शनिवार, 4 सितंबर 2021

पनीर चंगेजी रेसिपी (बिना लहसुन प्याज के)

* बिना लहसुन प्याज के पनीर चंगेजी बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. पनीर  :  500 ग्राम
2.टमाटर : 2 बड़े साइज़ के
3. हरी मिर्च : 4
4. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
5. खसखस : 2 टेबल स्पून
6. साबुत धनिया : 2 टेबल स्पून
7. साबुत जीरा : 3 टेबल स्पून
5. लौंग : 2
6. हरी ईलायची : 2 
7. बड़ी ईलायची : 1
8. दालचीनी : एक छोटा सा टुकड़ा
9. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
10. काली मिर्च : 10 से 11 दाने
11. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
12. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 3 टेबल स्पून
13. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
14. दही : 1 छोटी कटोरी
15. मलाई : 6 से 7 टेबल स्पून
16. कटा हुआ हरा धनिया
17. सरसो तेल
18. नमक स्वादानुसार
19. हींग चुटकी भर
20. बेसन  : 4 टेबल स्पून
* बिना लहसुन प्याज के पनीर चंगेजी बनाने की रेसिपी : 
*सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें अब उसमें 5 टेबल स्पून दही, 1टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर,1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर,4 टेबल स्पून बेसन और 1 टेबल स्पून नमक डाल दें।
*अब सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और लगभग दस मिनट ढक कर रख दें।
*अब  गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर गरम करें, जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें
मैरीनेट किया हुआ पनीर डाल कर मीडियम आंच पर पनीर को फ्राई करें।
* सभी पनीर को उलट पलट कर गुलाबी करके फ्राई कर लें और फ्राई किए हुए पनीर को एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
* अब मिक्सी  के जार में साबुत धनिया, साबुत जीरा, खसखस, और काली मिर्च डालकर थोड़ा पानी डाल दें और सभी को बारीक पीस कर एक कटोरी में निकाल लें।
*अब टमाटर , हरी मिर्च और अदरक को भी मिक्सी में बारीक पीस लें।
* अब गैस पर फिर से एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डालकर जीरा, लौंग हरी ईलायची, दालचीनी और बड़ी ईलायची डालकर थोड़ा चटकने दें।
* जैसे ही खड़े मसाले चटकने लगे तो चुटकी भर हींग डाल दें और टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
* टमाटर का पेस्ट डाल कर तीन चार मिनट भूनें और फिर धनियां, जीरा, काली मिर्च और खसखस का पेस्ट डाल कर पांच मिनट धीमी आंच पर मसालों को भूनें।
*अब 3 टेबल स्पून दही , कसूरी मेथी डालकर दो तीन मिनट भूनें और फिर मलाई डाल कर धीमी आंच पर सभी मसालों को लगभग पांच मिनट तक अच्छे से भून लें।
* जब मसाले अच्छे से भून जाए तो उसमें दो ग्लास पानी डालकर स्वादानुसार नमक डाल दें और ग्रेवी में उबाल आने दें ,जैसे ही ग्रेवी में उबाल आ जाए फिर उसमें फ्राई किया हुआ पनीर डाल दें।
* ग्रेवी को करीब दस मिनट तक पकाएं और फिर उसमें कटा हुआ हरा धनिया , गरम मसाला डालकर दो मिनट और पका लें ।
* लीजिए बिना लहसुन प्याज के पनीर चंगेजी बनकर तैयार है , इसे रोटी, चावल या पराठे किसी के साथ भी सर्व करें।
* इससे पहले भी मैंने पनीर चंगेजी की रेसिपी अपने ब्लॉग में डाला है लेकिन उसमें  मैंने प्याज लहसुन डाला है ।
*  सभी लोग लहसुन प्याज नहीं खाते हैं इसलिए आज की पनीर चंगेजी की रेसिपी उनके लिए है जो प्याज लहसुन नहीं खाते हैं।


Ingredients to make Paneer Changji without Garlic Onion:

 1. Paneer  :  500 grams

 2. Tomatoes : 2 large sized

 3. Green Chillies : 4

 4. Ginger : 1 inch piece

 5. Poppy seeds: 2 tbsp

 6. Whole Coriander : 2 tbsp

 7. Whole cumin seeds: 3 tbsp

 5. Cloves : 2

 6. Green cardamom : 2

 7. Big Cardamom : 1

 8. Cinnamon : a small piece

 9. Kasuri methi: 2 tbsp

 10. Black pepper: 10 to 11 grains

 11. Turmeric Powder: 1 tbsp

 12. Kashmiri red chili powder : 3 tbsp

 13. Garam Masala Powder : 1/2 tbsp

 14. Curd: 1 small bowl

 15. Cream: 6 to 7 tbsp

 16. Chopped Coriander

 17. Mustard oil

 18. Salt to taste

 19. A pinch of asafoetida

 20. Besan : 4 tbsp

 * Recipe to make Paneer Changji without Garlic Onion:

 *First cut the paneer into square pieces, now add 5 tbsp curd, 1 tbsp red chilli powder, 1/2 tbsp turmeric powder, 4 tbsp gram flour and 1 tbsp salt.

 * Now mix everything well and keep it covered for about ten minutes.

 * Now heat a pan on the gas and add oil to it and heat it, as soon as the oil becomes hot, put it in it.

 Add marinated paneer and fry the paneer on medium flame.

 * Fry all the paneer by turning it pink and take out the fried paneer in a plate.

 * Now put whole coriander, whole cumin, poppy seeds, and black pepper in a mixer jar, add some water and grind them finely and take them out in a bowl.

 * Now grind tomatoes, green chilies and ginger in a mixer finely.

 * Now heat a pan again on the gas and as soon as the pan becomes hot, add oil to it, add cumin, clove, green cardamom, cinnamon and big cardamom and let it crackle a bit.

 * As soon as the spices start crackling, add a pinch of asafetida and add tomato, green chili and ginger paste, turmeric powder, red chili powder.

 * Add tomato paste and fry for three to four minutes and then add coriander, cumin, black pepper and poppy seeds paste and fry the spices on low flame for five minutes.

 * Now add 3 tbsp curd, kasoori fenugreek and fry for two to three minutes and then add cream and fry all the spices well for about five minutes on low flame.

 * When the spices are fried well, add two glasses of water to it, add salt as per taste and let the gravy come to a boil, as soon as the gravy comes to a boil, then add fried paneer to it.

 * Cook the gravy for about ten minutes and then add chopped coriander, garam masala and cook it for two more minutes.

 * Take paneer changeji without garlic onion is ready, serve it with roti, rice or paratha.

 * Even before this I have put the recipe of Paneer Changeji in my blog but in that I have added onion garlic.

 *  Not all people eat garlic onion, so today's paneer changeji recipe is for those who do not eat onion garlic.


बुधवार, 1 सितंबर 2021

पनीर चंगेजी रेसिपी

* पनीर चंगेजी बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. पनीर : 500 ग्राम
2. प्याज़ : 1 
3. लहसुन : 8से 9 कलियां(बारीक पीस लें)
4. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा(बारीक पीस लें)
5. टमाटर : 2
6. हरी मिर्च (
7. सूखी लाल मिर्च: 4
8. साबुत जीरा : 1 टेबल स्पून
9. लौंग : 2
10. हरी ईलायची : 2
11. तेज पत्ता : 2
12. बड़ी ईलायची: 1
13. दालचीनी : 1 छोटा सा टुकड़ा
14. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
15. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
16. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
17. बेसन : 4 टेबल स्पून
18. दही : 8 से 9 टेबल स्पून के करीब 
19. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
20. गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून
21. काली मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
22. सरसो तेल अपने जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा
23. बारीक कटा हुआ हरा धनिया
24. नमक स्वादानुसार
25. मलाई : 4 टेबल स्पून
पनीर चंगेजी बनाने की विधी : 
* सबसे पहले पनीर को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें।
*अब कटे हुए पनीर में 5 टेबल स्पून दही,1/2 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर, बेसन, अदरक, लहसुन का पेस्ट और 1/2 चम्मच नमक डाल कर हल्के हाथों से मिक्स करें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जो हमने पनीर को मैरीनेट करके रखा था उसे डाल कर सभी पनीर को सुनहरा करके फ्राई कर लें।
*जब सारा पनीर फ्राई हो जाए तो पैन में तेल डाल दें और फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, हरी ईलायची, बड़ी ईलायची और सूखी लाल मिर्च डालकर थोड़ा चटकने दें।
* जैसे ही खड़े मसाले चटकने लगे तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज को बारीक काट कर डाल दें।
* प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और फिर 4 टेबल स्पून दही ,टमाटर  और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस  कर डाल दें। 
*अब धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर और  मलाई डाल कर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक मसालों को अच्छे से भून लें।
* जब मसाले अच्छे से भून जाए तो उसमें दो ग्लास पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें और जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें फ्राई किया हुआ पनीर डाल दें।
*अब लगभग पांच से दस मिनट सब्ज़ी को पकने दें और फिर गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डालकर दो मिनट और पका लें।
*पनीर चंगेजी को गरमा गरम चावल या रोटी पराठे किसी के साथ भी सर्व करें।

Ingredients to make Paneer Changji:

 1. Paneer : 500 grams

 2. Onion : 1

 3. Garlic: 8 to 9 buds (finely grind)

 4. Ginger: 1 inch piece (finely grind)

 5. Tomato : 2

 6. Green Chillies (

 7. Dry Red Chillies: 4

 8. Whole cumin seeds: 1 tbsp

 9. Cloves : 2

 10. Green cardamom : 2

 11. Bay Leaf : 2

 12. Big Cardamom: 1

 13. Cinnamon : 1 small piece

 14. Coriander Powder: 2 tbsp

 15. Turmeric Powder: 1 tbsp

 16. Kashmiri red chili powder : 1 tbsp

 17. Besan : 4 tbsp

 18. Curd: 8 to 9 tbsp

 19. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 20. Garam Masala : 1/2 tbsp

 21. Black pepper powder : 1 tbsp

 22. Mustard oil more or less according to your need

 23. Finely chopped coriander leaves

 24. Salt to taste

 25. Cream : 4 tbsp

 Method to make Paneer Changji:

 * First cut the paneer into big pieces.

 * Now add 5 table spoon curd, 1/2 table spoon black pepper powder, gram flour, ginger, garlic paste and 1/2 teaspoon salt in the shredded paneer and mix it with light hands.

 * Now heat a pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add oil to it and heat it well.

 * As soon as the oil becomes hot, put the cheese which we had kept in it marinated and fry all the paneer after turning it golden.

 * When all the paneer is fried, then put oil in the pan and then add cumin, bay leaf, clove, green cardamom, big cardamom and dry red chili and let it crackle a bit.

 * As soon as the spices start crackling, add ginger garlic paste and finely chopped onions to it.

 * Fry the onion till it becomes light golden and then grind 4 tbsp curd, tomato and green chillies in a mixer and grind them finely.

 Now add coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chili powder, kasoori fenugreek, black pepper powder and cream and fry the spices well for about 10 minutes on low flame.

 * When the spices are fried well, add two glasses of water and let the gravy come to a boil and as soon as the gravy starts boiling, add fried paneer to it.

 Now let the vegetable cook for about five to ten minutes and then add garam masala and chopped coriander leaves and cook for two more minutes.

 *Serve Paneer Changji with hot rice or roti paratha with anyone.



बुधवार, 25 अगस्त 2021

पनीर आलू की चटपटी सब्ज़ी


* पनीर आलू की चटपटी सब्ज़ी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 300 ग्राम
2. आलू : 7 से 8 उबले हुए
3. टमाटर : 2 बड़े साइज़ के
4. हरी मिर्च : 4
5. अदरक  : 1ईंच का टुकड़ा
6. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
7. करी पत्ता : 10 से 12
8. हींग : 1/2 टेबल स्पून
9. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
10. जीरा पाउडर : 2 टेबल स्पून
11. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
12. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
13. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
14. मेथी दाना : 1/2 टेबल स्पून
15. बड़ी ईलायची : 1 
16. लौंग : 2
17. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
18. नमक स्वादानुसार
19. सरसो तेल जरूरत के हिसाब से

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही जबरदस्त काढ़ा

*आज के इस भागम भाग दौड़ में हम लोग अपने सेहत पर ठीक तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं।
*न तो हमारे खाने का कोई टाईम टेबल है, न सोने का और न ही जागने का।
*इस अनहेल्दी लाईफ स्टाइल के कारण आज कल बहुत ही कम उम्र के बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग बहुत ही खतरनाक बिमारी शुगर से पीड़ित हैं।
*आज मैं शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए एक बहुत ही जबरदस्त काढ़ा आपको बता रही हूं।
*इस काढ़ा का सेवन नित्य प्रति दिन करने से आपका शुगर लेवल बिल्कुल कंट्रोल में रहेगा और धीरे धीरे दवाई भी छूट जाएगी।
*शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए काढ़ा बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. मेथी दाना : 2 टेबल स्पून
2. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
3. कड़ी पत्ता : 10 से 12 पत्ती
4. अदरक  : 1 ईंच का टुकड़ा कूट कर लें
5. दालचीनी : एक छोटा सा टुकड़ा
6. लौंग : 2
7. चिरायता : 4 टेबल स्पून
8. नीम के पत्ते : 7 से 8
9. सौंफ : 1 टेबल स्पून

शनिवार, 14 अगस्त 2021

कढ़ी पकौड़ा रेसिपी

कढ़ी पकौड़ा बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. बेसन : 250 ग्राम
2. साबुत जीरा : 1 टेबल स्पून
3. जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून (जीरा को भून कर उसका पाउडर कर लें)
4. हल्दी पाउडर : 2 टेबल स्पून
5. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
6. छाछ : 1 पाउच
7. गरम मसाला पाउडर :1 टेबल स्पून
8. साबुत लाल मिर्च : 4
9. हींग : 1/2 टेबल स्पून
10. सरसो तेल  : जरूरत के हिसाब से 
11. नमक स्वादानुसार
 
*कढ़ी पकौड़ा बनाने की विधी :
* एक बाउल में बेसन डालकर उसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डालें जिससे की बेसन का गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
*अब बेसन के पेस्ट में आधा चम्मच नमक और एक चुटकी हींग डाल दें।
*अब बेसन को लगभग दस से पंद्रह मिनट तक अपनी हथेली से जोर जोर से फेटेंगे।
*पकौड़ा कढ़ी में अच्छे से फूला हुआ और बिल्कुल सॉफ्ट बने उसके लिए एक कटोरी में आधा कटोरी पानी लें और उसमें जो हमने बेसन को फेंटा उसमें से थोड़ा बेसन हाथ में लेकर पानी में डाल दें।
*बेसन को पानी में डालने के बाद अगर बेसन तुरंत पानी के ऊपर आ जाए इसका मतलब अब पकौड़ा फूला हुआ और बिल्कुल सॉफ्ट बनेगा, लेकिन अगर बेसन पानी में डालने पर नीचे बैठा रहा तो अभी बेसन को थोड़ा और फेंट लें।
*अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर उसे अच्छे से गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें चम्मच या हाथों की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन डालकर पकौड़ा तल लें।
*सारे पकौड़ा को उलट पलट कर लाल लाल करके तल कर प्लेट में निकाल लें।
* अब एक बड़ा भगोना या पैन में 7 बड़े चम्मच बेसन , छाछ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और पांच से छह ग्लास के करीब पानी डालकर सभी चीजों को किसी बड़े चम्मच या कलछी की सहायता से अच्छे से मिक्स करें।
*अब गैस जला कर बेसन के मिश्रण को गैस पर रखें और लगातार चलाते रहें जब तक की उसमें एक उबाल न आ जाए।
* जैसे ही कढ़ी में उबाल आ जाए तो उसमें स्वादानुसार नमक और जो हमने पकौड़े को तल कर रखा था उसे डाल दें और गैस का आंच मीडियम कर दें।
*अब कढ़ी और पकौड़े को ढंक कर आधे घंटे के करीब पकने दें और बीच बीच में ढक्कन हटा कर कढ़ी को चलाते रहें।
*लगभग आधे घंटे बाद पकौड़ी को चम्मच की सहायता से चेक कर लें कि पकौड़ी अच्छे से फूला की नहीं 
* जब पकौड़ी अच्छे से फूल जाए तो उसमें गरम मसाला डाल कर पांच मिनट और पका लें।
*अब कढ़ी में तड़का लगाने के लिए गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर गरम करें और जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें ।
*जैसे ही जीरा तड़कने लगे तो उसमें  लाल मिर्च और हींग डाल दें और फिर कढ़ी में तड़का लगा लें।
*लीजिए गरमा गरम बहुत ही टेस्टी कढ़ी पकौड़ा बनकर तैयार है।
* कढ़ी पकौड़ा चावल के साथ बहुत टेस्टी लगता है।
*नोट : कढ़ी को गाढ़ा या पतला आप अपने हिसाब से रख सकते हैं। बेसन  की मात्रा आप गाढ़ा या पतला के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।



Ingredients to make Kadhi Pakora:

 1. Besan : 250 grams

 2. Whole cumin seeds : 1 tbsp

 3. Cumin Powder: 1 Tablespoon (Fry cumin and powder it)

 4. Turmeric Powder: 1 tbsp

 5. Kashmiri Red Chilli Powder: 2 tbsp

 6. Buttermilk : 1 sachet

 7. Garam Masala Powder : 1 tbsp

 8. Whole red chili: 4

 9. Asafoetida: 1/2 tbsp

 10. Mustard oil : As per need

 11. Salt to taste

 * Method of making Kadhi Pakoda:

 * Put gram flour in a bowl and add water little by little in it so that a thick paste of gram flour becomes.

 Now add half a teaspoon of salt and a pinch of asafoetida to the gram flour paste.

 * Now beat the gram flour vigorously with your palm for about ten to fifteen minutes.

 * To make the dumplings puffed up well in the curry and become very soft, take half a bowl of water in a bowl and put some gram flour in the water by taking some of the gram flour in the hand.

 After putting the gram flour in water, if the gram flour immediately comes on top of the water, it means that the dumplings will become bloated and very soft, but if the gram flour remains sitting on the water after pouring it, then beat the gram flour a little more.

 * Now heat a pan on the gas and put oil in it and heat it well.

 * As soon as the oil becomes hot, then with the help of spoon or hands, add little gram flour and fry the dumplings.

 * Turn all the dumplings upside down and fry them red and take them out in a plate.

 * Now put 7 tablespoons of gram flour, buttermilk, red chili powder, turmeric powder and about five to six glasses of water in a big pan or pan and mix all the things well with the help of a large spoon or ladle.

 Now put the gram flour mixture on the gas after burning the gas and keep stirring continuously till it comes to a boil.

 * As soon as the curry comes to a boil, add salt as per taste and what we had kept for frying the pakoras and reduce the flame to medium.

 Now cover the curry and pakoras and let it cook for about half an hour and keep stirring the curry by removing the lid in between.

 After about half an hour, check the dumplings with the help of a spoon that the dumplings are not puffed up properly.

 * When the dumplings swell well, add garam masala and cook for five more minutes.

Now to temper the curry, heat a pan on the gas and heat it by adding oil and as soon as the oil becomes hot, add cumin seeds to it.

 * As soon as the cumin starts spluttering, add red chili and asafetida and then temper the curry.


 * Take it hot, very tasty Kadhi Pakoda is ready.

 * Kadhi Pakora tastes very tasty with rice.

 *Note: You can keep the curry thick or thin as per your choice.  You can increase or decrease the quantity of gram flour according to thick or thin.


श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38

कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति । अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रम्हण: पथि ।।38।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे मह...