बुधवार, 25 अगस्त 2021

पनीर आलू की चटपटी सब्ज़ी


* पनीर आलू की चटपटी सब्ज़ी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 300 ग्राम
2. आलू : 7 से 8 उबले हुए
3. टमाटर : 2 बड़े साइज़ के
4. हरी मिर्च : 4
5. अदरक  : 1ईंच का टुकड़ा
6. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
7. करी पत्ता : 10 से 12
8. हींग : 1/2 टेबल स्पून
9. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
10. जीरा पाउडर : 2 टेबल स्पून
11. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
12. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
13. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
14. मेथी दाना : 1/2 टेबल स्पून
15. बड़ी ईलायची : 1 
16. लौंग : 2
17. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
18. नमक स्वादानुसार
19. सरसो तेल जरूरत के हिसाब से
 
* पनीर आलू की चटपटी सब्ज़ी बनाने की विधी :
* सबसे पहले आलू को छीलकर उसे चार चार टुकड़ों में काट लें।
* अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में बारीक पीस लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डालकर उसे गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें कटे हुए आलू के टुकड़ों को डाल दें।
*गैस का आंच मीडियम रखें और आलू में आधा चम्मच के करीब नमक डाल दें।
*आलू को उलट पलट कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
* अब भूने हुए आलू को किसी प्लेट में निकाल लें और पैन में थोड़ा और तेल डाल दें।
* तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें मेथी दाना, बड़ी ईलायची और लौंग डालकर उसे थोड़ा चटकने दें।
*जैसे ही मेथी दाना चटकने लगे तो उसमें हींग और करी पत्ता डाल दें।
*अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर दो मिनट भूनें।
* अब धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी ,काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स करें।
* गैस की आंच धीमी कर लें और करीब दस मिनट बिल्कुल धीमी आंच पर मसालों को अच्छे से भूनें।
* दस मिनट बाद मसालों में चार ग्लास के करीब पानी डालकर ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें।
* अब पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर ग्रेवी में डाल दें और भूने हुए आलू को भी डाल दें।
* अब स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनिया डालकर पांच से दस मिनट सब्ज़ी को पकने दें।
*अब गैस को बंद कर दें और गरमा गरम चटपटी पनीर आलू की सब्ज़ी को चावल, रोटी, पूरी या पराठा किसी के साथ सर्व करें।
* पनीर आलू की ये सब्ज़ी घर के सिंपल मसालों से और बहुत ही झटपट बन कर तैयार हो जाती है।


Ingredients to make Paneer Aloo Ketchup Sabzi:

 1. Paneer : 300 grams

 2. Potato: 7 to 8 boiled

 3. Tomatoes : 2 large sized

 4. Green Chillies : 4

 5. Ginger : 1 inch piece

 6. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 7. Curry leaves: 10 to 12

 8. Asafoetida : 1/2 tbsp

 9. Coriander Powder: 2 tbsp

 10. Cumin Powder: 2 tbsp

 11. Kashmiri red chili powder: 2 tbsp

 12. Turmeric Powder: 1 tbsp

 13. Black pepper powder : 1/2 tbsp

 14. Fenugreek seeds : 1/2 tbsp

 15. Big Cardamom : 1

 16. Cloves : 2

 17. Green coriander finely chopped

 18. Salt to taste

 19. Mustard oil as required

 * Method of making Paneer Potato Spicy Subzi:

 * First peel the potato and cut it into four pieces.

 * Now grind tomatoes, green chillies and ginger finely in a mixer.

 * Now heat a pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add oil to it and heat it.

 As soon as the oil becomes hot, put the pieces of chopped potatoes in it.

 Keep the flame of the gas medium and put salt in the potato about half a teaspoon.

 Flip the potatoes and fry them till they turn light golden.

 * Now take out the fried potatoes in a plate and put some more oil in the pan.

 * As soon as the oil becomes hot, add fenugreek seeds, big cardamom and cloves and let it crackle a bit.

 * As soon as the fenugreek seeds start crackling, add asafoetida and curry leaves to it.

 Now add tomato, green chili and ginger paste and fry for two minutes.

 * Now add coriander powder, cumin powder, red chili powder, turmeric, black pepper powder and kasoori fenugreek and mix all the spices well.

 Reduce the flame of the gas and fry the spices well for about ten minutes on low flame.

 * After ten minutes, add about four glasses of water to the spices and let the gravy boil well.

 * Now cut the paneer into square pieces and put it in the gravy and also add the fried potatoes.

 * Now add salt and chopped coriander as per taste and let the vegetable cook for five to ten minutes.

 Now turn off the gas and serve hot spicy paneer potato sabzi with rice, roti, puri or paratha.

 * This vegetable of paneer potato is prepared with simple spices at home and is prepared very quickly.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...