दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी(बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी(बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के)

पनीर भुर्जी में लगने वाली सामग्री :
1. दूध का फटा हुआ छेना : 250 ग्राम 
2. टमाटर : 4
3. हरी मिर्च : 6 से 7 
4. अदरक : करीब एक ईंच का टुकड़ा 
5. धनियाँ पाउडर : 1 टेबल स्पून 
6. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7. काली मिर्च: 8 से 10
8. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
9. गरम मसाला पाउडर : 1/4 टेबल स्पून 
10. कसूरी मेथी 
11. सरसो तेल 
12. नमक स्वादानुसार 
13. हींग चुटकी भर
14. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 

पनीर भुर्जी बनाने की विधि :
पनीर भुर्जी बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध लेंगे, और उसे गैस पर उबलने के लिए डाल देंगे, जैसे ही दूध उबलने लगे तो गैस के फ्लेम को कम कर देंगे,और चार चम्मच दही डालते हुए कलछी से दूध को चलाते रहेंगे। जब दूध अच्छे से फट जाए तो गैस को बंद कर देंगे, और छेना को छान कर निकाल लेंगे।
                                    अब टमाटर हरी मिर्च को चौपर में डाल कर बारीक चौप कर लें, अदरक को कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन गरम करें , और फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर दो से तीन मिनट भून लें। अब चौप किया हुआ टमाटर हरी मिर्च, धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और कसूरी मेथी डाल कर मीडियम आँच पर मसाले को अच्छे से भूनें।
                                   जैसे ही मसाला अच्छे से भुन जाए और उसमे से अच्छी सी खुशबू आने लगे, तो उसमें छेना डाल कर स्वादानुसार नमक , गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर चार से पांच मिनट मीडियम आँच पर पका लें। लीजिए घर पर दूध को फाड़ कर निकाले हुए छेना से दस मिनट में बाजार से भी ज्यादा टेस्टी पनीर भुर्जी बन कर तैयार है।
                          अगर कभी घर में कोई सब्जी नहीं हो तो सिर्फ एक लीटर दूध से ये पनीर भुर्जी बना कर देखिए। बहुत ही कम खर्च में और घर के बेसिक सामान से बाजार से भी ज्यादा टेस्टी ये पनीर भुर्जी बस दस मिनट में बन कर तैयार हो जाती है। इसे रोटी, नान, पूरी, पराठा या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।😋😋😋😋❤️❤️❤️❤️❤️

नोट : अगर आप पनीर भुर्जी छेना से नहीं बनाना नहीं चाहते हैं तो पनीर को कद्दूकस कर के इसी तरीके से बिना प्याज़ लहसुन के बहुत ही टेस्टी पनीर भुर्जी बना सकते हैं। अगर आप प्याज लहसुन डालना चाहते हैं तो चौप किया टमाटर हरी मिर्च डालने से पहले बारीक चौप किया हुआ प्याज और लहसुन को डाल कर उसे सुनहरा कर लें और फिर चौप किया हुआ टमाटर हरी मिर्च और सारे मसाले डाल कर इसी विधि से बना सकते हैं।

 Ingredients for Paneer Bhurji:

1. Curdled milk: 250 grams

2. Tomatoes: 4

3. Green chilies: 6 to 7

4. Ginger: about an inch long

5. Coriander powder: 1 tablespoon

6. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

7. Black pepper: 8 to 10 grams

8. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

9. Garam masala powder: 1/4 tablespoon

10. Kasuri methi (kasuri methi)

11. Mustard oil

12. Salt to taste

13. A pinch of asafoetida

14. Finely chopped coriander leaves

Method for making Paneer Bhurji:

To make Paneer Bhurji, take one liter of full-cream milk and bring it to a boil. Once the milk starts boiling, reduce the flame and add four tablespoons of yogurt.  Continue stirring the milk with a ladle. When the milk has curdled well, turn off the heat and strain the chenna.

                                    Now put the tomatoes and green chillies in a chopper and chop them finely. Grate the ginger. Heat a pan on the gas stove and then add oil. Once the oil is hot, add asafoetida and grated ginger and fry for two to three minutes. Now add the chopped tomatoes, green chillies, coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder, and kasuri methi and fry the spices well over medium heat.

                                  Once the spices are well roasted and a pleasant aroma emanates, add the chenna, salt to taste, garam masala, and finely chopped coriander leaves. Cook for four to five minutes over medium heat.  Here you go, Paneer Bhurji is ready in ten minutes, tastier than the market one, made at home using chenna extracted by curdling milk.

                        If there is no vegetable at home, then try making this Paneer Bhurji with just one litre of milk. This Paneer Bhurji, tastier than the market one, is ready in just ten minutes, at very low cost and with basic household ingredients. Serve it with roti, naan, puri, paratha or rice. 😋😋😋😋❤️❤️❤️❤️❤️


Note: If you don't want to make paneer bhurji from chenna, you can grate the paneer and make a delicious paneer bhurji using the same method without onion and garlic. If you want to add onion and garlic, then before adding chopped tomatoes and green chilies, add finely chopped onions and garlic and fry them till golden brown. Then add chopped tomatoes, green chilies and all the spices and make it using the same method.

दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के)

पनीर भुर्जी में लगने वाली सामग्री : 1. दूध का फटा हुआ छेना : 250 ग्राम  2. टमाटर : 4 3. हरी मिर्च : 6 से 7  4. अदरक ...