शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 4

यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषञ्जते ।
सर्वसंकल्पसंन्यासी योगारूढस्तदोच्यते।।4।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जब कोई पुरुष समस्त भौतिक इच्छाओं का त्याग करके न तो इन्द्रियतृप्ति के लिए कार्य करता है, और न सकाम कर्मों में प्रवृत्त होता है, तो वह योगारूढ़ कहलाता है।

            तात्पर्य  : जब मनुष्य भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में पूरी तरह लगा रहता है तो वह अपने आप में प्रसन्न रहता है, और इस तरह वह इन्द्रियतृप्ति या सकाम कर्म में प्रवृत्त नहीं होता।
                       अन्यथा इन्द्रियतृप्ति में लगना ही पड़ता है, क्योंकि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता। बिना कृष्ण भावनामृत के मनुष्य सदैव स्वार्थ में तत्पर रहता है।
                     किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कृष्ण की प्रसन्नता के लिए ही सब कुछ करता है,फलत: वह इन्द्रियतृप्ति से पूरी तरह विरक्त रहता है।जिसे ऐसी अनुभूति प्राप्त नहीं है, उसे चाहिए कि भौतिक इच्छाओं से बचे रहने का वह यंत्रवत प्रयास करे,तभी वह योग की सीढ़ी से ऊपर पहुंच सकता है।
              श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि यदि हम कृष्ण भावनामृत में रह कर,और भगवान की प्रसन्नता के लिए अपने सभी कार्यों को करते हैं, तो हमें इन्द्रियतृप्ति से पूरी तरह विरक्ति मिल जाती है, और हम भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में पूर्ण रूप से लग कर अपने आप में ही प्रसन्न रहते हैं।
               किन्तु वहीं दूसरी ओर जो मनुष्य कृष्णभावनाभावित नहीं हैं,वे हमेशा अपनी इन्द्रियतृप्ति में लगे रहते हैं, और सदैव अपने स्वार्थ में तत्पर रहते हैं। अतः भौतिक इच्छाओं से बचे रहने के लिए मनुष्य को अपने प्रत्येक कार्य को कृष्णभावनाभावित होकर करना चाहिए।


Yada hi nendriyartheshu na karmswanushanjate 
Sarvsankalpsanyasi yogarudhastdochyate ।।4।।


Translation by Srila Prabhupada: When a man, having renounced all material desires, neither acts for sense gratification nor engages in fruitive activities, he is called in Yogarudha.


PURPORT : When one is fully engaged in the transcendental loving service of the Lord, he is happy within himself, and thus he does not engage in sense gratification or fruitive action.

Otherwise one has to indulge in sense gratification, because one cannot live without action. Without Krsna consciousness one is always engaged in selfishness.

                      But a Krsna conscious person does everything for the pleasure of Krsna, and as a result he is completely detached from sense gratification. One who has not attained such realization should make mechanical efforts to avoid material desires, only then can he move up the ladder of yoga.

              We have to understand from this verse of the Bhagavad-gita that if we live in Krsna consciousness and do all our activities for the pleasure of the Lord, we get complete detachment from sense gratification and become happy within ourselves by being fully engaged in the transcendental loving service of the Lord.  But, on the other hand, those who are not Krishna conscious are always engaged in their sense gratification, and are always concerned with their own selfish interests. Therefore, in order to avoid material desires, one must perform all his activities in Krishna consciousness.


                        

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा(बिना लहसुन प्याज के)

शाही पनीर रेसिपी में लगने वाली सामग्री 
1. पनीर  :1/2 kg
2. टमाटर  : 5
3. अदरक  : 1 इंच का टुकड़ा 
3. धनियां पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
3. शाही जीरा : 1 टेबल स्पून 
4. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
6. बादाम  : 6 से 7
7. काजू  : 6से 7
8. कद्दू के बीज  : 1 टेबल स्पून 
9. बड़ी इलायची  : 1
10. छोटी इलायची  : 2
11. स्टार फूल  : 1
12. लौंग : 3
13. दालचीनी  : एक छोटा टुकड़ा 
14. काली मिर्च पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
15. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून 
16. बटर  :  4 बड़े चम्मच 
17. केसर  
18. नमक स्वादानुसार 
19. कटा हुआ हरा धनिया 
20. फ्रेश क्रीम , या मलाई 
शाही पनीर बनाने की विधि  : 
शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में टमाटर को चार चार टुकड़ों में डाल दें, सारे खड़े मसाले , लौंग, हरी इलायची , बड़ी इलायची, दालचीनी, स्टार फूल, काजू, बादाम,और कद्दू के बीज सभी चीजों को डाल कर आधा ग्लास पानी डाल दें, और पैन को गैस पर रख दें।
                            अब दो चम्मच बटर डाल कर पैन को ढक्कन से ढक कर मिडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक सभी चीज अच्छे से गल न जाए। जब टमाटर और सभी चीज अच्छे से मैस हो जाए तो जितने भी खड़े मसाले डाले थे, लौंग, स्टार फूल, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, सभी को चम्मच से निकाल लें, और फिर मिक्सी में टमाटर और सभी चीजों को  डाल कर अच्छी तरह पीस लें।
                       अब केसर को तीन चार चम्मच गरम पानी में भीगने के लिए रख दें। गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए, तो उसमें बटर डाल कर पनीर को छोटे छोटे टुकडों में काट कर डाल दें, कटा हुआ हरा धनिया, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , काली मिर्च पाउडर डाल दें,और दो तीन मिनट मिडियम फ्लेम पर पनीर को सॉफ्ट कर लें।
                        अब जो हमने केसर गरम पानी में भिगो कर रखा था उसे भी डाल कर, कसूरी मेथी,और फिर टमाटर और ड्राई फ्रूट को जो हमने पीस कर रखा था उसे डाल दें। अब सभी को चार पांच मिनट तक पकाएं, और फिर फ्रेश क्रीम या मलाई डाल कर दो मिनट और पका लें। अब गैस को बंद कर दें।
                        लीजिए बहुत ही टेस्टी बिना प्याज लहसुन के बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी,पराठा, नान,या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।
     

Ingredients for Shahi Paneer Recipe

1. Paneer : 1/2 kg

2. Tomatoes : 5

3. Ginger : 1 inch piece

3. Coriander powder : 2 tbsp

3. Shahi jeera : 1 tbsp

4. Kashmiri red chilli powder : 2 tbsp

5. Turmeric powder : 1/2 tbsp

6. Almonds : 6 to 7

7. Cashews : 6 to 7

8. Pumpkin seeds : 1 tbsp

9. Big cardamom : 1

10. Small cardamom : 2

11. Star flower : 1

12. Cloves : 3

13. Cinnamon : a small piece

14. Black pepper powder : 1/2 tbsp

15. Kasuri methi : 2 tbsp

16. Butter : 4  tablespoons

17. Saffron

18. Salt to taste

19. Chopped coriander leaves

20. Fresh cream or Malai


Method to make Shahi Paneer : To make Shahi Paneer, first of all put tomatoes in a pan in four pieces, add all the whole spices, cloves, green cardamom, black cardamom, cinnamon, star anise, cashew nuts, almonds and pumpkin seeds, add half a glass of water and put the pan on gas. 

Now add two spoons of butter and cover the pan with a lid and cook on medium flame until all the things melt well. When tomatoes and all the things are mashed well, take out all the whole spices, cloves, star anise, cinnamon, green cardamom, black cardamom with a spoon, and then put tomatoes and all the things in the mixer and grind them well. 

Now keep saffron soaked in three to four spoons of hot water.  Heat a pan on the gas, and as soon as the pan gets heated, put butter in it, cut the paneer into small pieces, add chopped coriander leaves, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder and black pepper powder, and soften the paneer on a medium flame for two to three minutes.

                      Now add the saffron which we had soaked in hot water, kasuri methi, and then add tomatoes and dry fruits which we had ground and kept aside. Now cook everything for four to five minutes, and then add fresh cream or malai and cook for two more minutes. Now turn off the gas.

                      Here you go, very tasty restaurant-like Shahi Paneer without onion and garlic is ready. Serve it with roti, puri, paratha, naan or rice.




गुरुवार, 26 सितंबर 2024

श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 18

नष्टप्रायेष्वभद्रेषु नित्यं भागवतसेवया।
भगवत्युत्तमश्लोके भक्तिर्भवति नैष्ठिकी।।18।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : श्रीमद्भागवतम् की कक्षाओं में नियमित उपस्थित रहने से तथा शुद्ध भक्त की सेवा करने से हृदय के सभी कष्ट लगभग पूर्णतः विनष्ट हो जाते हैं और उन पुण्य श्लोक श्रीभगवान में अटल प्रेमाभक्ति स्थापित हो जाती है,जिनकी प्रशंसा दिव्य गीतों से की जाती है।

                तात्पर्य  : यहां पर हृदय से उन संपूर्ण अमंगलकारी वस्तुओं को निकालने का उपचार दिया गया है, जो आत्मसाक्षात्कार के पथ पर अवरोध रूप हैं।यह उपचार है भागवतों की संगति करना।
                     श्रीमद्भागवतम् दो प्रकार के होते हैं - एक तो ग्रंथ भागवत और दूसरे भक्त भागवत। ये दोनों ही श्रीमद्भागवतम् कारगर औषधियां हैं, और इनमें से कोई एक या दोनों ही अवरोधों को हटाने वाले हैं।
                           भक्त भागवत ग्रंथ भागवत के ही समान है, क्योंकि भक्त भागवत ग्रंथ भागवत के अनुसार ही जीवन यापन करता है और ग्रंथ भागवत तो श्रीभगवान तथा उनके शुद्ध भक्तों अर्थात भागवतों के ज्ञान से पूर्ण है ही।भागवत ग्रंथ तथा भागवत व्यक्ति अभिन्न हैं, अर्थात भागवत ग्रंथ तथा भागवत व्यक्ति में कोई अंतर नहीं है।
                          भक्त भागवत श्रीभगवान का प्रत्यक्ष प्रतिनिधि है।‌अत: भक्त भागवत को प्रसन्न करने से ग्रंथ भागवत का लाभ उठाया जा सकता है। मानवीय तर्क यह नहीं समझ पाता कि किस प्रकार भक्त भागवत या ग्रंथ भागवत की सेवा द्वारा कोई भक्ति के पथ पर अग्रसर होता है।
                        किन्तु ये तथ्य हैं, जिनकी व्याख्या श्री नारद मुनि द्वारा की गई है, जो अपने पूर्व जन्म में एक दासी पुत्र थे। दासी ऋषियों की सेवा करती थी और इस प्रकार वे भी उनके संपर्क में आए।
                      मात्र उनके संपर्क से तथा उनका जूठन खाकर यह दासी पुत्र श्री नारद मुनि नामक महान भक्त तथा एक महान व्यक्तित्व बन सका। भागवतों की संगति के ऐसे चमत्कारी प्रभाव होते हैं।
                   इन प्रभावों को व्यवहारिक रूप से समझने हेतु यह ध्यान देना आवश्यक है कि भागवतों की ऐसी निष्कलुष संगति से दिव्य ज्ञान अवश्यमेव प्राप्त होगा, जिससे मनुष्य श्रीभगवान की भक्तिमय सेवा में स्थिर हो जाता है।
                       वह भागवतों के मार्गदर्शन में भक्ति में जितनी ही प्रगति करता है, उतना ही वह श्रीभगवान की दिव्य प्रेममय सेवा में स्थिर होता जाता है। अतएव ग्रंथ भागवत की कथाओं को भक्त भागवत से ही प्राप्त करना जरूरी है, और इस प्रकार इन दोनों भागवतों के संयोग से नवजिज्ञासु भक्त की प्रगति होती रहेगी।
                      श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि यदि कोई श्रीमद्भागवतम् की कक्षाओं में हमेशा उपस्थित रहे, तथा  निरंतर भगवान के शुद्ध भक्तों की सेवा करे तो उसके हृदय के सभी कष्ट तथा सभी पाप नष्ट हो जाते हैं,और भगवान के प्रति अटूट प्रेम उसके हृदय में स्थापित हो जाते हैं।
                   यहां कहने का तात्पर्य यह है कि भगवान को उनके शुद्ध भक्त उन्हें सर्वाधिक प्रिय होते हैं, और अगर कोई व्यक्ति भगवान के शुद्ध भक्तों की सेवा करता है, तो भगवान उस व्यक्ति से बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं, और उसे अपनी प्रेमाभक्ति प्रदान करते हैं। अर्थात भगवान   अपनी सेवा से अधिक अपने शुद्ध भक्तों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं।
                     श्रीमद्भागवतम् के दो प्रकार बताए गए हैं,पहला ग्रंथ भागवत और दूसरा भक्त भागवत। इन दोनों को ही हृदय के सभी प्रकार के कल्मस को दूर करने की अचूक औषधि बताई गई है। ग्रंथ भागवत और भक्त भागवत एक दूसरे से अभिन्न हैं, अर्थात इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।
                     भक्त भागवत, अर्थात भगवान के शुद्ध भक्त ग्रंथ भागवत के ही समान हैं, क्योंकि भक्त भागवत ग्रंथ भागवत के अनुसार ही जीवन यापन करता है, कहने का तात्पर्य है कि भगवान के शुद्ध भक्त अपने प्रत्येक कार्य को केवल भगवान के लिए ही करते हैं। उनके ह्रदय में निरंतर भगवान का नाम चलते रहता है, अर्थात उनके हृदय में एक क्षण के लिए भी भगवान का विस्मरण नहीं होता है, और ग्रंथ भागवत में भगवान तथा उनके शुद्ध भक्तों के विषय में बताया गया है। 
                     इसलिए भक्त भागवत तथा ग्रंथ भागवत एक दूसरे से अभिन्न हैं।अगर कोई व्यक्ति इनमें से किसी एक का भी आश्रय ले ले, तो उसे भगवान की शुद्ध प्रेमाभक्ति प्राप्त होगी और वह इस भवसागर से पार होकर श्रीभगवान के धाम को प्राप्त होगा।

                    उदाहरण स्वरुप यहां नारद मुनि का वर्णन हुआ है। नारद मुनि अपने पिछले जन्म में एक दासी पुत्र थे, उनके पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी।तब उनकी माता ने ऋषियों की सेवा करके, उनके यहां चौका बरतन करके,और उनका टहल करके अपना जीवन यापन कर रही थी।
                        अपनी माता के साथ नारद मुनि भी जाया करते थे, और जब ऋषिगण प्रसाद ग्रहण कर लेते थे, तो उन पत्तलों में जो जूठन बचा रह जाता था, उसे नारद मुनि खा लेते थे, और इस प्रकार से ऋषियों का संग पाकर और उनका जूठन खाकर नारद मुनि भगवान के इतने बड़े भक्त के रूप में प्रसिद्ध हुए। अर्थात यदि हम श्रीभगवान के शुद्ध भक्तों का निरंतर संग करते हैं, तो हमारी बुद्धि भी धीरे धीरे उनके तरह होने लगती है, और हमारे भीतर भी उनके गुण आने लगते हैं।
     
Nashtprayeshvbhadreshu nityam bhagvstsevsya
Bhagvatiuttamshloke bhaktirbhavavati naishthiki ।।18।।


Translation by Srila Prabhupada : By regular attendance at classes in the Srimad-Bhagavatam and by serving a pure devotee, all afflictions of the heart are almost completely destroyed and unshakable loving devotion is established for the holy versed Sri Bhagavan, Whose praise is sung in transcendental songs.

                  Meaning : Here is the remedy for removing from the heart all those inauspicious things which are obstacles on the path to Self-realization. This remedy is to associate with the Bhagavatas.

                      There are two kinds of Srimad-Bhagavatam, the textual Bhagavatam and the devotional Bhagavatam. Both these Srimad-Bhagavatams are effective medicines, and either or both of them removes obstacles.  The devotee is similar to the Bhagwat Granth because the devotee lives his life according to the Bhagwat Granth Bhagwat and the Bhagwat Granth is full of the knowledge of Shri Bhagwan and his pure devotees i.e. Bhagwats. The Bhagwat Granth and the Bhagwat person are the same, i.e. there is no difference between the Bhagwat Granth and the Bhagwat person.


Bhakta Bhagavat is the direct representative of Shri Bhagavan. Therefore, by pleasing Bhakta Bhagavat, one can take advantage of the Granth Bhagavat. Human reasoning cannot understand how one advances on the path of devotion by serving Bhakta Bhagavat or Granth Bhagavat.

                      But these are the facts explained by Shri Narad Muni, who was a servant in his previous life. The servants served the sages and thus he also came in contact with them.

                    Merely by their contact and by eating their leftovers, this servant son became a great devotee named Shri Narad Muni and a great personality. Such are the miraculous effects of the company of Bhagavats.  To understand these effects practically, it is necessary to note that such untainted association with the Bhagavatams will surely lead to the attainment of divine knowledge, which makes one steady in the devotional service of Sri Bhagavan.

The more he progresses in devotion under the guidance of the Bhagavatams, the more he becomes steady in the divine loving service of Sri Bhagavan. Therefore, it is necessary to obtain the stories of the Granth Bhagavatam from the Bhakta Bhagavatam itself, and thus the newly inquisitive devotee will progress by the association of these two Bhagavatams.

From this verse of the Srimad Bhagavatam we have to understand that if one always attends the classes of the Srimad Bhagavatam and constantly serves the pure devotees of the Lord, then all the sorrows of his heart and all the sins are destroyed and unwavering love for the Lord is established in his heart.


What is meant to say here is that God loves his pure devotees the most, and if a person serves the pure devotees of God, then God is very much pleased with that person, and gives him his love devotion. That is, God is more pleased by serving his pure devotees than by serving himself.

There are two types of Shrimad Bhagwat, the first is Granth Bhagwat and the second is Bhakt Bhagwat. Both of them are said to be infallible medicines to remove all types of impurities from the heart. Granth Bhagwat and Bhakt Bhagwat are inseparable from each other, that is, there is no difference between these two.

Bhakt Bhagwat, that is, the pure devotees of God are the same as Granth Bhagwat, because Bhakt Bhagwat lives his life according to Granth Bhagwat, that is to say, the pure devotees of God do their every work only for God.  The name of the Lord goes on constantly in his heart, that is to say, he does not forget the Lord for a moment in his heart, and the Lord and His pure devotees are described in the Granth Bhagavatam. Therefore, Bhakta Bhagavatam and Granth Bhagavatam are inseparable from each other. If a person takes shelter of even one of these, he will attain pure loving devotion to the Lord and after crossing this ocean of existence, he will attain the abode of Shri Bhagwan.


For example, the description of Narad Muni has been given here. In his previous life, Narad Muni was a servant's son. His father had died when he was a child. Then his mother was earning her livelihood by serving sages, doing household chores for them and taking care of them.

Narad Muni used to go with his mother, and when the sages used to take the prasad, Narad Muni used to eat the leftovers left in those plates. In this way, by associating with sages and eating their leftovers, Narad Muni became famous as such a great devotee of God. That is, if we constantly associate with the pure devotees of Shri Bhagwan, then our intelligence also gradually starts becoming like them, and their qualities also start coming in us.

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

भंडारे वाली पेठे की सब्जी( बिल्कुल भंडारे जैसी टेस्टी और चटपटी)

भंडारे वाली पेठे की सब्जी में लगने वाली सामग्री  :
1. पेठा : 1kg 
2. अदरक  : 1 ईंच का टुकड़ा 
3. हरी मिर्च  : 6से 7
4. धनियां पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
6. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
7. आमचूर पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
8. गुड़  : 100 ग्राम
9. तेजपत्ता  : 2
10. जीरा  : 1/2 टेबल स्पून 
11. मेथी दाना  : 1टेबल स्पून 
12. कसूरी मेथी  :  4 टेबल स्पून 
13. गरम मसाला  : 1 टेबल स्पून 
14. हींग  : 1/2 टेबल स्पून 
15. सरसो तेल 
16. नमक स्वादानुसार 
17. काला नमक  : 1 टेबल स्पून 
भंडारे वाली पेठे की सब्जी बनाने की विधि  :
भंडारे वाली पेठे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पेठा  बिल्कुल कच्ची और हरे वाली लेंगे। अगर हम पेठा बीज वाला और पका हुआ लेंगे तो उससे सब्जी अच्छी नहीं बनेगी।
                           पेठे को अच्छे से धो कर छिलका लगे हुए ही मोटा मोटा काट लें, और फिर गैस पर एक पैन गरम करें। अब 5 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें, और जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और मेथी दाना डाल दें।
                       अब हींग, तेजपत्ता, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर डाल दें। अदरक और हरी मिर्च डालकर एक दो मिनट भून लें ताकि अदरक का कच्चापन निकल जाए।अब कटा हुआ पेठा, सादा नमक, काला नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,धनियां पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिला लें और, तेज आंच पर पांच मिनट पका लें।
                      पांच मिनट बाद गैस की आंच मिडियम कर दें, और फिर ढक कर थोड़ी देर सब्जी को पकने दें। अब आमचूर पाउडर और गुड़ डाल कर फिर से सब्जी को अच्छे से मिक्स करें और फिर मीडियम आंच पर ढक कर पकने दें।
                     बीच बीच में ढक्कन हटा कर सब्जी को चलाते रहें। जब सब्जी का पानी सूखने लगे, तो उसमें गरम मसाला डाल कर दो मिनट और पका लें और फिर गैस को बंद कर दें। सब्जी को थोड़ा लटपटा रखना है, सब्जी में पानी नहीं रखना है और न पूरे तरह सुखा देना है, थोड़ा लटपटा रखना है।
                      लीजिए भंडारे वाली बहुत ही तीखी और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी, पराठा, या चावल किसी के साथ भी सर्व करें। 

Ingredients for Bhandare Wali Petha Sabzi :

1. Petha : 1kg

2. Ginger : 1 inch piece

3. Green chillies : 6 to 7

4. Coriander powder : 2 table spoon

5. Turmeric powder : 1 table spoon

6. Kashmiri red chilli powder : 2 table spoon

7. Mango powder : 2 table spoon

8. Jaggery : 100 grams

9. Bay leaves : 2

10. Cumin seeds : 1/2 table spoon

11. Fenugreek seeds : 1 table spoon

12. Kasuri methi : 4 table spoon

13. Garam masala : 1 table spoon

14. Asafoetida : 1/2 table spoon

15. Mustard oil

16. Salt as per taste

17. Black pepper  Salt : 1 Tablespoon

Method to make Bhandare Wali Petha Sabzi :

To make Bhandare Wali Petha Sabzi, first of all take raw and green Petha. If we take ripe and seeded Petha, then the vegetable will not be good.

Wash Petha well and chop it roughly, and then heat a pan on gas. Now heat 5 tablespoons of oil, and as soon as the oil becomes hot, add cumin seeds and fenugreek seeds.

Now add asafoetida, bay leaves, grated ginger and green chillies cut into small pieces. Add ginger and green chillies and fry for a minute or two so that the rawness of ginger goes away. Now add chopped Petha, plain salt, black salt, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder, coriander powder, mix everything well and cook for five minutes on high flame.

After five minutes, reduce the flame to medium and then cover and let the vegetable cook for a while. Now add mango powder and jaggery, mix the vegetable well again, and then cover and let it cook on medium flame.

                      Keep stirring the vegetable by removing the lid at times. When the water of the vegetable starts drying up, add garam masala to it and cook for two more minutes and then turn off the gas. The vegetable has to be kept a little loose, do not keep water in the vegetable and do not let it dry completely, keep it a little loose.

                      Here you go, the very spicy and tangy vegetable like Bhandara is ready. Serve it with roti, puri, paratha or rice.


मंगलवार, 10 सितंबर 2024

श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 17

श्रृण्वतां स्वकथा: कृष्ण: पुण्यश्रवणकीर्तन: ।
हृद्यन्त:स्थो ह्यभद्राणि विधुनोति सुहृत्सताम्।।17।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : प्रत्येक हृदय में परमात्मा स्वरूप स्थित तथा सत्यनिष्ठ भक्तों के हितकारी भगवान श्री कृष्ण,उस भक्त के हृदय से भौतिक भोग की इच्छा को हटाते हैं, जिसने उनकी कथाओं को सुनने में रुचि उत्पन्न कर ली है, क्योंकि ये कथाएं ठीक से सुनने तथा कहने पर अत्यंत पुण्यप्रद हैं।

          तात्पर्य  : भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं उनसे अभिन्न हैं, अर्थात भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं और उनमें कोई भी अंतर नहीं है। अतएव जब भी अपराध रहित होकर श्रीभगवान के बारे में श्रवण तथा उनका गुणगान किया जाता है, तो यह समझना चाहिए कि वहां पर भगवान श्री कृष्ण दिव्य शब्द के रूप में उपस्थित हैं, जो साक्षात श्रीभगवान के समान ही शक्तिमान है।
                               श्री चैतन्य महाप्रभु अपने शिक्षाष्टक में स्पष्ट रूप से घोषित करते हैं, कि श्रीभगवान के पवित्र नाम में श्रीभगवान की सम्पूर्ण शक्तियां निहित हैं, और उन्होंने अपने असंख्य नामों को वही शक्ति प्रदान की है, और इसके लिए कोई समय की अवधि निश्चित नहीं है।
                          कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार समय निकाल कर ध्यान पूर्वक तथा आदर पूर्वक भगवान के पवित्र नाम का जप कर सकता है। श्रीभगवान हम पर इतने दयालु हैं कि वे हमारे समक्ष दिव्य शब्द के रूप में साक्षात उपस्थित हो सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश हममें श्रीभगवान के नाम और उनकी लीलाओं को सुनने तथा उनके महिमा का गुणगान करने के प्रति कोई रुचि नहीं है।
                       श्रील प्रभुपाद कहते हैं कि यदि हम चाहते हैं कि श्रीभगवान के पवित्र नाम के श्रवण तथा कीर्तन में हमारी रुचि उत्पन्न हो तो, इसे श्रीभगवान के शुद्ध भक्तों की सेवा करके प्राप्त किया जा सकता है।
                         श्रीभगवान अपने भक्तों के साथ परस्पर आदान-प्रदान करते हैं।जब भगवान देखते हैं कि भक्त उनकी दिव्य सेवा में प्रवेश पाने हेतु पूर्ण निष्ठा से लगे हुए हैं, और फलस्वरूप उनके विषय में सुनने के इच्छुक हैं, तो वे भक्त के अंदर से इस प्रकार से कार्य करते हैं, कि भक्त उनके पास सरलता से वापस चला जाए।
                        भगवान हमारी अपेक्षा अधिक उत्सुक हैं कि हम उनके पास वापस जाएं, लेकिन हम इस भौतिक जगत में इतने उलझ गए हैं कि,इसे ही सत्य मान बैठे हैं और हममें से अधिकांश श्रीभगवान के धाम वापस नहीं जाना चाहते हैं।
                      मात्र कुछ ही ऐसे हैं जो श्रीभगवान के पास वापस जाना चाहते हैं, किन्तु जो कोई भी भगवान के धाम वापस जाना चाहते हैं, भगवान श्री कृष्ण सब प्रकार से उसकी सहायता करते हैं।
                       कोई तब तक श्रीभगवान के धाम में प्रवेश नहीं कर सकता, जब तक कि वह सभी प्रकार के पापों से मुक्त न हो जाए। भौतिक पाप हमारे द्वारा भौतिक प्रकृति पर प्रभुत्व प्राप्त करने की इच्छाओं के फलस्वरूप उत्पन्न होते हैं।ऐसी ईच्छाओं से पीछा छुड़ा पाना बहुत कठिन है। 
                      भक्त के लिए भगवद्धाम वापस जाने के मार्ग में कामिनी अर्थात स्त्री तथा कंचन अर्थात पैसे ये दोनों मुख्य बाधाएं हैं। भक्ति पथ के अनेक दिग्गज इन प्रलोभनों के शिकार हो चुके हैं, और इस प्रकार से मुक्ति पथ से पीछे हट चुके हैं, किन्तु जब स्वयं श्रीभगवान मनुष्य की सहायता करते हैं, तो भगवान के कृपा से सम्पूर्ण प्रक्रिया सुगम बन जाती है।
                          कामिनी तथा कंचन के संसर्ग में आकर अशांत होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है , क्योंकि प्रत्येक जीव लम्बे समय से व्यवहारिक दृष्टि से कहें तो अनादि काल से ऐसी वस्तुओं से जुड़ा रहा है, और इस अपरिचित प्रकृति से छुटकारा पाने में समय लगता है ।
                       किन्तु यदि कोई श्रीभगवान के यश का श्रवण करने में जुट जाता है, तो धीरे धीरे उसे अपनी वास्तविक स्थिति की अनुभूति हो जाती है। भगवान के कृपा से ऐसे भक्त को प्रचुर शक्ति प्राप्त होती है, जिससे वह विघ्नों से अपनी रक्षा कर सकता है, और सभी अनर्थ उसके मस्तिष्क से क्रमशः दूर हो जाते हैं।

                       श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यह समझना चाहिए कि भगवान श्री कृष्ण और उनकी कथाएं एक दूसरे से अभिन्न हैं, अर्थात भगवान श्रीकृष्ण और उनकी कथाओं में कोई अंतर नहीं है। भगवान तथा उनके नाम में कोई अंतर नहीं है, अर्थात इस कलियुग में भगवान हमारे लिए नाम के रूप में साक्षात उपस्थित हैं।
                      अतः हम सभी अपने अनुसार समय निकाल कर भगवान के पवित्र नाम का जप करके भगवान के धाम वापस जा सकते हैं, और भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। 
                      कोई तब तक भगवान के धाम में प्रवेश नहीं कर सकता है, जब तक कि वह सभी प्रकार के पापों से पूरी तरह मुक्त न हो। पूरी तरह से पापों से मुक्त होने के लिए हमें, भगवान के पवित्र नाम का जप, उनकी कथाओं का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए।

                   भक्त के लिए भगवद्धाम वापस जाने के मार्ग में कामिनी तथा कंचन दो मुख्य बाधाएं हैं, कामिनी अर्थात स्त्री और कंचन अर्थात पैसे ये दोनों ही भक्त के लिए भगवद्धाम वापस जाने के मार्ग में बाधक हैं। बड़े बड़े ऋषि मुनि भी इन कामिनी और कंचन के संसर्ग में आकर अपने भक्ति पथ से नीचे गिर जाते हैं , और मुक्ति पथ से डगमगा जाते हैं।
                        अतः यदि हम श्रीभगवान के पवित्र नाम के श्रवण तथा कीर्तन में रुचि उत्पन्न करना चाहते हैं ,तो इसे हम भगवान के शुद्ध भक्तों की सेवा करके प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि भगवान अपनी सेवा की अपेक्षा अपने शुद्ध भक्तों की सेवा करने से अधिक प्रसन्न होते हैं। यदि हम निरंतर भगवान के पवित्र नाम का श्रद्धा पूर्वक जप करते हैं,तो हमारा भगवद्धाम वापस जाना निश्चित है।

                           
Shrinvatam swakathah krishanah punyashravankirtanah ।
Hridyantah stho hyabhadrani vidhunoti suhritastam ।।17।।

Translation by Srila Prabhupada: The Lord Sri Krishna, who is situated in the form of the Supersoul in every heart and is the benefactor of truthful devotees, removes the desire for material enjoyment from the heart of a devotee who has developed an interest in hearing His stories, for these stories are extremely meritorious when heard and told properly.


Meaning: The stories of Lord Sri Krishna are non-different from Him. There is no difference between the stories of Lord Sri Krishna and Him. Therefore, whenever one hears about Sri Bhagavan and sings His glories without any offence, one should understand that Lord Sri Krishna is present there in the form of the divine word, who is as powerful as Sri Bhagavan Himself.

Sri Chaitanya Mahaprabhu clearly declares in His Siksashtak that the holy name of Sri Bhagavan contains all the powers of Sri Bhagavan and that He has given the same power to His innumerable names and there is no fixed time limit for this.

Anyone can take out time according to his convenience and chant the holy name of the Lord attentively and respectfully.  Sri Bhagavan is so kind to us that He can appear before us in person as the divine Word, but unfortunately we have no interest in hearing the name and pastimes of Sri Bhagavan and singing His glories.

                      Srila Prabhupada says that if we want to develop an interest in hearing and chanting the holy name of Sri Bhagavan, this can be achieved by serving the pure devotees of Sri Bhagavan.

                        Sri Bhagavan reciprocates with His devotees. When the Lord sees that the devotee is engaged with full devotion to gain entry into His divine service, and is consequently desirous of hearing about Him, He works within the devotee in such a way that the devotee is easily drawn back to Him.


The Lord is more eager than we are to go back to Him, but we are so entangled in the material world that we take it as the truth and most of us do not want to go back to the abode of the Lord.

Only a few want to go back to the Lord, but whoever wants to go back to the abode of the Lord, Lord Krishna helps him in every way.

No one can enter the abode of the Lord unless he is free from all kinds of sins. Material sins arise as a result of our desires to gain mastery over the material nature. It is very difficult to get rid of such desires.

Kamini, i.e., women, and Kanchan, i.e., money, are the two main obstacles for the devotee on his way back to the abode of the Lord.  Many giants of the path of devotion have fallen prey to these temptations and have thus turned away from the path of liberation, but when Sri Bhagavan Himself helps one, the whole process becomes smooth by the grace of the Lord.

It is not surprising to be agitated by the association of women and wealth, for every living entity has been attached to such things for a long time, practically speaking, since time immemorial, and it takes time to get rid of this unfamiliar nature.

But if one engages in hearing the glories of Sri Bhagavan, he gradually comes to realize his real position. By the grace of the Lord such a devotee receives abundant strength to protect himself from obstacles, and all calamities gradually disappear from his mind.


From this verse of Shrimadbhagavatam, we should understand that Lord Krishna and His stories are non-different, i.e. there is no difference between Lord Krishna and His stories. There is no difference between God and His name, i.e. in this Kaliyuga, God is personally present to us in the form of name.

                      So, we can take out our time and go back to the abode of God by chanting the holy name of God and attain Him.

                      One cannot enter the abode of God unless he is completely free from all kinds of sins. To become completely free from sins, we must chant the holy name of God, listen to His stories and sing His praises.  Kamini and Kanchan are the two main obstacles in the path of a devotee returning to the abode of God. Kamini means women and Kanchan means money. Both of these are obstacles in the path of a devotee returning to the abode of God. Even great sages and saints fall down from the path of devotion and waver from the path of salvation by coming in contact with these kamini and Kanchan.

                      So, if we want to develop interest in hearing and chanting the holy name of Sri Bhagavan, we can achieve it by serving the pure devotees of the Lord, because the Lord is more pleased by serving His pure devotees than by serving Himself. If we constantly chant the holy name of the Lord with devotion, our return to the abode of God is certain.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...