शाही पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री :1. पनीर : 500 ग्राम
2. टमाटर : 5 मीडियम साइज के
3. हरी मिर्च : 7 से 8
4. अदरक : एक छोटा टुकड़ा
5. काजू : 10 से 12
6. बादाम : 6 से 7
7. धनियाँ पाउडर : 1 टेबल स्पून
8. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
10. गरम मसाला 1/4 टेबल स्पून
11. सरसो तेल
12. कसूरी मेथी
13. नमक स्वादानुसार
14. हींग
15.फ्रेश क्रीम
16. काली मिर्च पाउडर
शाही पनीर बनाने की विधि :
काजू और बादाम को दो से तीन घंटे के लिए भिगो लें, या फिर रात में ही भिगो दें। टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस कर एक कटोरी में निकाल लें, और अदरक को कद्दूकस कर के रख लें। भीगे हुए काजू और बादाम को भी थोड़ा पानी डाल कर बारीक पीस लें।
अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल दें। तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें हींग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। जब अदरक थोड़ा सुनहरा हो जाए तो उसमें पिसी हुई टमाटर हरी मिर्च डाल दें।
अब धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को मीडियम आँच पर अच्छे से भून लें। अब काजू और बादाम का पेस्ट डाल कर मसाले को चार से पांच मिनट और भून लें, और फिर फ्रेश क्रीम डाल कर दो मिनट और भून लें।
अब करीब दो ग्लास पानी डाल कर स्वादानुसार नमक और एक चम्मच चीनी डाल दें, और ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर डाल दें, और फिर दस मिनट ग्रेवी के साथ पनीर को पका लें, और फिर गरम मसाला डाल कर दो मिनट और पका लें।
लीजिए बहुत ही टेस्टी बिल्कुल ढाबे जैसी शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप चावल, रोटी, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी सर्व करें।
Ingredients for Shahi Paneer:
1. Paneer: 500 grams
2. Tomatoes: 5 medium-sized
3. Green chilies: 7 to 8
4. Ginger: 1 small piece
5. Cashews: 10 to 12
6. Almonds: 6 to 7
7. Coriander powder: 1 tablespoon
8. Turmeric powder: 1/2 tablespoon
9. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon
10. Garam masala: 1/4 tablespoon
11. Mustard oil
12. Kasuri methi
13. Salt to taste
14. Asafoetida
15. Fresh cream
16. Black pepper powder
How to make Shahi Paneer:
Soak cashews and almonds for two to three hours, or soak them overnight. Finely grind the tomatoes and green chilies and transfer them to a bowl. Grate the ginger and keep aside. Add a little water and grind the soaked cashews and almonds to a fine paste.
Now heat a pan on the stove and add oil. Once the oil is hot, add asafoetida and grated ginger. When the ginger turns slightly golden, add the ground tomatoes and green chilies.
Now add coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chili powder, half a teaspoon of black pepper powder, and kasuri methi. Fry the spices well over medium heat. Add the cashew and almond paste and fry for four to five minutes. Then add fresh cream and fry for two more minutes.
Now add about two glasses of water and add salt as per taste and one spoon of sugar, and let the gravy boil well. As soon as the gravy starts boiling, add paneer cut into square pieces in it, and then cook the paneer with the gravy for ten minutes, and then add garam masala and cook for two more minutes.
There you go, very tasty Shahi Paneer, just like the dhaba one, is ready. Serve it with rice, roti, puri, paratha or naan.