शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

झटपट छोले रेसिपी

छोले बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. छोले : 250 ग्राम
2.टमाटर : 4
3. हरी मिर्च : 5 से 6
4.अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
5. साबुत धनियां : 2 टेबल स्पून
6. साबुत जीरा : 2 टेबल स्पून
7. तेजपत्ता : 2
8. लौंग : 2
9. हरी ईलायची : 1
10. दालचीनी : 1 छोटा सा टुकड़ा
11. बड़ी ईलायची : 1
12. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
13. काली मिर्च : 7 से 8 दाना
14. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
15. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
16. हींग : चुटकी भर
17. सरसो तेल
18. बारीक कटा हुआ हरा धनियां
19. नमक स्वादानुसार
20. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
झटपट छोले बनाने की विधि :
* छोले को रात भर पानी में भिगोना है और सुबह पानी से छान कर प्रेशर कुकर में डाल कर दो ग्लास पानी और हल्का नमक डाल कर करीब पांच सीटी लगा लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें सभी साबुत मसाले धनियां, जीरा, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, हरी ईलायची, तेजपत्ता,काली ईलायची डालकर गैस का फ्लेम पूरा कम कर दें।
* अब कम आंच पर सभी मसालों को तब तक भूनना है जब तक कि वो हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से अच्छी महक आने लगे।
*अब मसालों में कसूरी मेथी डालकर उसे भी करीब एक मिनट भूनें।
* भूने हुए मसालों को मिक्सी में डाल कर उसका पाउडर बना कर उसे किसी कटोरी में निकाल लें।
* अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को भी बारीक पीस लें।
*अब फिर से गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर चुटकी भर हींग डाल दें।
* अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें और धीमी आंच पर उसे करीब चार से पांच मिनट तक भूनें।
* टमाटर जब अच्छे से भुन जाए तो उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट और भूनें अब उबले हुए छोले को डाल दें।
*भुने हुए टमाटर के पेस्ट में छोले डालकर लगभग पांच मिनट पकाएं और फिर भुने हुए मसालों का पाउडर, कटा हुआ हरा धनियां और स्वादानुसार नमक डाल कर दो ग्लास पानी डाल दें।
* छोले में पानी डालकर ग्रेवी को पांच मिनट तक पकने दें और फिर गरम मसाला पाउडर डाल कर एक मिनट और पका लें ,अब गैस को बंद कर दें।
* अगर कभी छोले जल्दी बनाना हो तो इस तरह से दस मिनट में छोले बनकर तैयार हो जाता है, और खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगता है।


Ingredients to make Chole:

 1. Chole : 250 grams

 2. Tomato : 4

 3. Green Chillies: 5 to 6

 4. Ginger : 1 inch piece

 5. Whole Coriander : 2 tbsp

 6. Whole cumin seeds: 2 tbsp

 7. Bay leaves : 2

 8. Cloves : 2

 9. Green cardamom : 1

 10. Cinnamon : 1 small piece

 11. Big Cardamom : 1

 12. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 13. Black pepper: 7 to 8 grains

 14. Turmeric Powder: 1 tbsp

 15. Red chili powder: 2 tbsp

 16. Asafoetida : a pinch

 17. Mustard oil

 18. Finely chopped coriander leaves

 19. Salt to taste

 20. Garam Masala Powder: 1/2 tbsp

 How to make Instant Chole:

 * Chole has to be soaked in water overnight and in the morning, filter it with water and put it in a pressure cooker and put two glasses of water and light salt and apply it for about five whistles.

 * Now heat a pan on the gas and add all the whole spices coriander, cumin, black pepper, clove, cinnamon, green cardamom, bay leaf, black cardamom and reduce the flame of the gas completely.

 * Now fry all the spices on low flame till they become light golden and a good smell starts coming from it.

 * Now add kasoori fenugreek to the spices and fry it for about a minute.

 * Put the roasted spices in a mixer and make a powder of it and take it out in a bowl.

 * Now grind tomatoes, green chillies and ginger also finely.

 * Now again heat a pan on the gas and put oil in it and add a pinch of asafoetida.

 * Now add tomato, green chili and ginger paste and fry it on low flame for about four to five minutes.

 * When the tomatoes are roasted well, add turmeric powder and red chili powder and fry for a minute, now add the boiled chickpeas.

 * Add chickpeas to the roasted tomato paste and cook for about five minutes and then add two glasses of water after adding powdered roasted spices, chopped green coriander and salt as per taste.

 * Add water to the chickpeas and let the gravy cook for five minutes and then add garam masala powder and cook for one more minute, now turn off the gas.

 * If ever you want to make chickpeas quickly, then in this way the chickpeas are prepared in ten minutes, and it is very tasty to eat.






 








गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

शाही मशरूम रेसिपी

शाही मशरूम बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. मशरूम : 200 ग्राम
2.टमाटर : 3
3. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
4. हरी मिर्च : 4
5.काजू : 9
6. खसखस : 2 टेबल स्पून
7.लौंग : 2
8. हरी ईलायची : 1
9. दालचीनी : 1 छोटा टुकड़ा
10. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
11. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
12. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
13. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
14. धनियां पाउडर : 1 टेबल स्पून
15. गरम मसाला पाउडर :  चुटकी भर
16. देसी घी : 4 टेबल स्पून
17. सरसो तेल 
18. नमक स्वादानुसार
19. बारीक कटा हुआ हरा धनियां
20. चुटकी भर हींग
21. मलाई : 5 टेबल स्पून
शाही मशरूम बनाने की विधि :
* मशरूम को चार चार टुकड़ों में काट कर इसे अच्छे से धो लें।
*अब मिक्सी के जार में खसखस, काजू, लौंग, ईलायची, दालचीनी और अदरक का टुकड़ा डालकर बारीक पीस लें।
* टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक पीस लें।
*अब गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें घी डाल दें।
*घी के गरम होते ही कटा हुआ मशरूम डाल दें और हल्का नमक डाल कर उसे तेज आंच पर पूरा सुनहरा होने तक भूनें।
*अब भूने हुए मशरूम को किसी प्लेट में निकाल लें और उसी पैन में 4 टेबल स्पून तेल डाल दें।
* जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग डाल दें , टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें।
* अब गैस का फ्लेम मीडियम रखें और टमाटर के पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक भूनें।
*अब काजू, खसखस, लौंग, दालचीनी, ईलायची और अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मसालों को करीब पांच मिनट तक भूनें।
*अब मसाले में मलाई डाल कर उसे भी तब तक भूनें जब तक कि मसाले से तेल सेपरेट न हो जाए।
* अब दो ग्लास के करीब पानी डालकर स्वादानुसार नमक डाल कर ग्रेवी में उबाल आने दें।
* जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें भूने हुए मशरूम और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर करीब पांच मिनट तक पकने दें।
* अब गरम मसाला पाउडर डाल कर दो मिनट और पका लें और फिर गैस को बंद करके गरमा गरम सर्व करें।
* शाही मशरूम की सब्जी रोटी, चावल, पूरी,पराठा या नान किसी के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है।
नोट : ग्रेवी को गाढ़ा या पतला आप अपने हिसाब से रख सकते हैं। तेल भी कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं। वैसे इसकी ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी रहती है तो ज्यादा टेस्टी लगता है।


Ingredients to make Shahi Mushroom:

 1. Mushroom : 200 grams

 2. Tomato : 3

 3. Ginger : 1 inch piece

 4. Green Chillies : 4

 5.Cashew : 9

 6. Poppy seeds: 2 tbsp

 7. Cloves : 2

 8. Green cardamom : 1

 9. Cinnamon : 1 small piece

 10. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 11. Black pepper powder : 1/2 tbsp

 12. Red chili powder: 2 tbsp

 13. Turmeric Powder: 1/2 tbsp

 14. Coriander Powder: 1 tbsp

 15. Garam Masala Powder : pinch

 16. Desi Ghee : 4 tbsp

 17. Mustard oil

 18. Salt to taste

 19. Finely chopped coriander leaves

 20. pinch asafoetida

 21. Cream : 5 tbsp

 Method for making Shahi Mushroom:

 * Cut the mushroom into four pieces and wash it well.

 * Now put poppy seeds, cashew nuts, cloves, cardamom, cinnamon and ginger pieces in a mixer jar and grind them finely.

 * Finely grind tomatoes and green chilies too.

 * Now heat a pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add ghee to it.

 * As soon as the ghee is hot, add chopped mushrooms and after adding a little salt, fry it on high flame till it becomes completely golden.

 * Now take out the fried mushrooms in a plate and put 4 tablespoons of oil in the same pan.

 * As soon as the oil becomes hot, add asafoetida, tomato and green chili paste.

 * Now keep the flame of the gas medium and fry the tomato paste for 3 to 4 minutes.

 Now add cashew nuts, poppy seeds, cloves, cinnamon, cardamom and ginger paste, turmeric powder, red chili powder, black pepper powder, coriander powder and kasoori fenugreek and fry the spices for about five minutes.

 Now add cream to the spices and fry them till the oil separates from the spices.

 * Now add water about two glasses and add salt as per taste and let the gravy come to a boil.

 * As soon as the gravy starts boiling, add roasted mushrooms and chopped green coriander and let it cook for about five minutes.

 * Now add garam masala powder and cook for two more minutes and then turn off the gas and serve hot.

 * Shahi mushroom vegetable with roti, rice, puri, paratha or naan tastes very tasty.

 Note: You can keep the gravy thick or thin as per your choice.  Oil can also do more or less according to your own.  By the way, if its gravy is a little thick, then it seems more tasty.












बुधवार, 8 दिसंबर 2021

सरसो का साग झटपट बनाने की विधि


* सरसो का साग बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. सरसो का साग : 500 ग्राम
2. पालक : 250 ग्राम
3. बथुआ  : 250 ग्राम
4. मेथी साग : 100 ग्राम
5. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
6. हरी मिर्च : 5 
7. टमाटर : 1
8.जीरा : 1/2 टेबल स्पून
9. हींग : चुटकी भर
10. सरसो तेल : 5 टेबल स्पून
11. मक्का का आटा : 4 टेबल स्पून
12. नमक स्वादानुसार
*सरसो का साग बनाने की विधि :
*सबसे पहले साग को साफ करके अच्छी तरह से धोकर उसे बारीक काट लें।
*अदरक और हरी मिर्च को धो कर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
*अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमे साग को डाल दें।
* अब एक कटोरी में मक्का का आटा डालकर उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें और उसे भी साग में डाल दें।
* अब अदरक और हरी मिर्च का आधा पेस्ट साग में डाल दें और आधा पेस्ट तड़के में डालने के लिए रख लें।
* स्वादानुसार नमक और एक कटोरी पानी डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
*करीब 6 से सात सीटी आने तक साग को पकने दें और फिर गैस को बंद कर दें।
* जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोल कर मैसर की सहायता से अच्छे से घोंट लें।
* अब साग में तड़का लगाने के लिए गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें जैसे ही जीरा तड़कने लगे तो उसमें हींग, बारीक कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें और दो मिनट सभी को तड़कने दें।
*अब गैस को बंद कर दें और तड़के को साग में डाल दें, बस अब सरसो का साग तैयार है ।
* सरसो का साग  वैसे तो रोटी, चावल किसी के साथ भी टेस्टी लगता है लेकिन मक्के की रोटी के साथ तो इसका क्या कहना ? मक्के की रोटी और सरसो का साग तो बहुत बहुत टेस्टी लगता है।

Ingredients to make Mustard Saag:

 1. Mustard greens : 500 grams

 2. Spinach: 250 grams

 3. Bathua : 250 grams

 4. Fenugreek greens : 100 grams

 5. Ginger : 1 inch piece

 6. Green Chillies : 5

 7. Tomato : 1

 8. Cumin : 1/2 tbsp

 9. Asafoetida : a pinch

 10. Mustard oil: 5 tbsp

 11. Maize flour: 4 tbsp

 12. Salt to taste

 * Method of making mustard greens:

 First of all, clean the greens, wash them well and chop them finely.

 Wash ginger and green chilies and grind them coarsely in a mixer.

 * Now take a pressure cooker and put greens in it.

 * Now put corn flour in a bowl, add some water and mix it well and put it in greens too.

 * Now put half the paste of ginger and green chili in the greens and keep half the paste for tempering.

 * Add salt and a bowl of water as per taste and close the lid of the pressure cooker.

 Let the greens cook for about 6 to seven whistles and then turn off the gas.

 * When the pressure cooker cools down, open the lid and beat it well with the help of a masher.

 * Now to temper the greens, heat a pan on the gas and heat it by adding oil.

 * As soon as the oil becomes hot, put cumin seeds in it, as soon as the cumin starts spluttering, add asafetida, finely chopped tomato, green chili and ginger paste and let it all crackle for two minutes.

 * Now turn off the gas and put the tempering in the greens, now the mustard greens are ready.

 * Mustard greens, although roti, rice tastes delicious with anyone, but what to say with corn bread?  Maize ki roti and mustard greens look very tasty.







सोमवार, 22 नवंबर 2021

आलू टमाटर की भंडारे वाली सब्जी

आलू टमाटर की भंडारे वाली सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री:

1.आलू : 250 ग्राम
2. टमाटर : 2 
3. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
4. हरी मिर्च : 10 
5. अमचूर : 1/2 टेबल स्पून
6. हींग : चुटकी भर
7. मेथी दाना : 1 टेबल स्पून
8. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
9. जीरा पाउडर : 2 टेबल स्पून
10. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
11. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
12. तेजपत्ता : 2
13. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
14. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
15. दालचीनी : एक छोटा टुकड़ा
16. बड़ी ईलायची : 1
17. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
18. बारीक कटा हुआ हरा धनियां
19. सरसो तेल
20. नमक स्वादानुसार
आलू टमाटर की भंडारे वाली सब्जी बनाने की विधि :
* सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें और उसका छिलका छीलकर किसी प्लेट में रख लें।
* टमाटर को मिक्सी में पीस लें, अदरक को पतला पतला स्लाइस में काट लें और हरी मिर्च को बीच से चीरा लगाकर रख लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें तेल डालकर मेथी दाना डाल दें।
*जैसे ही मेथी दाना चटकने लगे तो उसमें हींग, तेजपत्ता, दालचीनी और बड़ी ईलायची डाल दें।
* खड़े मसाले को थोड़ा चटकने दें और फिर टमाटर का पेस्ट डाल कर दो तीन मिनट भूनें।
* अब धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, डालकर मसालों को धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक भूनें।
*अब आलू को हाथ से बड़े बड़े टुकड़ों में फोर कर मसालों में डाल दें और स्वादानुसार नमक डाल दें।
*अब चार ग्लास पानी डाल दें , कटा हुआ हरा धनियां, अदरक के स्लाइस , हरी मिर्च और अमचूर डाल कर करीब दस मिनट ग्रेवी को पका लें।
*अब गरम मसाला पाउडर डाल कर एक मिनट और पका लें और फिर गैस बंद कर दें।
* आलू टमाटर की भंडारे वाली ये सब्जी पूरी के साथ बहुत टेस्टी लगता है।



मंगलवार, 16 नवंबर 2021

आलू गोभी की सूखी सब्जी

आलू गोभी की सूखी सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. आलू : 250 ग्राम
2. गोभी : 500 ग्राम
3. टमाटर : 2 
4. हरी मिर्च : 4
5. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
6. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
7. जीरा पाउडर : 2 टेबल स्पून
8. हल्दी पाउडर  : 1 टेबल स्पून
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून
10. काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
11. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
12.पांचफोरन : 1 टेबल स्पून
13. लौंग : 2
14. बड़ी ईलायची : 1
15. दालचीनी : 1 छोटा टुकड़ा
16. तेजपत्ता : 2 
17. हींग : 1 चुटकी
18. बारीक कटा हुआ हरा धनियां
19. सरसो तेल
20. नमक स्वादानुसार
21. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
22 घी  : 2 टेबल स्पून

आलू गोभी की सूखी सब्जी बनाने की विधि : 
* आलू को उबाल कर छील लें और फिर उसे चार चार टुकड़ों में काट लें।
* टमाटर,4 हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से धो कर मिक्सी में बारीक पीस लें।
* गोभी को बड़े टुकड़ों में काट कर अच्छे से गरम पानी से धो कर साफ कर लें और पानी से छान कर एक प्लेट में निकाल लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें तेल डालकर गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें गोभी डालकर हल्का नमक डाल कर किसी ढक्कन से ढक देंऔर गैस की आंच को मीडियम रखें।
* बीच बीच में ढक्कन हटाकर गोभी को चलाते रहें और जब गोभी का कलर हल्का सुनहरा हो जाए तो किसी प्लेट में निकाल लें।
* अब उसी तेल में कटे हुए आलू को डाल कर हल्का नमक डाल दें और आलू को सुनहरा होने तक उलट पलट कर भून लें।
* अब भूने हुए आलू को किसी प्लेट में निकाल लें और पैन में आप अपने जरूरत के हिसाब से तेल डाल कर उसे गरम करें।
* जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांचफोरन डाल दें जैसे ही पांचफोरन चटकने लगे तो उसमें हींग ,तेजपत्ता,
लौंग, बड़ी ईलायची और दालचीनी का टुकड़ा डाल दें।
* अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें और उसे करीब तीन चार मिनट भूनें।
* अब एक कटोरी में धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा पानी डालकर सभी मसालों को मिक्स कर लें और उसे पैन में डाल दें।
* सभी मसालों को धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक भूनें और अब कसूरी मेथी डालकर एक मिनट और भूनें।
* अब मसालों में स्वादानुसार नमक डाल कर आलू, गोभी को जो हमने भून कर रखा था उसे भी डाल दें।
* अब गैस का आंच पूरा कम कर दें और लगभग पांच मिनट सब्जी को और पका लें।
* अब घी , गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनियां डाल कर इसे भी सब्जी में अच्छे से मिक्स करें और गैस को बंद कर दें।
* आलू गोभी की ये सूखी सब्जी दाल चावल के साथ, या रोटी , पूरी ,नान  या पराठा किसी के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है।

Ingredients to make Aloo Cabbage Dry Vegetable:

 1. Potato : 250 grams

 2. Cabbage : 500 grams

 3. Tomato : 2

 4. Green Chillies : 4

 5. Ginger : 1 inch piece

 6. Coriander Powder: 2 tbsp

 7. Cumin Powder: 2 tbsp

 8. Turmeric Powder : 1 tbsp

 9. Kashmiri Red Chilli Powder : 2 tbsp

 10. Black pepper powder : 1/2 tbsp

 11. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp

 12.Panchphoron : 1 tbsp

 13. Cloves : 2

 14. Big Cardamom : 1

 15. Cinnamon : 1 small piece

 16. Bay leaves : 2

 17. Asafoetida: 1 pinch

 18. Finely chopped coriander leaves

 19. Mustard oil

 20. Salt to taste

 21. Garam Masala Powder : 1/2 tbsp

 22 Ghee : 2 tbsp


 Method to make Aloo Cabbage Dry Vegetable:

 Boil the potatoes, peel them and then cut them into four pieces.

 * Wash tomatoes, 4 green chilies and ginger well and grind them finely in a mixer.

 * Cut the cabbage into big pieces, wash them thoroughly with hot water and filter them with water and take them out in a plate.

 * Now heat a pan on the gas and then put oil in it and heat it.

 * As soon as the oil becomes hot, put cabbage in it, add a little salt and cover it with a lid and keep the flame of the gas medium.

 Remove the lid from time to time and keep stirring the cabbage and when the color of the cabbage becomes light golden, take it out in a plate.

 * Now put the chopped potatoes in the same oil, add a little salt and fry the potatoes in reverse until they turn golden.

 * Now take out the fried potatoes in a plate and heat it by adding oil according to your need in the pan.

 * As soon as the oil becomes hot, put Panchphoron in it, as soon as it starts crackling, add asafetida, bay leaf,

 Add cloves, big cardamom and cinnamon stick.

 * Now add tomato, green chili and ginger paste and fry it for about three to four minutes.

 * Now add coriander powder, cumin powder, red chili powder, turmeric powder and black pepper powder in a bowl, add some water and mix all the spices and put it in the pan.

 * Fry all the spices on low flame for about five minutes and now add kasoori fenugreek and fry for one more minute.

 * Now add salt to the spices according to taste and put the potatoes, cabbage which we had roasted.

 * Now reduce the flame of the gas completely and cook the vegetable for about five minutes.

 * Now add ghee, garam masala and chopped green coriander and mix it well in the vegetable and turn off the gas.

 * This dry vegetable of aloo cauliflower with lentils rice, or with roti, puri, naan or paratha looks very tasty.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...