मंगलवार, 8 जून 2021

व्हाइट सॉस पास्ता (रेस्टोरेंट जैसा)

व्हाइट सॉस पास्ता में लगने वाली सामग्री :
1. पास्ता : 250 ग्राम
2. प्याज़ : 1मीडियम साइज के
3.शिमला मिर्च : 1
4.गाजर : 1
5. स्वीट कॉर्न : 6 टेबल स्पून
6. लहसुन : 5से6 कलिय
7. मैदा : 3 टेबल स्पून
8.बटर : 3 टेबल स्पून
9. रिफाइन तेल : 2 टेबल स्पून
10.दूध : 1/2 लीटर
11. ऑरिगेनो हर्ब : 1टेबल स्पून
12. चिली फ्लैक्स : 1टेबल स्पून
12. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
13. फ्रेश क्रीम : 1टेबल स्पून
14. चीज़ क्यूब : 2
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की विधी :

*सबसे पहले गैस पर एक पैन में एक लीटर पानी डालकर उसे अच्छी तरह से उबलने दें ।
*पानी जैसे ही उबलने लगे तो उसमें दो टेबल स्पून नमक और पास्ता डाल दें।
*उबलते हुए पास्ता से एक कटोरी पानी निकाल लें, उस पानी को हम सॉस में डालेंगे।
*पास्ता को लगभग दस से पंद्रह मिनट तक अच्छे से उबाल लें और फिर उसे पानी से छानकर किसी जाली वाले बर्तन में निकाल लें और ठंडे पानी से धो लें।
*पास्ता को ठंडे पानी से धोने से उसमें जो भी स्टार्च लगा है वो हट जाएगा और पास्ता खिला खिला सा बनेगा।
*अब प्याज़, गाजर और शिमला मिर्च को रफली काट लें।
*अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें रिफाइन तेल डालकर उसमें लहसुन को बारीक काट कर डाल दें।
*लहसुन को एक मिनट चला लें और फिर प्याज़ और गाजर को डाल कर धीमी आंच पर दो मिनट चला लें।
*प्याज़ और गाजर जैसे ही हल्का सॉफ्ट हो जाए तो उसमें शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डाल कर हल्का नमक डाल दें और क़रीब दो मिनट तक भूनें और सब्जी को किसी प्लेट में निकाल लें।
*अब फिर से गैस पर एक पैन गरम करें और आंच को मीडियम कर दें।
*अब पैन में बटर डाल दें और जैसे ही बटर मेल्ट होने लगे तो उसमें मैदा डालकर उसे एक मिनट तक लगातार चलाते रहें।
*मैदा को लाल बिल्कुल भी नहीं करना है जैसे ही मैदा से खुशबू आने लगे तो उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर व्हिसकर की सहायता से लगातार चलाते रहें।
*इसी तरह से मैदा को लगातार चलाते हुए उसमें दूध डालते रहें और बाद में सारा दूध डालकर सॉस को अच्छे से पकाना है।
*अब जो हमने पास्ता का पानी निकाल कर रखा था उसे भी डाल दें।

*अब चीज़ क्यूब को कद्दूकस करके सॉस में डालेंगे और फिर उसे अच्छे से मिक्स करके लगातार चलाते रहें ।
*अब सॉस में चिली फ्लैक्स, ऑरिगेनो, और काली मिर्च पाउडर डाल दें।
*अब भूनी हुई सब्ज़ी और पास्ता डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
*अब फ्रेश क्रीम डाल दें और लगभग दो मिनट सभी को पका लें और फिर गैस को बंद कर दें।
*अगर आप इस तरह से पास्ता बनाएंगे तो यह बिल्कुल रेस्टोरेंट के जैसा बनेगा।

 
Ingredients for White Sauce Pasta:

 1. Pasta : 250 grams

 2. Onion : 1 medium size

 3. Capsicum : 1

 4. Carrot : 1

 5. Sweet Corn: 6 tbsp

 6. Garlic: 5-6 buds

 7. Flour: 3 tbsp

 8. Butter : 3 tbsp

 9. Refined oil: 2 tbsp

 10. Milk : 1/2 liter

 11. Oregano Herb : 1 tbsp

 12. Chili Flakes : 1 tbsp

 12. Black pepper powder : 1/2 tbsp

 13. Fresh Cream : 1 tbsp

 14. Cheese Cube : 2

 How to make White Sauce Pasta:


 *First of all, put a liter of water in a pan on the gas and let it boil well.

 * As soon as the water starts boiling, add two table spoons of salt and pasta to it.

 * Take out a bowl of water from the boiling pasta, we will put that water in the sauce.

 Boil the pasta well for about ten to fifteen minutes and then filter it with water and take it out in a mesh vessel and wash it with cold water.

 * Washing the pasta with cold water will remove whatever starch is in it and the pasta will become like a feeding.

 * Now finely chop the onion, carrot and capsicum.

 * Now heat a pan on the gas and put refined oil in it and add finely chopped garlic to it.

 * Saute the garlic for a minute and then add onion and carrot and stir it for two minutes on low flame.

 * As soon as the onion and carrot become slightly soft, add capsicum and sweet corn to it, add a little salt and fry for about two minutes and take out the vegetable in a plate.

 * Now again heat a pan on the gas and make the flame medium.

 Now put butter in the pan and as soon as the butter starts to melt, add all purpose flour and keep stirring it continuously for a minute.

 * Do not make the flour red at all, as soon as the aroma starts coming from the flour, then add milk little by little and keep stirring it continuously with the help of a whisker.

 * In the same way, keep stirring the flour continuously and add milk to it and after adding all the milk, the sauce has to be cooked well.

 * Now put the pasta water we had taken out as well.


 * Now grate the cheese cube and put it in the sauce and then mix it well and keep stirring it continuously.

 * Now add chili flakes, oregano, and black pepper powder to the sauce.

 * Now add roasted vegetables and pasta and mix everything well.

 * Now add fresh cream and cook all for about two minutes and then turn off the gas.

 * If you make pasta in this way, it will be exactly like a restaurant.

मंगलवार, 1 जून 2021

शिवपञ्चाक्षरस्तोत्रम् और शिव जी की आरती

* नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै 'न' काराय नम: शिवाय।।
* मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय।
मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय तस्मै 'म' काराय नम: शिवाय।।
* शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्दसूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय।
श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै 'शि' काराय नम: शिवाय।।
*वसिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्यमुनीन्द्रदेवार्चितशेखराय।
चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय तस्मै 'व' काराय नम: शिवाय।।
*यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय।
दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै 'य' काराय नम: शिवाय।।
             पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं य: पठेच्छिवसन्निधौ।
             शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।

              ॐ नम: शिवाय🙏🙏🌺🌺🌿🌿
    
                  शिव जी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा,हर शिव ओंकारा।
ब्रम्हा,विष्णु,सदाशिव, अर्धाङ्गी धारा।।ॐ।।
एकानन चतुरानन, पंचानन राजै।
हंसासन गरूड़ासन ,वृषवाहन साजै।।ॐ।।
दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहै।
तीनों रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे।।ॐ।।
अक्षमाला वनमाला, मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी ,कर मालाधारी।।ॐ।।
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरूरादिक, भूतादिक संगे।।ॐ।।
कर मध्ये सुकमण्डलु, चक्र त्रिशुलधारी।
सुखहारी दुखहारी ,जगपालनकारी।।ॐ।।
ब्रम्हा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर में शोभित, ये तीनों एका।।ॐ।।
त्रिगुण स्वामी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी ,मनवाञ्छित फल पावे।।ॐ।।
         ॐ हर हर हर महादेव🙏🙏🌺🌺🌿🌿


शनिवार, 29 मई 2021

छोले रेसिपी (बिना लहसुन प्याज़ के)

छोले बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. छोले : 250 ग्राम (रात में पानी में भिगो दें)
2. टमाटर और हरी मिर्च : 4 मीडियम साइज के टमाटर और 2 हरी मिर्च
3. साबुत धनिया : 4 टेबल स्पून
4. साबुत जीरा : 3 टेबल स्पून
5. काली मिर्च : 8से9
6. लौंग : 2
7. छोटी ईलायची : 2
8. बड़ी ईलायची : 1
9. दालचीनी : छोटा सा टुकड़ा
10. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
11. हल्दी पाउडर : 1टेबल स्पून
12. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
13. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
14. घी : 4 टेबल स्पून
15. सरसो तेल
16. नमक स्वादानुसार
17. हींग : चुटकी भर
18. पांच फोरन : 1 टेबल स्पून
19. बारीक कटा हुआ हरा धनिया

छोले बनाने की विधी :
*सबसे पहले भिगोए हुए छोले को प्रेसर कुकर में डाल दें, उसमें आधा चम्मच के आस पास नमक और करीब चार ग्लास पानी डालकर कुकर का ढ़क्कन बंद कर दें और पांच से छह सीटी आने दें।
*अब गैस को बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के लिए पांच मिनट छोड़ दें।
*अब एक मिक्सी के जार में धनिया,जीरा, लौंग, काली मिर्च, बड़ी ईलायची, छोटी ईलायची, दालचीनी और अदरक सभी को डालकर इन सबका बारीक पेस्ट बना लें।
*अब टमाटर और हरी मिर्च को भी मिक्सी में बारीक पीस लें।
*अब फिर से गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें सरसो तेल और घी डालकर उसे थोड़ा गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांच फोरन डालकर उसे थोड़ा चटकने दें।
*पांच फोरन जैसे ही चटकने लगे तो उसमें चुटकी भर हींग डाल दें।
*अब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर उसे भी दो तीन मिनट तक पकाएं।
* अब जो हमने साबुत मसालों को पीस कर रखा था उसे भी डाल दें और फिर सभी को धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक अच्छे से भून लें।
*अब मसालों में उबले हुए छोले डालकर उसे भी पांच मिनट और भूनें।
*अब कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डाल कर उसे दो तीन मिनट और भूनें।
*अब चार ग्लास के करीब पानी डालकर अच्छी तरह से छोले को पांच मिनट तक और पकाएं।
*अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर उसे भी छोले में अच्छे से मिक्स कर लें और दो मिनट और पका लें।
*अब गैस को बंद कर दें और गरमा गरम छोले को पूरी, पुलाव रोटी या नान किसी के साथ भी सर्व करें।

Ingredients for making chickpeas:

 1. Chole: 250 grams (soak overnight in water)

 2. Tomatoes and Green Chillies: 4 medium size tomatoes and 2 green chilies

 3. Whole coriander: 4 tbsp

 4. Whole Cumin: 3 Tablespoons

 5. Black Pepper: 8 to 9

 6. Cloves: 2

 7. Little Elaichi: 2

 8. Big Elaichi: 1

 9. Cinnamon: small piece

 10. Ginger : 1 inch piece

 11. Turmeric Powder: 1 tbsp

 12. Red chilli powder: 2 tbsp

 13. Kasuri Methi: 2 tbsp

 14. Ghee: 4 tbsp

 15. Mustard Oil

 16. Salt as per taste

 17. Asafoetida : a pinch

 18. Five hours: 1 table spoon

 19. Finely chopped coriander


 Chole making method:

 First of all, put the soaked chickpeas in the pressure cooker, add half a teaspoon of salt and about four glasses of water, close the lid of the cooker and allow five to six whistles.

 * Now turn off the gas and leave the cooker to cool for five minutes.

 * Now add coriander, cumin, cloves, black pepper, big elaichi, small elaichi, cinnamon and ginger all in a mixer jar and make a fine paste.

 * Now finely grind tomatoes and green chillies in the grinder.

 Now again heat a pan on the gas and heat it a little by adding mustard oil and ghee in it.

 * As soon as the oil gets hot, put five pieces in it and let it crackle a bit.

 * As soon as the five farts crackle, add a pinch of asafoetida to it.

 Now add tomato and green chilli paste and cook it for two to three minutes.

 * Now add the whole spices that we had grinded and then fry them all on low heat for about five minutes.

 Now add boiled chickpeas to the spices and fry it for five more minutes.

 * Now add Kasuri Methi and salt as per taste and fry it for 2-3 minutes more.

 Now add water close to four glasses and cook the chickpeas well for five minutes.

 * Now add chopped coriander, mix it well in the chickpeas and cook for two more minutes.

 * Now turn off the gas and serve the hot chickpeas with puri, pulau, roti or naan.

सोमवार, 24 मई 2021

पोहा पुलाव रेसिपी

पोहा पुलाव बनाने में लगने वाली सामग्री:
1.पोहा : 250ग्राम
2. मुंगफली : 20 ग्राम भूनी हुई
3. रिफाइन तेल : 5 टेबल स्पून(अपने हिसाब से थोड़ा कम ज्यादा कर सकते हैं)
4. सरसो के दाने : 1टेबल स्पून
5.घी : 2 टेबल स्पून
6. गोला : लगभग एक इंच का टुकड़ा छोटा छोटा काट लें
7. किसमिस : 15 से 20 दाने
8. इलायची पाउडर : 1 टेबल स्पून
9. चीनी : 4 टेबल स्पून
10. प्याज़ : 1बड़े साइज का (रफली काट लें)
11. हरी मिर्च : 4 से 5 (बारीक काट लें)
12. हरा धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
13.नमक स्वादानुसार

पोहा पुलाव बनाने की विधी :
*सबसे पहले गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें सरसो के दाने डालकर उसे थोड़ा चटकने दें और फिर उसमें रिफाइन डाल दें।
*अब कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर लगभग एक से दो मिनट उसे चला लें।
*अब भूनी हुई मुंगफली के दाने डाल कर उसे भी आधा मिनट और पका लें।
* अब पोहा को धो कर उसका पानी अच्छे से निकाल लें और फिर उसे भी डाल दें।
* पोहा डालने के बाद सभी को अच्छे से मिक्स करें।
*अब स्वादानुसार नमक डाल कर पोहा को अच्छे से मिक्स करें।
* गैस को मीडियम आंच पर रखें और फिर पोहे में कटा हुआ नारियल और किसमिस डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
*अब पोहे में चीनी डालकर उसे भी अच्छे से मिक्स करें और धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक सभी को अच्छे से भून लें।
*अब घी डालकर उसे भी अच्छे से मिक्स करें।
*अब इलायची पाउडर और कटा हुआ धनियां डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर गरमा गरम पोहा पुलाव सर्व करें।

* पोहा पुलाव मेरी मां की रेसिपी है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और फटाफट से बनकर तैयार हो जाता है।


Ingredients to make Poha Casserole:

 1. Poha: 250 grams

 2. Groundnut: 20 grams roasted

 3. Refine oil: 5 tablespoons (can do a little more according to you)

 4. Mustard seeds: 1 tbsp

 5. Ghee: 2 tablespoons

 6. Gola: Cut a small piece of about an inch.

 7. Kissamis: 15 to 20 grains

 8. Cardamom Powder: 1 tbsp

 9. Sugar: 4 tablespoons

 10. Onion: 1 large size (cut the ruffle)

 11. Green chillies: 4 to 5 (finely chopped)

 12. Green coriander leaves (finely chopped)

 13. Salt according to taste


 Method of making Poha Casserole:

* First of all heat a pan on gas and as soon as the pan gets hot, add mustard seeds in it and let it crackle a little and then put refine in it.

* Now add chopped onion and green chillies and stir it for about one to two minutes.

* Now add roasted peanuts and cook them for half a minute.

 * Now wash the poha and drain its water thoroughly and then add it as well.

 * Mix well after adding the poha.

 * Now add salt as per taste and mix the poha well.

 * Keep the gas on medium flame and then add chopped coconut and kissis to the poha and mix them all well.

 * Now add sugar to the poha and mix it well and fry them all on low heat for about five minutes.

* Now add ghee and mix it well.

* Now add cardamom powder and chopped coriander, mix all the things well and then serve the hot poha pulao.


 * Poha casserole is my mother's recipe.  It is very tasty to eat and is prepared quickly.

बुधवार, 19 मई 2021

पकौड़ी की सब्ज़ी

*पकौड़ी की सब्ज़ी में लगने वाली सामग्री :
1. चना दाल : दो कटोरी
2. प्याज़ :4 बड़े साइज के
3. लहसुन :8 से 9 कली (छीलकर बारीक पीस लें)
4. टमाटर :2 काटकर पीस लें
5. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
6. जीरा पाउडर :2 टेबल स्पून
7. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
8. हल्दी पाउडर : 2 टेबल स्पून
9. पीला सरसो : 4 टेबल स्पून (मिक्सी में बारीक पीस लें)
10. सरसो तेल 
11. नमक स्वादानुसार
12. हरी मिर्च : 4 से 5
13. पांच फोरन : 1/2 टेबल स्पून
पकौड़ी की सब्ज़ी बनाने की विधी :
* चना दाल को चार पांच घंटे भिगो दें और फिर इसे दरदरा पीस लें।
*अब दो प्याज़ और हरी मिर्च को चॉपर में डाल कर बारीक काट लें।
*अब चना दाल के पेस्ट में चॉप किया हुआ प्याज़ , मिर्च और हल्का नमक डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें।
* जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो गैस का आंच मीडियम कर लें और फिर उसमें चना दाल के मिश्रण को छोटे छोटे पकौड़ी का आकार देकर उसे उलट पलट कर अच्छा लाल करके तल लें।
*सारे पकौड़ियों को तलने के बाद अब गैस पर दूसरा पैन गरम करें।
* जब पैन गरम हो जाए तो उसमें 4टेबल स्पून तेल डालकर उसे गरम होने दें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांच फोरन डालकर थोड़ा चटकने दें।
*अब लहसुन का पेस्ट डालकर उसे हल्का सुनहरा होने दें जिससे कि उसका कच्चापन दूर हो जाए।
* जैसे ही लहसुन हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें दो प्याज़ को बारीक पीस कर डाल दें और तब तक भूनें जब तक कि प्याज़ हल्का सुनहरा न हो जाए।
*अब धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और सरसो का पेस्ट सभी को डालकर धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक भूनें।
* जब मसालों में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें लगभग पांच ग्लास के करीब पानी डालकर और स्वादानुसार नमक डाल दें।
*ग्रेवी में जब अच्छी सी उबाल आ जाए तो उसमें जो पकौड़ी को तलकर रखा था उसे डाल दें और फिर दस मिनट तक उसे अच्छे से पका लें।
* दस मिनट बाद गैस को बंद कर दें और चावल या रोटी जो भी आपको पसंद हो उसके साथ इसे सर्व करें।
* पकौड़ी की सब्ज़ी बहुत ही चटपटी और टेस्टी लगती है।



* Ingredients used in dumplings vegetable:

 1. Chana dal: two bowls

 2. Onions: 4 large sizes

 3. Garlic: 8 to 9 buds (peeled and grind finely)

 4. Tomato: 2 cut and grind

 5. Coriander Powder: 2 tbsp

 6. Cumin powder: 2 tbsp

 7. Red chilli powder: 2 tbsp

 8. Turmeric Powder: 2 tbsp

 9. Yellow Mustard: 4 tbsp (grind fine in a grinder)

 10. Mustard Oil

 11. Salt as per taste

 12. Green chillies: 4 to 5

 13. Panch phoran: 1/2 Tablespoon

 Method of making dumplings vegetable:

 * Soak chana dal for four to five hours and then grind it coarsely.

 * Now put two onions and green chillies in the chopper and finely chop them.

 Now add chopped onion, chilli and light salt to the gram dal paste and mix it well.

 * Now heat a pan on the gas and heat it well by adding oil to it.

 When the oil is well heated, reduce the flame to medium and then fry the mixture of chana dal into small dumplings by turning it into a red after turning it.

 * After frying all the pakoras, now heat another pan on the gas.

 * When the pan is hot, add 4 table spoons of oil to it and let it heat up.

 * As soon as the oil gets hot, add panch phoran of it and let it crackle slightly.

 Now add garlic paste and let it become slightly golden so that its rawness goes away.

 * As soon as the garlic turns light golden, then finely grind two onions and fry it till the onion becomes light golden.

 Now add coriander powder, cumin powder, red chilli powder, turmeric powder and mustard paste and fry them on low flame for about five minutes.

 * When the spices smell good, add about five glasses of water and add salt to taste.

 * When the gravy comes to a good boil, then put the dumplings that were fried in it and then cook it well for ten minutes.

 * Turn off the gas after ten minutes and serve it with rice or roti whatever you like.

 * Dumplings vegetable looks very tasty .


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...