पनीर स्वीटकॉर्न सलाद बनाने में लगने वाली सामग्री :1. पनीर : 200 ग्राम
2. स्वीटकॉर्न : एक छोटी कटोरी
3. काजू : 9 se 10 (एक से दो घंटे के लिए पानी डाल कर भिगो लें)
4. दही : आधी छोटी कटोरी
5. नींबू : 1/2 कटा हुआ
6. शहद : 1 टेबल स्पून
7. खीरा : 1
8. टमाटर : 1
9. हरी मिर्च : 4 से 5
10. नमक स्वादानुसार
पनीर स्वीटकॉर्न सलाद बनाने की विधि :
पनीर स्वीटकॉर्न सलाद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, अब पनीर और स्वीटकॉर्न को हल्का नमक और आधा चम्मच के करीब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें और एयरफ्रायर में 180 डिग्री पर दस मिनट के लिए सेक लें। अगर एयरफ्रायर नहीं हो तो नॉनस्टिक पैन में पनीर और स्वीटकॉर्न को मीडियम आँच पर दस मिनट सेक लें।
अब सलाद में मिलाने के लिए एक डिप बनाते हैं, डिप बनाने के लिए मिक्सी के जार में 30 ग्राम के करीब पनीर, काजू ,दही, नींबू का रस, शहद और टेस्ट के हिसाब से नमक डाल कर सभी को बारीक पीस लें, डिप बन कर तैयार है।
खीरा और टमाटर को छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लें, अब एक बाउल में एयर फ्राइ किया हुआ स्वीटकॉर्न और पनीर, कटे हुए खीरा और टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, और जो हमने डिप बनाया था उसे डाल दें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। लीजिए झटपट बनने वाला प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और टेस्टी सलाद बन कर तैयार है। इसे आप रात के खाने में या सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। इसमें आप शकरकंद, या अपने पसंद की कोई और फ्रूट भी डाल सकते हैं।
Ingredients for Paneer Sweetcorn Salad:
1. Paneer: 200 grams
2. Sweetcorn: 1 small bowl
3. Cashews: 9 to 10 (soak in water for one to two hours)
4. Yogurt: Half a small bowl
5. Lemon: 1/2, chopped
6. Honey: 1 tablespoon
7. Cucumber: 1
8. Tomato: 1
9. Green chilies: 4 to 5
10. Salt to taste
Method for Paneer Sweetcorn Salad:
To make Paneer Sweetcorn Salad, first cut the paneer into small pieces. Add a little salt and about half a teaspoon of Kashmiri red chili powder to the paneer and sweetcorn. Mix and fry in an air fryer at 180 degrees for ten minutes. If you don't have an air fryer, fry the paneer and sweetcorn in a nonstick pan over medium heat for ten minutes.
Now let's make a dip to add to the salad. To make the dip, put about 30 grams of paneer, cashews, yogurt, lemon juice, honey, and salt to taste into a mixer jar and grind them all finely. The dip is ready.
Cut the cucumber and tomato into small pieces. Now, in a bowl, add the air-fried sweetcorn and paneer, chopped cucumber and tomato, finely chopped green chilies, and the dip we just made and mix everything well. A quick, protein-rich, healthy, and tasty salad is ready. You can have it for dinner or breakfast. You can also add sweet potatoes or any other fruit of your choice.