शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

शाही पनीर रेसिपी (बिना लहसुन प्याज के)

बिना लहसुन प्याज के शाही पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 500 ग्राम
2. टमाटर : 4
3. पोस्ता दाना : 2 टेबल स्पून
4. साबुत धनिया : 2 टेबल स्पून
5. साबुत जीरा : 2 टेबल स्पून
6. काली मिर्च : 7 से 8 दाना
7. लौंग : 2
8.हरी ईलायची : 1
9. दालचीनी : एक छोटा टुकड़ा
10. काजू : 10
11.बादाम : 5
12. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
13. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
14. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
15. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
16. मलाई : आधा कटोरी
17. बारीक कटा हुआ हरा धनियां
19. सरसो तेल
20. गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून
21. नमक स्वादानुसार
22. हींग चुटकी भर
बिना लहसुन प्याज के शाही पनीर बनाने की विधि :
*पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर रख लें।
*अब एक मिक्सी के जार में सभी साबुत मसालों धनियां, जीरा, काली मिर्च, लौंग, पोस्ता दाना, काजू, बादाम और अदरक को बारीक पीस लें।
*टमाटर को भी काटकर मिक्सी में बारीक पीस कर एक कटोरे में निकाल लें।
*अब गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डालकर गरम करें।
*तेल के गरम होते ही उसमें हींग डाल दें और फिर टमाटर का पेस्ट डाल दें।
*मीडियम आंच पर टमाटर को तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न हो जाए।
*जब टमाटर अच्छे से भुन जाए तो उसमें जो हमने खड़े मसाले और काजू बादाम का पेस्ट बनाया था उसे डाल दें।
*अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसालों को मीडियम आंच पर अच्छे से भूनें।
*जब सभी मसाले अच्छे से भुन जाए और उसमें से अच्छी महक आने लगे तो मलाई डाल कर उसे भी पांच मिनट भूनें।
*अब आप अपने जरूरत के हिसाब से ग्रेवी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हों उस हिसाब से पानी डाल दें।
*ग्रेवी में जैसे ही उबाल आ जाए तो उसमें पनीर और स्वादानुसार नमक डाल कर ग्रेवी को करीब दस मिनट उबलने दें।
*अब गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर गैस को बंद कर दें।
*बिना लहसुन प्याज का यह शाही पनीर बहुत ही टेस्टी लगता है। इसे आप चावल, रोटी, पूरी, पराठे या फिर नान किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।


Ingredients to make Shahi Paneer without Garlic Onion:

 1. Paneer : 500 grams

 2. Tomato : 4

 3. Poppy seeds: 2 tbsp

 4. Whole Coriander : 2 tbsp

 5. Whole cumin seeds: 2 tbsp

 6. Black pepper: 7 to 8 grains

 7. Cloves : 2

 8. Green cardamom : 1

 9. Cinnamon : a small piece

 10. Cashew : 10

 11. Almonds : 5

 12. Turmeric Powder: 1/2 tbsp

 13. Red chili powder: 2 tbsp

 14. Ginger : 1 inch piece

 15. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 16. Cream : Half a bowl

 17. Finely chopped coriander leaves

 19. Mustard oil

 20. Garam Masala : 1/2 tbsp

 21. Salt to taste

 22. A pinch of asafoetida

 Method of making Shahi Paneer without Garlic Onion:

 Cut the cheese into square pieces and keep it.

 * Now grind all the whole spices coriander, cumin, black pepper, clove, poppy seed, cashew, almond and ginger finely in a mixer jar.

 * Chop the tomato and grind it finely in a mixer and take it out in a bowl.

 * Now heat a pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add oil to it and heat it.

 As soon as the oil is hot, add asafoetida to it and then add tomato paste.

 Fry the tomatoes on medium heat till the oil separates.

 * When the tomatoes are roasted well, then put the spices and cashew almonds that we had prepared in it.

 Now add turmeric powder, red chili powder and kasoori fenugreek and fry the spices well on medium flame.

 * When all the spices are roasted well and a good smell starts coming from it, then add cream and fry it for five minutes.

 * Now add water according to your need to keep the gravy thick or thin.

 * As soon as the gravy comes to a boil, add cheese and salt to taste and let the gravy boil for about ten minutes.

 Now put garam masala and chopped coriander leaves and switch off the gas.

 * This shahi paneer without garlic onion looks very tasty.  You can serve it with rice, roti, puri, paratha or naan.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...