कुबेर ने क्रोधित होकर उसे बुलाया, हेम माली राजा के भय से कांपता हुआ उनके समीप पहुंचा। राजा कुबेर ने कहा कि अरे पापी,नीच ,कामी तुमने मेरे परम पूज्यनीय शिव जी का अनादर किया है, इसलिए मैं तुम्हें श्राप देता हूं कि तू स्त्री का वियोग सहेगा, और मृत्यु लोक में जाकर कोढ़ी होगा।
              कुबेर के श्राप से हेम माली का स्वर्ग से पतन हो गया, और वह उसी क्षण पृथ्वी पर जा गिरा। पृथ्वी पर आते ही उसके पूरे शरीर में श्वेत कोढ़ हो गया, और उसकी पत्नी भी उसी समय अन्तर्ध्यान हो गई।
              मृत्यु लोक में आकर माली ने अनेक दुख भोगे, और भयानक जंगल में जाकर बिना अन्न और जल के भटकता रहा। उसे रात्रि में निद्रा भी नहीं आती थी, परंतु शिव जी की पूजा के प्रभाव से उसको पिछले जन्म के स्मृति का ज्ञान अवश्य रहा।
             घूमते घूमते एक दिन वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में पहुंच गया, जिनकी आयु सात कल्प है, और जिनका आश्रम ब्रम्हा की सभा के समान लगता था।
             उन्हें देखकर हेम ने दूर से ही अनेक बार उन्हें शाष्टांग प्रणाम किया, यह देख कर दयावान मार्कण्डेय ऋषि ने उससे पूछा कि, तुमने ऐसा कौन सा पाप किया है , जिसके कारण तुम्हारी ऐसी हालत हो गई है।
               तब हेम माली ने सारा वृतांत ऋषि से कह सुनाया। यह सुनकर ऋषि बोले, निश्चित ही तुमने मेरे सम्मुख सत्य वचन कहे हैं, इसलिए तेरे उद्धार के लिए मैं तुम्हें एक व्रत बताता हूं।
             यदि तू आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का विधि पूर्वक व्रत करेगा तो, तेरे सारे पाप नष्ट हो जाएंगे। यह सुनकर माली ने अत्यंत प्रसन्न होकर मुनि को शाष्टांग प्रणाम किया, मुनि ने उसे स्नेह से उठाया।
           हेम माली ने मुनि के कहे अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया, और इस व्रत के प्रभाव से वह कोढ़ से मुक्त होकर अपने पुराने स्वरूप में आकर, अपनी पत्नी के साथ सुख पूर्वक रहने लगा।
        तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन यह योगिनी एकादशी का व्रत अठासी हजार ब्राम्हणों को भोजन कराने के बराबर फल देने वाला है। इस व्रत को करने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है।
             एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण करें,भगवद्गीता, भागवतम आदि का पठन करें, और हरे कृष्ण महामंत्र का कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला का जप अवश्य करें।
         हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

             
     Its story is something like this, once upon a time, Dharmaraj Yudhishthir started saying that O Lord, what is the address of the Ekadashi of Ashada Krishna Paksha?

Then Lord Shri Krishna said that O Rajan, the name of Ashada Krishna Ekadashi is Yogini, by observing this fast one gets freedom from grave sins, karma and Bhavsagar.  Now I tell you a beautiful story described in Puranas, listen carefully.

In the heavenly city called Alkapuri, there was the kingdom of Kubera, who is the treasurer of the deities.  He was a devotee of Shiva and used to worship Lord Shiva daily.

A Yaksha named Hem was his gardener, who brought beautiful flowers from Mansarovar and gave them to Kuber, and which Kuber used to worship Shiva.

Hem's wife was very beautiful, his wife's name was Vishalakshi, and he was very attached to his wife.  One day he brought flowers from Mansarovar, but being attached to his wife, he started joking with his wife and enjoying with her.         

Here the king kept waiting for him till noon, and at last King Kuber ordered one of his soldiers to go and find out the reason for the gardener not coming, because he has not yet brought flowers.

The soldiers said that Maharaj, that sinner is very lustful, he must be having fun and enjoyment with his wife, that's why he has not come.

Hearing this, Kuber got angry and called him, Hem reached near him trembling with fear of the gardener king.  King Kuber said that O sinner, vile, lustful, you have disrespected my most respected Lord Shiva, so I curse you that you will suffer the separation of a woman, and will be a leper after going to the world of death.

Hem Mali fell from heaven due to Kubera's curse, and he fell down to earth at that very moment.  As soon as he came to earth, his whole body got white leprosy, and his wife also disappeared at the same time.

After coming to the land of death, the gardener suffered many sorrows, and went wandering in the terrible forest without food and water.  He could not even sleep at night, but due to the effect of worshiping Lord Shiva, he definitely had the knowledge of the memory of his previous birth.

One day while roaming around, he reached the ashram of sage Markandeya, whose age is seven Kalpas, and whose ashram looked like the assembly of Brahma.

              
       Seeing him, Hem bowed down to him many times from a distance, seeing this, the merciful sage Markandeya asked him, what sin have you committed, because of which you have become like this.

Then Hem Mali told the whole story to the sage.  Hearing this, the sage said, surely you have spoken true words in front of me, so I tell you a vow for your salvation.

If you observe Yogini Ekadashi of the Krishna Paksha of the month of Ashadha methodically, all your sins will be destroyed.  Hearing this, the gardener was very happy and bowed down to the sage, the sage lifted him up with affection.

Hem Mali observed the fast of Yogini Ekadashi according to the sage's advice, and with the effect of this fast, he became free from leprosy and returned to his old form and lived happily with his wife.

Then Lord Shri Krishna said that O king, this Yogini Ekadashi fast is going to give results equal to feeding eighty thousand Brahmins.  By observing this fast, a person becomes free from all kinds of sins.

On the day of Ekadashi, listen to God's beautiful pastimes as much as possible, read Bhagavad Gita, Bhagavatam etc., and chant Hare Krishna mahamantra at least sixteen or twenty five rounds.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇       
               
                
    

गुरुवार, 8 जून 2023

वृंदावन के सेठ करोड़ीमल ने जब लड्डू गोपाल के भोग में कंजूसी की , तब भगवान स्वयं प्रकट हो गए।

एक सेठ जो कि वृंदावन में रहता था, उसका नाम करोड़ीमल था। उसका नाम तो करोड़ीमल था लेकिन वो था बहुत ही कंजूस। वह भगवान श्री कृष्ण का अनन्य भक्त था, वह चाहता था कि वह भगवान की सेवा करे, परंतु भगवान की सेवा करने में तो पैसे खर्च होते हैं, क्योंकि भगवान को भोग लगेगा, उनको वस्त्र धारण करवाना पड़ेगा, धूप अगरबत्ती लगेगी, इस प्रकार के बहुत सारे खर्च हैं।
                        वह सोच में पड़ गया कि अब इस खर्च से बचा कैसे जाए, तो वह एक संत के पास गया और उनसे जाकर बोला कि महाराज मैं भगवान श्री कृष्ण की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि एक भी पैसा खर्च न हो। बिना खर्च किए मैं भगवान की सेवा कर पाऊं, कृप्या आप मुझे कोई उपाय बताएं।
                     
                    अब संत समझ गए कि सेठ बहुत कंजूस है, तो मुझे कोई उपाय बताना पड़ेगा। संत ने सेठ से कहा कि आप भगवान की मानसिक सेवा करो, रोज ये सोचो कि आपके पास लड्डू गोपाल है, आप उनको स्नान करवाओ, वस्त्र धारण करवाओ, भोग लगाओ, पूजा पाठ करो, उनकी आराधना करो और उन्हें प्रेम करो, और ये सब मानसिक करना, लेकिन नियम से करना।
                      इस तरह से जो तुम भगवान की मानसिक सेवा करोगे तो, तुम्हारा एक भी पैसा खर्च नहीं होगा, न तुम्हें वस्त्र लाना , न तुम्हें भोग लाना, बस मन में सोचना कि मेरे पास लड्डू गोपाल हैं और मैं भगवान की सेवा कर रहा हूं।
                 सेठ इस उपाय से बड़ा प्रसन्न हुआ, सेठ ने अगले दिन से सुबह उठ कर सोचा कि मेरे पास लड्डू गोपाल हैं, मैं उनको स्नान करा रहा हूं, उनको भोग लगा रहा हूं, उनको श्रृंगार कर रहा हूं , और  ये सब मानसिक हो रहा था।
                   रोज सुबह उठ कर सेठ आंखें बंद करके भगवान की मानसिक सेवा करता, और ऐसा करते करते कई साल बीत गए। रोज भगवान का ध्यान करता ,उनका सेवा करता, मानसिक सेवा में ही वह सोचता कि आज भगवान ये वस्त्र पहनना चाहते हैं, आज भगवान  ये भोग चाहते हैं, आज भगवान ऐसा श्रृंगार करना चाहते हैं। मानसिक सेवा में ही ये सब कुछ सोचता रहता की आज मेरे लड्डू गोपाल लाल वस्त्र पहनना चाहते हैं, आज भगवान पीली वस्त्र पहनना चाहते हैं, और वह बड़ा खुश होता।
                       अब क्योंकि ये सब मानसिक चल रहा था, तो इसमें सेठ के एक भी पैसे खर्च नहीं होते थे,तो रोज वह भगवान को महंगे वस्त्र धारण करवाता, अच्छे श्रृंगार करता, और अच्छे से अच्छा भोग लगाता, जो मन करता वो भोग लगाता,उसे लगता कि ठाकुर जी ऐसा कह रहे हैं , तो चलो ये भोग लगाते हैं, एक भी पैसा खर्च तो नहीं हो रहा है।
                नियम से ये सब चल रहा था, एक दिन ऐसे ही सेठ मानसिक  भोग लगा रहा था, ठाकुर जी का नाम ले रहा था, और भोग लगाते लगाते उसके हाथ से दूध में एक की जगह दो चम्मच चीनी गिर गई, अब चीनी जब दो चम्मच गिर गई, तो मानसिक भोग में भी सेठ चिंता में आ गया, उसने मन में बोला कि अरे दो चम्मच चीनी गिर गई।
               अब सेठ है तो कंजूस,तो सेठ ने सोचा कि एक चम्मच चीनी निकाल लेता हूं, और जब सेठ चीनी निकालने लगा,तो एकदम से भगवान ने उसका हाथ पकड़ लिया। भगवान ने जैसे ही हाथ पकड़ा, सेठ की आंखें खुल गई, सेठ ने देखा कि भगवान साक्षात सामने खड़े हैं।
                 भगवान मुस्कुरा रहे हैं, और कह रहे हैं कि आज चीनी मत निकाल,    ज्यादा मीठा पीने का मन था, इसलिए तो दो चम्मच डलवाई थी, निकाल क्यों रहा है, अब मानसिक सेवा में भी कंजूसी करेगा।
                    भगवान को सामने खड़ा देख सेठ पागल हो गया था, वो अपने होश खो बैठा था, उसने कभी सोचा भी नहीं था, कि भगवान उसे कभी ऐसे साक्षात दर्शन देंगे। सेठ ने कहा कि मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि ,मैं तो बस आपकी मानसिक सेवा करता हूं, और आप मुझे दर्शन देने आ गए।
                 भगवान बोले कि तू मानसिक सेवा मन से करता है, नियम से करता है, मैं तेरी सेवा से प्रसन्न हूं। जितने मन से तूने मेरी मानसिक सेवा इतने वर्षो तक की इतने मन से मेरा कोई भी भक्त कभी भी मेरी सेवा करेगा, कभी भी मुझे याद करेगा, तो मैं उसके लिए जरूर आऊंगा।
                    लोग भोग लगाते हैं, प्रार्थनाएं करते हैं, अपनी इक्षाएं रखते हैं, अपनी अपनी बात कह देते हैं, लेकिन मन से मेरी सेवा नहीं करते हैं, मन से मुझे याद नहीं करते, इसलिए सालों लग जाते हैं, अनेक जन्म चले जाते हैं,  लेकिन मैं हरेक को दर्शन नहीं देता हूं।
                 लेकिन जो मुझे मन से बुलाता है, वो चाहे मेरी एक दिन पूजा करे, या एक पल पूजा करे, या फिर एक क्षण मुझे याद करे, मैं तुरंत आ जाऊंगा, क्योंकि जो भी मुझे मन से बुलाएगा तो उसके लिए मैं,तुरंत आ जाऊंगा, और तूने मेरी मानसिक सेवा बड़े ही मन से की है, इसलिए मैं आया हूं।
             सेठ की आंखों में आसूं आ गए, वह भाव विभोर हो गया, और बोला प्रभु आज मुझे समझ में आया, कि मैं किस चीज पर कंजूसी कर रहा हूं, सब कुछ तो तेरा ही है, सब कुछ तूने ही दिया है, ये माध्यम भी तूने ही दिया है कि मैं तेरी ऐसे पूजा करूं। ये सोच भी तूने ही दिया की मैं मन से आपकी सेवा करूं, प्रभु मेरा तो जीवन सफल हो गया की मुझे आपके दर्शन हो गए।
               मैं तो सोच भी नहीं सकता था, मैं पापी मनुष्य कैसे सोच सकता था कि कभी मुझे आपके दर्शन होंगे। मैं कैसा मूर्ख हूं कि मैं अपने भगवान की सेवा में कंजूसी कर रहा था, हे प्रभु आप जैसा प्रेम करने वाला कोई दूसरा हो ही नहीं सकता , और किस चीज में मैं कंजूसी कर रहा था, मुझे क्षमा करें मेरे प्रभु।
                 सेठ की आंखें गीली हो गई, सेठ ने क्षमा मांगी, और प्रभु मुस्कुराते हुए सेठ को आशिर्वाद देकर अंतर्ध्यान हो गए। उसके बाद करोड़ीमल ने अपना सारा धन दान कर दिया, और भगवान की सेवा में लग गया।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇


Seth who lived in Vrindavan, his name was Karorimal.  His name was Karorimal but he was very stingy.  He was an ardent devotee of Lord Shri Krishna, he wanted to serve the Lord, but money is spent in serving the Lord, because the Lord will be offered food, he will have to be clothed, incense sticks, etc.  There are many expenses.

He started thinking how to save from this expense, so he went to a saint and told him that Maharaj, I want to serve Lord Shri Krishna, but I want not to spend a single penny.  Please tell me some way so that I can serve God without spending any money.


Now the saints have understood that Seth is very stingy, so I will have to tell some solution.  The saint told Seth that you do mental service to God, think everyday that you have Laddu Gopal, you make him bathe, wear clothes, offer food, worship him, worship him and love him, and all this  Do it mentally, but do it according to the rules.

If you do mental service to God in this way, you will not have to spend a single penny, neither bring you clothes, nor bring you food, just think in your mind that I have Laddu Gopal and I am serving God.

Seth was very happy with this remedy, Seth woke up in the morning from the next day and thought that I have Laddu Gopal, I am bathing him, offering him food, decorating him, offering food to him, all this  Was getting mental.



Waking up every morning, Seth used to do mental service to God by closing his eyes, and many years passed by doing this.  Everyday he meditates on God, serves Him, in mental service he thinks that today God wants to wear these clothes, today God wants this enjoyment, today God wants to adorn himself like this.  In mental service itself, he kept thinking that today my Laddu Gopal wants to wear red clothes, today God wants to wear yellow clothes, and would have been very happy.

Now because all this was going on mentally, then Seth didn't have to spend a single penny in this, so everyday he used to make God wear expensive clothes, do good makeup, and enjoy the best.  Whatever he wanted, he used to enjoy, he felt that Thakur ji is saying so, so let's enjoy this, not even a single penny is being spent.

All this was going on according to the rules, one day Seth was offering mental bhog, taking the name of Thakur ji, and while offering bhog, two spoons of sugar fell in the milk instead of one, now when two spoons of sugar  When it fell, Seth got worried even in mental enjoyment, he said in his mind that two spoons of sugar fell.

Now Seth is stingy, so Seth thought that he would take out a spoonful of sugar, and when Seth sugar started coming out, God immediately held his hand.  As soon as God held his hand, Seth's eyes opened, Seth saw that God was standing in front of him.

God is smiling and saying don't take out sugar today, I wanted to drink more sweets, that's why I had put two spoons, why is he taking out, now he will be stingy in mental service as well.



Seth had gone mad seeing God standing in front of him, he had lost his senses, he had never thought that God would ever give him such a vision.  Seth said that I had never even thought that I just do your mental service, and you have come to visit me.

God said that you do mental service with your mind, do it according to rules, I am happy with your service.  With as much heart as you have served me mentally for so many years, if any devotee ever serves me with that much heart, remembers me at any time, then I will definitely come for him.

People offer bhog, pray, keep their desires, say their own things, but do not serve me with their heart, do not remember me with their mind, that is why it takes years, births go away, I  I do not give darshan to everyone.

But whoever calls me from the heart, worships me for a day, or worships me for a moment, remembers me for a moment, I will come immediately, because whoever calls me from the heart, I will come immediately, and you have done my mental service.  It was done with a big heart, that's why I have come.

Tears welled up in Seth's eyes, he became emotional, and said Lord, today I understood what I was skimping on, everything is yours, you have given everything, you have also given me this medium.  It has been given that I should worship you like this.  It was you who gave me the thought that I should serve you wholeheartedly, Lord, my life has become successful because I have seen you.

I could not even think, how could I, a sinful man, think that someday I would see you.  How foolish I am that I was skimping in the service of my Lord, O Lord there can be no one else who loves you, and in what I was skimping, forgive me my Lord.

Seth's eyes became wet, Seth apologized, and the Lord smilingly blessed Seth and disappeared.  After that Karorimal donated all his wealth, and engaged in the service of God.

       Hare Krishna hare Krishna Krishna Krishna hare hare hare Ram hare Ram Ram Ram hare hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के )

पनीर आलू की सब्जी में लगने वाली सामग्री : 1.पनीर  : 250 ग्राम  2.आलू : 1/2kg 3.टमाटर : 3 मीडियम साइज के 4.अदरक : करी...