मंगलवार, 8 सितंबर 2026

दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के)

पनीर भुर्जी में लगने वाली सामग्री :
1. दूध का फटा हुआ छेना : 250 ग्राम 
2. टमाटर : 4
3. हरी मिर्च : 6 से 7 
4. अदरक : करीब एक ईंच का टुकड़ा 
5. धनियाँ पाउडर : 1 टेबल स्पून 
6. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7. काली मिर्च: 8 से 10
8. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
9. गरम मसाला पाउडर : 1/4 टेबल स्पून 
10. कसूरी मेथी 
11. सरसो तेल 
12. नमक स्वादानुसार 
13. हींग चुटकी भर
14. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 

पनीर भुर्जी बनाने की विधि :
पनीर भुर्जी बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध लेंगे, और उसे गैस पर उबलने के लिए डाल देंगे, जैसे ही दूध उबलने लगे तो गैस के फ्लेम को कम कर देंगे,और चार चम्मच दही डालते हुए कलछी से दूध को चलाते रहेंगे। जब दूध अच्छे से फट जाए तो गैस को बंद कर देंगे, और छेना को छान कर निकाल लेंगे।
                                    अब टमाटर हरी मिर्च को चौपर में डाल कर बारीक चौप कर लें, अदरक को कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन गरम करें , और फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर दो से तीन मिनट भून लें। अब चौप किया हुआ टमाटर हरी मिर्च, धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और कसूरी मेथी डाल कर मीडियम आँच पर मसाले को अच्छे से भूनें।
                                   जैसे ही मसाला अच्छे से भुन जाए और उसमे से अच्छी सी खुशबू आने लगे, तो उसमें छेना डाल कर स्वादानुसार नमक , गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर चार से पांच मिनट मीडियम आँच पर पका लें। लीजिए घर पर दूध को फाड़ कर निकाले हुए छेना से दस मिनट में बाजार से भी ज्यादा टेस्टी पनीर भुर्जी बन कर तैयार है।
                          अगर कभी घर में कोई सब्जी नहीं हो तो सिर्फ एक लीटर दूध से ये पनीर भुर्जी बना कर देखिए। बहुत ही कम खर्च में और घर के बेसिक सामान से बाजार से भी ज्यादा टेस्टी ये पनीर भुर्जी बस दस मिनट में बन कर तैयार हो जाती है। इसे रोटी, नान, पूरी, पराठा या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।😋😋😋😋❤️❤️❤️❤️❤️

नोट : अगर आप पनीर भुर्जी छेना से नहीं बनाना नहीं चाहते हैं तो पनीर को कद्दूकस कर के इसी तरीके से बिना प्याज़ लहसुन के बहुत ही टेस्टी पनीर भुर्जी बना सकते हैं। अगर आप प्याज लहसुन डालना चाहते हैं तो चौप किया टमाटर हरी मिर्च डालने से पहले बारीक चौप किया हुआ प्याज और लहसुन को डाल कर उसे सुनहरा कर लें और फिर चौप किया हुआ टमाटर हरी मिर्च और सारे मसाले डाल कर इसी विधि से बना सकते हैं।

 Ingredients for Paneer Bhurji:

1. Curdled milk: 250 grams

2. Tomatoes: 4

3. Green chilies: 6 to 7

4. Ginger: about an inch long

5. Coriander powder: 1 tablespoon

6. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

7. Black pepper: 8 to 10 grams

8. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

9. Garam masala powder: 1/4 tablespoon

10. Kasuri methi (kasuri methi)

11. Mustard oil

12. Salt to taste

13. A pinch of asafoetida

14. Finely chopped coriander leaves

Method for making Paneer Bhurji:

To make Paneer Bhurji, take one liter of full-cream milk and bring it to a boil. Once the milk starts boiling, reduce the flame and add four tablespoons of yogurt.  Continue stirring the milk with a ladle. When the milk has curdled well, turn off the heat and strain the chenna.

                                    Now put the tomatoes and green chillies in a chopper and chop them finely. Grate the ginger. Heat a pan on the gas stove and then add oil. Once the oil is hot, add asafoetida and grated ginger and fry for two to three minutes. Now add the chopped tomatoes, green chillies, coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder, and kasuri methi and fry the spices well over medium heat.

                                  Once the spices are well roasted and a pleasant aroma emanates, add the chenna, salt to taste, garam masala, and finely chopped coriander leaves. Cook for four to five minutes over medium heat.  Here you go, Paneer Bhurji is ready in ten minutes, tastier than the market one, made at home using chenna extracted by curdling milk.

                        If there is no vegetable at home, then try making this Paneer Bhurji with just one litre of milk. This Paneer Bhurji, tastier than the market one, is ready in just ten minutes, at very low cost and with basic household ingredients. Serve it with roti, naan, puri, paratha or rice. 😋😋😋😋❤️❤️❤️❤️❤️


Note: If you don't want to make paneer bhurji from chenna, you can grate the paneer and make a delicious paneer bhurji using the same method without onion and garlic. If you want to add onion and garlic, then before adding chopped tomatoes and green chilies, add finely chopped onions and garlic and fry them till golden brown. Then add chopped tomatoes, green chilies and all the spices and make it using the same method.

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल ढाबे जैसी (बिना प्याज लहसुन के)

शाही पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. पनीर  : 500 ग्राम
2. टमाटर : 5 मीडियम साइज के
3. हरी मिर्च : 7 से 8
4. अदरक : एक छोटा टुकड़ा 
5. काजू : 10 से 12
6. बादाम : 6 से 7 
7. धनियाँ पाउडर : 1 टेबल स्पून 
8. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
10. गरम मसाला 1/4 टेबल स्पून 
11. सरसो तेल 
12. कसूरी मेथी 
13. नमक स्वादानुसार 
14. हींग 
15.फ्रेश क्रीम 
16. काली मिर्च पाउडर 

शाही पनीर बनाने की विधि  :
काजू और बादाम को दो से तीन घंटे के लिए भिगो लें, या फिर रात में ही भिगो दें। टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस कर एक कटोरी में निकाल लें, और अदरक को कद्दूकस कर के रख लें। भीगे हुए काजू और बादाम को  भी थोड़ा पानी डाल कर बारीक पीस लें।
                             अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल दें। तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें हींग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। जब अदरक थोड़ा सुनहरा हो जाए तो उसमें पिसी हुई टमाटर हरी मिर्च डाल दें।
                             अब धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को मीडियम आँच पर अच्छे से भून लें। अब काजू और बादाम का पेस्ट डाल कर मसाले को चार से पांच मिनट और भून लें, और फिर फ्रेश क्रीम डाल कर दो मिनट और भून लें।
                          अब  करीब दो ग्लास पानी डाल कर स्वादानुसार नमक और एक  चम्मच चीनी डाल दें, और ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर डाल दें, और फिर दस मिनट ग्रेवी के साथ पनीर को पका लें, और फिर गरम मसाला डाल कर दो मिनट और पका लें। 
                             लीजिए बहुत ही टेस्टी बिल्कुल ढाबे जैसी शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप चावल, रोटी, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी सर्व करें।


      
         Ingredients for Shahi Paneer:

1. Paneer: 500 grams

2. Tomatoes: 5 medium-sized

3. Green chilies: 7 to 8

4. Ginger: 1 small piece

5. Cashews: 10 to 12

6. Almonds: 6 to 7

7. Coriander powder: 1 tablespoon

8. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

10. Garam masala: 1/4 tablespoon

11. Mustard oil

12. Kasuri methi

13. Salt to taste

14. Asafoetida

15. Fresh cream

16. Black pepper powder

How to make Shahi Paneer:

Soak cashews and almonds for two to three hours, or soak them overnight.  Finely grind the tomatoes and green chilies and transfer them to a bowl. Grate the ginger and keep aside. Add a little water and grind the soaked cashews and almonds to a fine paste.

                              Now heat a pan on the stove and add oil. Once the oil is hot, add asafoetida and grated ginger. When the ginger turns slightly golden, add the ground tomatoes and green chilies.

                            Now add coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chili powder, half a teaspoon of black pepper powder, and kasuri methi. Fry the spices well over medium heat. Add the cashew and almond paste and fry for four to five minutes. Then add fresh cream and fry for two more minutes.

Now add about two glasses of water and add salt as per taste and one spoon of sugar, and let the gravy boil well. As soon as the gravy starts boiling, add paneer cut into square pieces in it, and then cook the paneer with the gravy for ten minutes, and then add garam masala and cook for two more minutes.

                              There you go, very tasty Shahi Paneer, just like the dhaba one, is ready. Serve it with rice, roti, puri, paratha or naan.                          
                           




बुधवार, 19 अगस्त 2026

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 39

एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषत: ।
त्वदन्य: संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।।39।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे कृष्ण! यही मेरा सन्देह है, और मैं आपसे इसे पूर्णतया दूर करने की प्रार्थना कर रहा हूं। आपके अतिरिक्त अन्य कोई ऐसा नहीं है, जो इस संदेह को नष्ट कर सके।

तात्पर्य  : कृष्ण भूत, वर्तमान तथा भविष्य के जानने वाले हैं। भगवद्गीता के प्रारंभ में भगवान ने कहा है कि सारे जीव व्यष्टि रूप में भूतकाल में विद्यमान थे,इस समय विद्यमान हैं और भवबंधन से मुक्त होने पर भविष्य में भी व्यष्टि रूप में बने रहेंगे।
                                इस प्रकार उन्होंने व्यष्टि जीव के भविष्य विषयक प्रश्न का स्पष्टीकरण कर दिया है।अब अर्जुन असफल योगियों के भविष्य के विषय में जानना चाहता है। कोई न तो कृष्ण के समान है,न ही उनसे बड़ा।
                                तथाकथित बड़े बड़े ऋषि तथा दार्शनिक, जो प्रकृति की कृपा पर निर्भर हैं, निश्चय ही उनकी समता नहीं कर सकते। अतः समस्त संदेहों का पूरा पूरा उत्तर पाने के लिए कृष्ण का निर्णय अंतिम तथा पूर्ण है क्योंकि वे भूत, वर्तमान तथा भविष्य के ज्ञाता हैं, किंतु उन्हें कोई भी नहीं जानता। कृष्ण तथा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही जान सकते हैं कि कौन क्या है।

                                श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि कृष्ण ही भूत, वर्तमान और भविष्य हैं। भगवान ने भगवद्गीता के प्रारंभ में ही कहा है कि सारे जीव सूक्ष्म रूप में भूतकाल में विद्यमान थे,इस समय विद्यमान हैं और इस भौतिक शरीर को त्यागने के बाद भी सूक्ष्म रूप में स्थित रहेंगे।
                             ‌ अब अर्जुन असफल योगियों अर्थात जो लोग भगवान की भक्ति में आये तो, लेकिन  अगर किसी कारणवश भक्ति में उनका पतन हो गया हो तो अर्जुन यहां उनके भविष्य के विषय में जानना चाहता है। भगवद्गीता में भगवान ने साफ साफ कहा है कि कोई न तो कृष्ण के समान है और न ही उनसे बड़ा।
                            अतः सभी प्रश्नों का पूरा पूरा उत्तर पाने के लिए कृष्ण का निर्णय अंतिम तथा पूर्ण है, क्योंकि वे ही भूत, वर्तमान तथा भविष्य के ज्ञाता हैं, किंतु उन्हें कोई भी नहीं जानता। केवल कृष्ण तथा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही जान सकते हैं कि कौन क्या है?



     Etanme sanshayam Krishna chettumarhasysheshatah 

Tvadanya: sanshayasyasya chetta na hyuppadyate. 39.

Translation by Srila Prabhupada: O Krishna! This is ubt, and I pray to You to dispel it completely. There is no one other than You who can destroy this doubt.

Purpose: Krishna is the knower of the past, present, and future. At the beginning of the Bhagavad Gita, the Lord states that all living beings existed as individuals in the past, exist now, and will continue to exist as individuals in the future after being liberated from material bondage.

                              Thus, He has clarified the question regarding the future of individual living beings. Now, Arjuna wants to know about the future of unsuccessful yogis. No one is equal to Krishna, nor greater than Him.

                                The so-called great sages and philosophers, who depend on the grace of nature, certainly cannot match Him. Therefore, to fully answer all doubts, Krishna's decision is final and absolute because He is the knower of the past, present, and future, but no one knows Him. Only Krishna and Krishna conscious beings can know who is who.

                              From this verse of the Srimad Bhagavad Gita, we must understand that Krishna is the past, present, and future. At the very beginning of the Bhagavad Gita, the Lord states that all living beings existed in subtle form in the past, exist in the present, and will remain in subtle form even after leaving this physical body.

                              Now Arjuna wants to know about the future of unsuccessful yogis i.e. those who came in the devotion of God but if for some reason they have fallen in devotion, then Arjuna wants to know about their future. In Bhagavad Gita, God has clearly said that no one is equal to Krishna nor greater than him.

                            So to get complete answer to all the questions, Krishna's decision is final and absolute because only he is the knower of past, present and future, but no one knows him. Only Krishna and Krishna conscious people can know who is what?      

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 38

कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति ।
अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रम्हण: पथि ।।38।।


अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे महाबाहु कृष्ण , क्या ब्रम्ह प्राप्ति के मार्ग से भ्रष्ट ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही सफलताओं से च्युत नहीं होता और छिन्न भिन्न बादल की भांति विनष्ट नहीं हो जाता, जिसके फलस्वरूप उसके लिए किसी लोक में कोई स्थान नहीं रहता ?

तात्पर्य : उन्नति के दो मार्ग हैं। भौतिकवादी व्यक्तियों की अध्यात्म में कोई रुचि नहीं होती, अतः वे आर्थिक विकास द्वारा भौतिक प्रगति में अत्यधिक रुचि लेते हैं, या फिर समुचित कार्य द्वारा उच्चतर लोकों को प्राप्त करने में अधिक रुचि रखते हैं।
                                    यदि कोई अध्यात्म के मार्ग को चुनता है, तो उसे सभी प्रकार के तथाकथित भौतिक सुख से विरक्त होना पड़ता है। यदि महत्वाकांक्षी ब्रम्हवादी असफल होता है तो वह दोनों ओर से जाता है। दूसरे शब्दों में, वह न तो भौतिक सुख भोग पाता है, और न आध्यात्मिक सफलता ही प्राप्त कर सकता है।
                                   उसका कोई स्थान नहीं रहता,वह छिन्न भिन्न बादल के समान होता है। कभी कभी आकाश में एक बादल छोटे बादलखंड से विलग होकर एक बड़े खंड से जा मिलता है, किंतु यदि वह बड़े खंड से नहीं जुड़ पाता तो वायु उसे बहा ले जाती है, और वह विराट आकाश में लुप्त हो जाता है।
                             ब्रम्हण: पथि ब्रम्ह -साक्षात्कार का मार्ग है, जो अपने आपको परमेश्वर का अभिन्न अंश जान लेने पर प्राप्त होता है, और यह परमेश्वर ब्रम्ह, परमात्मा तथा भगवान रूप में प्रकट होता है। भगवान श्रीकृष्ण परम सत्य के पूर्ण प्राकट्य हैं, अतः जो इस परमपुरुष की शरण में जाता है,वही सफल योगी है।
                             ब्रम्ह तथा परमात्मा -साक्षात्कार के माध्यम से जीवन के इस लक्ष्य तक पहुंचने में अनेकानेक जन्म लग जाते हैं। अतः दिव्य -साक्षात्कार का सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग या कृष्ण भावनामृत की प्रत्यक्ष विधि है।
                              
                               श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि जो भौतिकवादी लोग होते हैं,उनकी अध्यात्म में कोई रुचि नहीं होती,वे अपने भौतिक प्रगति के लिए दिन रात काम करते हैं, और उनका केवल और केवल एक मात्र उद्देश्य होता है अपने भौतिक जीवन में विकास करना।
                          दूसरी ओर यदि कोई व्यक्ति अध्यात्मवादी होता है तो वह अपने आध्यात्मिक विकास के लिए कार्य करता है, जैसे कि भगवान के विग्रह को नित्य प्रति दिन स्नान कराना,उनको सुंदर वस्त्र पहनाना,उनका श्रृंगार करना, उनके लिए स्वादिष्ट प्रसाद बना कर उन्हें भोग लगाना ,नाम जप करना आदि। यदि इस प्रकार से कोई व्यक्ति भगवान की सेवा करता है तो उसकी आध्यात्मिक उन्नति निश्चित है।
                            यदि कोई व्यक्ति भक्ति का भी दिखावा करता है,और भौतिक सुख के लिए भी उल्टे सीधे काम कर के गलत तरीके से धन का संग्रह करता है,तो फिर उस व्यक्ति को न तो भौतिक सुख ही प्राप्त होता है और न ही आध्यात्मिक सफलता ही प्राप्त होती है। अर्थात वह न तो इधर का रहता है न उधर का अर्थात उसका कोई स्थान नहीं रहता।
                          उदाहरण के लिए कभी कभी आकाश में एक बादल छोटे बादलखंड से अलग हो कर बड़े बादल खंड में जा मिलता है, परंतु यदि वह बड़े खंड से नहीं जुड़ पाता है तो तेज हवा का झोंका उसे उड़ा ले जाता है, और वह उस विराट आकाश में लुप्त हो जाता है।
                           अतः दिव्य -साक्षात्कार का सबसे सरल और सर्वश्रेष्ठ मार्ग भक्तियोग या कृष्ण भावनामृत की प्रत्यक्ष विधि है, तथा भगवान श्रीकृष्ण ही परमेश्वर हैं, और जो कोई भी उनके शरण में जाता है वही एक सफल योगी है, और वह इस भवसागर से पार उतर जाता है।
      

Kachchhinnobhayavibhrashtashchinnabhramiva nashyati.

Apratishto mahabaho vimoodho brahmana pathi।।38।।

Translation by Srila Prabhupada: O Mahabahu Krishna, does not such a person who has deviated from the path of Brahman attainment lose both spiritual and material success and perish like a scattered cloud, leaving him no place in any world?

Meaning: There are two paths to progress. Materialistic people have no interest in spirituality, so they are overly interested in material progress through economic development, or in attaining higher worlds through proper work.

                                If one chooses the path of spirituality, he must renounce all so-called material pleasures. If an ambitious Brahman fails, he goes both ways.  In other words, he neither enjoys material happiness nor attains spiritual success.

                                    He has no place; he is like a scattered cloud. Sometimes a cloud in the sky separates from a smaller cloud patch and joins a larger patch, but if it cannot connect with the larger patch, the wind carries it away, and it vanishes into the vast sky.

                                Brahman: Pathi is the path to Brahman-realization, which is attained by realizing oneself as an inseparable part of the Supreme Being, and this Supreme Being manifests as Brahman, the Supreme Soul, and Bhagwan. Lord Krishna is the complete manifestation of the Absolute Truth, and therefore, one who surrenders to this Supreme Being is a successful yogi.

                                It takes many lifetimes to reach this goal of life through realization of Brahman and Paramatma. Therefore, the best path to divine realization is the direct method of Bhakti Yoga or Krishna consciousness.

                                                      From this verse of the Bhagavad Gita, we must understand that materialistic people have no interest in spirituality. They work day and night for their material progress, and their sole objective is to progress in their material lives.

                        On the other hand, if a person is spiritual, they work for their own spiritual development, such as bathing the idol of God daily, dressing it in beautiful clothes, adorning it, preparing delicious offerings for it, chanting the name of the Lord, etc.  If a person serves God in this way, his spiritual progress is certain.

                          If a person even pretends to be devoted and, for the sake of material happiness, engages in wrongdoing and accumulates wealth through wrong means, then that person attains neither material happiness nor spiritual success. That is, he belongs neither here nor there, that is, he has no place.

                          For example, sometimes a cloud in the sky separates from a smaller cloud patch and joins a larger cloud patch. However, if it is unable to join the larger patch, a strong gust of wind blows it away, and it vanishes into the vast sky.

Therefore, the simplest and best path to divine realization is the direct method of bhakti yoga or Krishna consciousness, and Lord Krishna is the Supreme God, and whoever surrenders to Him is a successful yogi, and he crosses this ocean of








बुधवार, 22 जुलाई 2026

मूँग दाल अप्पे कम तेल में बनने वाला प्रोटीन से भरपूर हेल्दी नाश्ता

मूँग दाल अप्पे में लगने वाली सामग्री :
1. मूँग दाल : 250 ग्राम 
2. आलू : 5
3. करी पत्ता : 15 से 20 
4. हरी मिर्च : 9से10
5. अदरक : एक छोटा टुकड़ा 
6. टमाटर 
7. रिफाइंड तेल 
8. नमक स्वादानुसार 

मूंग दाल अप्पे बनाने की विधि  :
मूँग दाल अप्पे बनाने के लिए मूँग को किसी पतीले में डाल कर पानी डाल कर उसे रात भर भिगो दें। सुबह भीगे हुए मूँग को अच्छे से तीन से चार बार पानी बदल बदल कर धो लें।
                              अब मिक्सी के जार में मूँग , अदरक,6 से 7 करी पत्ता,4 से 5 हरी मिर्च और थोड़ा पानी डाल कर सभी को अच्छे से पीस कर एक बरतन में निकाल लें।
                             आलू को उबाल कर ठंडा होने दें, और फिर उसका छिलका निकाल कर उसे हाथ से या पोटेटो मैसर से थोड़े मोटे मोटे टुकड़ों में मैस कर लें। बचे हुए करी पत्ता और हरी मिर्च को बारीक काट कर रख लें।
                               अब पिसी हुई दाल में आलू, बारीक कटा हुआ करी पत्ता, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, और स्वादानुसार नमक डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
                             अब गैस पर अप्पे पैन गरम करें, और फिर उसमें एक एक चम्मच तेल डाल कर कलछी से थोड़ा थोड़ा दाल वाला मिश्रण डाल दें। मीडियम आँच पर एक तरफ अप्पे को अच्छे से सुनहरा होने दें और फिर दूसरी तरफ पलट दें।
                   तेल अगर कम लग रहा हो तो एक एक चम्मच तेल फिर से डाल कर उलट पलट कर सभी अप्पे को पका लें, और फिर प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से सारे अप्पे को बना कर गरमा गरम किसी भी चटनी या डिप के साथ सर्व करें। इसे आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में बना सकते हैं।

 
आइए अब हम अप्पे के साथ सर्व करने के लिए एक बहुत ही आसान और चटपटी टमाटर की चटनी बनाते हैं।

टमाटर की चटनी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. टमाटर : 2
2. हरी मिर्च : 5 से 6
3. मूँगफली : 1 मुट्ठी
4. करी पत्ता : 10 से 12
5. नमक स्वादानुसार 
टमाटर की चटनी बनाने की विधि :
मूँगफली को भून लें, टमाटर, हरी मिर्च, और करी पत्ता को काट कर रख लें। अब मिक्सी के जार में कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, करी पत्ता, भुनी हुई मूँगफली और स्वादानुसार नमक डाल कर सभी को अच्छे से पीस लें। लीजिए  बहुत ही आसान और चटपटी टमाटर की चटनी बन कर तैयार है। गरमा गरम अप्पे के साथ ये टमाटर की तीखी चटपटी चटनी सर्व करें। वैसे तो ये चटनी सैंडविच, पूरी, पराठा या दाल चावल किसी के साथ भी बहुत टेस्टी लगती है।


Ingredients for Moong Dal Appe:

1. Moong Dal: 250 grams

2. Potatoes: 5

3. Curry Leaves: 15 to 20

4. Green Chillies: 9 to 10

5. Ginger: 1 small piece

6. Tomatoes

7. Refined Oil

8. Salt to taste

Method for Moong Dal Appe:

To make Moong Dal Appe, put the moong lentils in a pot of water and soak them overnight. In the morning, wash the soaked moong lentils thoroughly, changing the water three to four times.

                            Now, put the moong lentils, ginger, 6 to 7 curry leaves, 4 to 5 green chilies, and a little water in a mixer jar. Grind them thoroughly and transfer them to a bowl.

Boil the potatoes and let them cool. Peel them and mash them into coarse pieces by hand or with a potato masher. Finely chop the remaining curry leaves and green chilies.

                            Now add the potatoes, finely chopped curry leaves, finely chopped green chilies, and salt to taste to the ground lentils and mix well.

                              Now heat the appe pan on the stove. Add a teaspoon of oil to each pan and add the lentil mixture, a little at a time, using a ladle. Cook the appe on medium heat until golden brown on one side and then flip them over.

                  If the oil seems insufficient, add another teaspoon of oil, turn each appe over, and cook them, then transfer them to a plate.  Prepare all the appes in the same manner and serve them hot with any chutney or dip.You can make this for breakfast or dinner.

Now let's make a very easy and spicy tomato chutney to serve with appes.

Ingredients for making tomato chutney:

1. Tomatoes: 2

2. Green chilies: 5 to 6

3. Peanuts: 1 handful

4. Curry leaves: 10 to 12

5. Salt to taste

Method for making tomato chutney:

Roast the peanuts, chop the tomatoes, green chilies, and curry leaves. Now, put the chopped tomatoes, green chilies, curry leaves, roasted peanuts, and salt to taste in a mixer jar and grind them thoroughly. Your very easy and spicy tomato chutney is ready. Serve this spicy tomato chutney with hot appes.  Actually, this chutney tastes very delicious with sandwich, puri, paratha or dal rice.

 


शनिवार, 18 जुलाई 2026

मूंग दाल चीला प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

मूंग दाल चीला में लगने वाली सामग्री :
1. साबुत मूंग : 250 ग्राम
2. आलू : 4 बड़े साइज के
3. टमाटर : 2
4. हरी मिर्च : 8से 9 या फिर अपने टेस्ट के हिसाब से 
5.बेसन : 4 बड़े चम्मच 
6. करी पत्ता : 6 से 7
7. रिफाइंड तेल 
8. नमक स्वादानुसार 
9. हरा धनिया 
10.अदरक 
मूंग दाल चीला बनाने की विधि :
मूंग दाल चीला बनाने के लिए मूंग को रात में किसी भगोने में डाल कर भिगो दें। सुबह तीन से चार बार पानी बदल कर मूंग को अच्छे से धो लें। आलू को उबाल कर ठंडा करके छील लें, और पोटेटो मैसर या हाथ से थोड़े मोटे मोटे टुकड़ों में मैस कर लें।
                              अब मिक्सी के जार में मूंग, एक छोटा टुकड़ा अदरक और तीन से चार हरी मिर्च डाल कर थोड़ा पानी डाल कर सभी को पीस लें। पिसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें, और फिर उसमें स्वादानुसार नमक,बेसन, मैस किया हुआ आलू ,टमाटर, हरी मिर्च और करी पत्ता को बारीक काट कर डाल दें। मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
                                      अब गैस पर एक तबा या पैन गरम करें , और एक चम्मच तेल डाल कर चारों तरफ फैला दें और कलछी से थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले कर तबे पर चीले के शेप में फैला दें। जब  चीला एक तरफ अच्छे से सुनहरा हो जाए तो चीले को पलट दें, अगर तेल कम लग रहा हो तो एक चम्मच और तेल डाल कर उलट पलट कर चीले को क्रिस्पी कर लें, और फिर गरमा गरम सर्व करें।
                           इस चीले को किसी भी चटनी अचार या डिप के साथ सर्व करें। प्रोटीन से भरपूर ये चीला खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। इसे आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में बना सकते हैं।

  

Ingredients for Moong Dal Cheela:

1. Whole mung beans: 250 grams

2. Potatoes: 4 large

3. Tomatoes: 2

4. Green chilies: 8 to 9, or according to your taste

5. Gram flour: 4 tablespoons

6. Curry leaves: 6 to 7

7. Refined oil

8. Salt to taste

9. Coriander leaves

10. Ginger

Method for making Moong Dal Cheela:

To make Moong Dal Cheela, soak the mung beans in a pan overnight. In the morning, change the water three to four times and wash them thoroughly. Boil the potatoes, cool them, peel them, and mash them into coarse pieces using a potato masher or by hand.

Now, put mung beans, a small piece of ginger, and three to four green chilies in a mixer jar, add a little water, and grind them all together. Transfer the ground lentils to a bowl and add salt to taste, gram flour, mashed potatoes, tomatoes, green chilies, and finely chopped curry leaves. Mix the mixture well.


Now heat a pan or pan on the gas, and pour one spoon of oil and spread it all around and take a little mixture with a ladle and spread it on the pan in the shape of a cheela. When one side of the cheela turns golden brown, then flip it over, if the oil seems less then add one spoon more oil and turn it over and make the cheela crispy, and then serve it hot.
                          Serve this cheela with any chutney, pickle or dip. This protein rich cheela is very tasty to eat too. You can make it for breakfast or dinner.

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

दस नाम अपराध कौन कौन से हैं?

हमें यह ध्यान रखना होगा कि दस नाम अपराधों से बचना होगा।
1. उन लोगों की बुराई करना जो अपने जीवन में श्री भगवान की महिमा का प्रसार करने का प्रयास करते हैं। 
                                  लोगों को परम पुरुष की महिमा समझने में शिक्षित किया जाना चाहिए, अतः जो भक्तगण श्री भगवान की महिमा का प्रचार करने में लगे रहते हैं, उनकी बुराई कभी भी नहीं करनी चाहिए। यह सबसे भारी अपराध है।

2. भगवान श्री विष्णु का पवित्र नाम सबसे अधिक मंगलमय नाम है, और उनकी लीलाएं भी उनके पवित्र नाम से अभिन्न हैं। ऐसे अनेक मूर्ख हैं जो यह कहते हैं कि चाहे कोई हरे कृष्ण का कीर्तन करे, चाहे काली, दुर्गा या शिव के नामों का कीर्तन करे, ये सभी समान हैं।
                                यदि कोई यह सोचता है कि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान का नाम तथा देवताओं के नाम एवं कार्य कलाप एक समान हैं, या यदि कोई श्री विष्णु के पवित्र नाम को भौतिक ध्वनि मानता है,तो यह भी एक अपराध है।

3.तीसरा अपराध है श्री भगवान की महिमा का प्रसार करने वाले गुरु को सामान्य मनुष्य समझना।

4.चौथा अपराध है वैदिक ग्रंथों को यथा पुराणों या अन्य दिव्य शास्त्रों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकों के रूप में मानना।

5. पाँचवां अपराध यह सोचना है कि भक्तों ने श्री भगवान के पवित्र नाम को कृत्रिम महत्ता प्रदान की हुई है। असल तथ्य तो यह है कि श्री भगवान अपने नाम से अभिन्न हैं अर्थात भगवान और उनके नाम में कोई अंतर नहीं है।
                                  सर्वोच्च आध्यात्मिक अनुभूति तो भगवान के नाम का कीर्तन - हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे है, जो इस युग के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है।

6. छठा अपराध है श्री भगवान के पवित्र नाम पर किसी प्रकार की व्याख्या करना।

7. सातवां अपराध है भगवन्नाम के कीर्तन के बल पर पाप कर्म करना। यह ज्ञात है कि मनुष्य एक मात्र भगवन्नाम का कीर्तन करने से समस्त पापों से मुक्त किया जा सकता है, किंतु इसीलिए यदि कोई यह सोचे कि वह सभी तरह के पाप कर्म करने हेतु स्वतंत्र है,तो यह अपराध है।

8. आठवाँ अपराध है हरे कृष्ण कीर्तन को अन्य आध्यात्मिक कार्यों यथा ध्यान, तपस्या या यज्ञ के समान मानना। इन्हें किसी भी स्तर पर समान नहीं बतलाया जा सकता है।

9. नौवां अपराध है ऐसे व्यक्तियों के समक्ष पवित्र नाम के महत्व का गुणगान करना, जिन्हें उसमें कोई रुचि न हो।

10. दसवां अपराध है आध्यात्मिक अनुशीलन की प्रक्रिया को करते समय किसी वस्तु का स्वामी होने की भ्रांत धारणा के प्रति अनुरक्ति रखना या शरीर को आत्मा मानना।

जब मनुष्य भगवान के नाम का कीर्तन करते समय इन दसों अपराधों से मुक्त होता है, तो उसमें शारीरिक भावलक्षण उत्पन्न होते हैं, जो पुलकाश्रु कहलाते हैं। पुलक का अर्थ है सुख का लक्षण तथा अश्रु का अर्थ है आँखों में आँसू।
                                    जिस व्यक्ति ने पवित्र नाम का कीर्तन निरपराध भाव से किया हो, उसमें सुख तथा अश्रु के लक्षण प्रकट होने चाहिए।भागवत जी के इस श्लोक में बताया गया है कि जिन लोगों ने श्री भगवान की महिमा के कीर्तन द्वारा सुख तथा अश्रु के लक्षण सही में विकसित कर लिए हैं, वे भगवद्धाम में प्रवेश करने के पात्र हैं।

We must remember to avoid the ten nama offenses.

1. Speaking ill of those who strive to spread the glories of Sri Bhagavan in their lives.

                                  People must be educated to understand the glories of the Supreme Being, so one should never speak ill of devotees who are engaged in propagating the glories of Sri Bhagavan. This is the gravest offense.

2. The holy name of Lord Sri Vishnu is the most auspicious name, and His pastimes are also inseparable from His holy name. There are many fools who say that whether one chants Hare Krishna, or the names of Kali, Durga, or Shiva, they are all the same.

                            If someone thinks that the name of the Supreme Personality of Godhead and the names and activities of the demigods are the same, or if someone considers the holy name of Sri Vishnu to be a physical sound, this is also an offense.

3. The third offense is mistaking a guru who spreads the glories of Lord Shri Krishna for an ordinary human being.

4. The fourth offense is treating Vedic texts, such as the Puranas, or other divine scriptures as books of common knowledge.

5. The fifth offense is thinking that devotees have artificially elevated the holy name of Lord Shri Krishna. The truth is that Lord Shri Krishna is inseparable from His name, meaning there is no difference between God and His name.

                                The highest spiritual experience is chanting the name of God – Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Ram Hare Ram Ram Ram Hare Hare – which is said to be most important for this age.

6. The sixth offense is interpreting the holy name of Lord Shri Krishna in any way.

7. The seventh offense is committing sinful acts under the guise of chanting the name of God.  It is known that a person can be freed from all sins simply by chanting the Lord's name, but if someone thinks that they are free to commit all kinds of sinful acts, then this is a sin.

8. The eighth sin is equating the chanting of Hare Krishna with other spiritual practices, such as meditation, austerities, or sacrifices. They cannot be equated at any level.

9. The ninth sin is extolling the importance of the holy name before people who have no interest in it.

10. The tenth sin is clinging to the false notion of owning something while engaged in spiritual practice, or considering the body to be the soul.

When a person is freed from these ten sins while chanting the Lord's name, physical symptoms called pulakaṣṇas (tears) arise. Pulakaṣṇa means a sign of happiness, and ashruṣṇa means tears in the eyes.

                                    The person who has chanted the holy name without any guilt should show signs of happiness and tears. This verse of Bhagavad Gita states that those who have truly developed signs of happiness and tears through chanting the glories of Lord Shri Krishna are eligible to enter the abode of God.




रविवार, 31 मई 2026

ब्रेड सैंडविच सिर्फ पांच मिनट में बनाएं बहुत ही आसान तरीके से


ब्रेड सैंडविच में लगने वाली सामग्री :
1. ब्रेड : 1  बड़ा पैकेट 
2. पनीर : 350 ग्राम
3. चीज़ स्लाइस : 10 से 11
4. शिमला मिर्च : 2
5. काली मिर्च पाउडर  : करीब 4 टेबल स्पून 
6. हरी मिर्च : 6 से 7
7. टमाटर : 2

ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि :
ब्रेड सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
अब एक ब्रेड लें और उसके ऊपर एक चीज़ स्लाइस डाल कर कटा हुआ पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च और चुटकी भर काली मिर्च डाल कर दूसरे ब्रेड से ढंक दें।
                         इसी तरह से सारे ब्रेड में चीज़ स्लाइस, पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च और चुटकी भर काली मिर्च डाल कर ऊपर से दूसरे ब्रेड से कवर कर के तैयार कर लें।
                      अब आप इसे सैंडविचमेकर में डाल कर सेक लें। अगर आपके पास सैंडविचमेकर नहीं है तो आप इसे नॉनस्टिक तवे पर एक चम्मच घी या रिफाइंड तेल में उलट पलट कर मीडियम आँच पर सेक लें,या फिर एयरफ्रायर में भी डाल कर बना सकते हैं।
                      लीजिए बहुत ही टेस्टी और झटपट बनने वाली सैंडविच बन कर तैयार है। इतने सामग्री से आप चार से पांच लोगों के लिए बना सकते हैं। अब आइये इसके साथ खाने के लिए एक बहुत ही आसान और चटपटी  हरी धनियाँ की चटनी बनाते हैं।
             
हरी धनियाँ  की चटनी में लगने वाली सामग्री :
1. धनियाँ : 1 गड्डी 
2. हरी मिर्च 4 से 5 
3. टमाटर : 2
4. नींबू  : 1
5. नमक स्वादानुसार 

हरी धनियाँ की चटनी बनाने की विधि :
हरी धनियाँ की चटनी बनाने के लिए धनियाँ,टमाटर, हरी मिर्च सभी को अच्छे से धो कर साफ कर लें ,और सभी को काट कर एक प्लेट में रख लें। अब मिक्सी के जार में धनियाँ, टमाटर, हरी मिर्च स्वादानुसार नमक और एक नींबू को काट कर उसका रस निकाल कर डाल दें, और मिक्सी का ढक्कन बंद कर के सभी को पीस कर चटनी तैयार कर लें।
                        लीजिए चटनी भी बन कर तैयार है।अब  चटनी के साथ गरमा गरम सैंडविच को सर्व करें। सैंडविच को आप किसी डिपया टोमैटो सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं या फिर ऐसे भी खा सकते हैं।
                       जब कुछ भी बनाने का मन नहीं करे तो पांच मिनट में झट पट बन कर तैयार हो जाने वाली ये बहुत ही टेस्टी सैंडविच बना कर देखें, बहुत अच्छा लगेगा।

Ingredients for a Bread Sandwich:

1. Bread: 1 large packet

2. Paneer: 350 grams

3. Cheese slices: 10 to 11

4. Bell peppers: 2

5. Black pepper powder: About 4 tablespoons

6. Green peppers: 6 to 7

7. Tomatoes: 2

How to make a Bread Sandwich:

To make a bread sandwich, first cut the paneer into small pieces. Finely chop the capsicum, tomato, and green peppers.

Now take a piece of bread, top it with a cheese slice, then add the chopped paneer, capsicum, tomato, green pepper, and a pinch of black pepper. Cover with another piece of bread.

                            Similarly, add the cheese slices, paneer, capsicum, tomato, green pepper, and a pinch of black pepper to all the bread slices. Cover with another piece of bread.

Now put it in a sandwich maker and bake it. If you don't have a sandwich maker, you can bake it on a non-stick pan in a spoonful of ghee or refined oil, turning it over and over, on medium heat. Or you can also make it in an air fryer.

                    There you go, a very tasty and quick sandwich is ready. With this much ingredients, you can make it for four to five people. Now let's make a very easy and spicy green coriander chutney to eat with it.

           

Ingredients for Coriander Chutney:

1. Coriander: 1 bunch

2. Green Chillies (4 to 5)

3. Tomatoes: 2

4. Lemon: 1

5. Salt to taste

Method for Making Coriander Chutney:

To make coriander chutney, thoroughly wash and clean the coriander, tomatoes, and green chilies. Chop them all and place them on a plate. Now, put the coriander, tomatoes, green chilies, salt to taste, and a lemon, cut and juiced, into a mixer jar. Close the lid of the mixer and grind them all to make the chutney.

                        The chutney is ready. Serve the sandwich hot with the chutney. You can serve the sandwich with a dip or tomato sauce, or eat it as is.


                       When you don't feel like cooking anything, try making this delicious sandwich that can be prepared in just five minutes. You will love it.




       

सोमवार, 25 मई 2026

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 37

                                    अर्जुन उवाच 
अयति: श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानस:
अप्राप्य ठयोगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति।। 37।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : अर्जुन ने कहा : हे कृष्ण ! उस असफल योगी की गति क्या है, जो प्रारंभ में श्रद्धापूर्वक आत्म- साक्षात्कार की विधि ग्रहण करता है, किन्तु बाद में भौतिकता के कारण उससे विचलित हो जाता है, और योग सिद्धि को प्राप्त नहीं कर पाता?

तात्पर्य : भगवद्गीता में आत्म- साक्षात्कार या योग मार्ग का वर्णन है।आत्म साक्षात्कार का मूलभूत नियम यह है कि जीवात्मा यह भौतिक शरीर नहीं है, अपितु इससे भिन्न है, और उसका सुख शाश्वत जीवन, आनन्द तथा ज्ञान में निहित है।
                      ये शरीर तथा मन दोनों से परे हैं। आत्म साक्षात्कार की खोज ज्ञान द्वारा की जाती है। इसके लिए अष्टांग विधि या भक्तियोग का अभ्यास करना पड़ता है। इनमें से प्रत्येक विधि में जीव को अपनी स्वाभाविक स्थिति, भगवान से अपने संबंध तथा उन कार्यों की अनुभूति प्राप्त करनी होती है, जिनके द्वारा वह टूटी हुई श्रृंखला को जोर सके और कृष्ण भावनामृत की सर्वोच्च सिद्ध -अवस्था प्राप्त कर सके। 
                     इन तीनों विधियों में से किसी एक का भी पालन करके मनुष्य देर -सवेर अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त होता है। भगवान ने द्वितीय अध्याय में इस पर बल दिया है कि दिव्य मार्ग में थोड़े से प्रयास से भी मोक्ष की महती आशा है।
                     इन तीनों में से भक्तियोग इस युग के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है, क्योंकि ईश -साक्षात्कार की यह श्रेष्ठतम प्रत्यक्ष विधि है, अतः अर्जुन पुनः आश्वस्त होने की दृष्टि से भगवान कृष्ण से अपने पूर्व कथन की पुष्टि करने को कहता है।
                      भले ही कोई आत्म साक्षात्कार के मार्ग को निष्ठापूर्वक क्यों न स्वीकार करे, किन्तु ज्ञान की अनुशीलन विधि तथा अष्टांगयोग का अभ्यास इस युग के लिए सामान्यतया बहुत कठिन है, अतः निरंतर प्रयास होने पर भी मनुष्य अनेक कारणों से असफल हो सकता है।
                      पहला कारण तो यह हो सकता है कि मनुष्य इस विधि का पालन करने में पर्याप्त सतर्क न रह पाए।दिव्यमार्ग का अनुसरण बहुत कुछ माया के ऊपर धावा बोलने जैसा है।फलत: जब भी मनुष्य माया के पाश से छूटना चाहता है,तब वह विविध प्रलोभनों के द्वारा अभ्यासकर्ता को पराजित करना चाहती है।
                       बद्धजीव पहले से प्रकृति के गुणों द्वारा मोहित रहता है, और दिव्य अनुशासनों का पालन करते समय भी उसके पुनः मोहित होने की संभावना बनी रहती है।यही योगाच्चलितमानस अर्थात दिव्य पथ से विचलन कहलाता है। अर्जुन आत्म -साक्षात्कार के मार्ग से विचलन के प्रभाव के संबंध में जिज्ञासा करता है।
                     भगवद्गीता के इस अध्याय में अर्जुन भगवान से आत्म-साक्षात्कार में विचलित हुए योगियों के विषय में जिज्ञासा प्रकट करते हैं। आत्म -साक्षात्कार की खोज ज्ञान द्वारा की जाती है, और इसके लिए अष्टांग योग या भक्तियोग का अभ्यास करना पड़ता है।
                      अष्टांग योग या भक्तियोग इन दोनों में से किसी भी विधि में मनुष्य को अपनी स्वाभाविक स्थिति, भगवान से अपने संबंध तथा उन कार्यों की अनुभूति प्राप्त करनी होती है, जिनके द्वारा मनुष्य अपनी टूटी हुई श्रृंखला को जोड़ सके, और कृष्ण भावनामृत की सर्वोच्च सिद्ध -अवस्था प्राप्त कर सके।
                      इन तीनों विधियों में से किसी एक विधि का पालन करके मनुष्य आत्म -साक्षात्कार को प्राप्त कर सकता है।आज के इस भौतिक युग में आत्म -साक्षात्कार के लिए भगवान ने भक्तियोग को सबसे सरल बताया है।
                        कहने का तात्पर्य यह है कि आज के इस कल्मस युग में ज्ञान के अनुशीलन या अष्टांग योग का अभ्यास करके आत्म -साक्षात्कार प्राप्त करना बहुत कठिन है, अतः भगवान की शुद्ध भक्ति करके अर्थात भक्तियोग के द्वारा हम बहुत ही आसानी से आत्म -साक्षात्कार (भगवद्भक्ति) को प्राप्त कर सकते हैं।
                      
                         Arjuna uvaach 
Ayatih shradhyopeto yogachhalitmanasah ।
Aprapya yogasansidhhim kam gatim Krishna gachati ।।37।।


Translation by Srila Prabhupada: Arjuna said: O Krishna! What is the fate of the unsuccessful yogi who initially takes up the path of self-realization with devotion, but later becomes distracted by materialism and is unable to attain the perfection of yoga?

Purpose: The Bhagavad Gita describes the path of self-realization, or yoga. The fundamental principle of self-realization is that the soul is not the physical body, but is distinct from it, and its happiness lies in eternal life, bliss, and knowledge.

                    These are beyond both body and mind. Self-realization is sought through knowledge. This requires the practice of the eightfold method, or bhakti yoga. In each of these methods, the soul must realize its true state, its relationship with the Lord, and the actions by which it can repair the broken chain and attain the highest state of perfection, Krishna consciousness.  By following any one of these three methods, a person sooner or later attains his ultimate goal. In the second chapter, the Lord emphasizes that even with little effort on the divine path, there is great hope for salvation.

                    Of these three, Bhakti Yoga is particularly suitable for this age because it is the best, most direct method of attaining God-realization. Therefore, Arjuna, seeking reassurance, asks Lord Krishna to confirm his earlier statement.

                    Even if one sincerely accepts the path of self-realization, the method of cultivating knowledge and practicing the Eightfold Yoga is generally too difficult for this age. Therefore, despite persistent efforts, one may fail for various reasons.

                    The first reason could be that a person may not be vigilant enough to follow this method. Following the divine path is very much like attacking Maya. Consequently, whenever a person tries to break free from the trap of Maya, it tries to defeat the practitioner through various temptations.

                        The conditioned soul is already captivated by the modes of nature, and even while following the divine disciplines, there is a possibility of being captivated again. This is called Yogachalitmanas, or deviation from the divine path. Arjuna inquires about the effects of deviation from the path of self-realization.

                      In this chapter of the Bhagavad Gita, Arjuna expresses curiosity about yogis who have deviated from their pursuit of self-realization with the Lord. Self-realization is sought through knowledge, and requires the practice of Ashtanga Yoga or Bhakti Yoga.

                    In either of these two methods, Ashtanga Yoga or Bhakti Yoga, a person must realize his true state, his relationship with God, and the actions that can repair his broken chains and attain the highest state of perfection in Krishna consciousness.

                    By following any one of these three methods, a person can attain self-realization. In today's materialistic age, God has described Bhakti Yoga as the simplest method for self-realization.

                      This means that in today's age of Kalimas, it is very difficult to attain self-realization through the pursuit of knowledge or the practice of Ashtanga Yoga. Therefore, through pure devotion to God, i.e., Bhakti Yoga, we can easily attain self-realization (Bhagavad Bhakti).

मंगलवार, 19 मई 2026

पूतना राक्षसी अपने पूर्व जन्म में कौन थी?

यह प्रसंग उस समय का है, जिस समय भगवान वामन राजा बलि की यज्ञस्थली पर पहुँचे , उस समय बलि की बहन रत्नमाला भगवान को देख उनके प्रति वात्सल्य प्रेम से विभोर हो उठी।
                          उसके हृदय में भगवान के समान पुत्र प्राप्त करके उसे दुग्धपान कराने की इक्षा होने लगी । भगवान तो अंतर्यामी हैं, अतः वे बिना कहे उसकी अनकही इक्षा को समझ गए।
                        परंतु कुछ देर बाद भगवान वामन द्वारा मात्र दो पगों में संपूर्ण ब्रह्माण्ड को नाप कर तथा बलि महाराज को बंदी बनाए जाने के बाद रत्नमाला स्वयं विचार करने लगी, कि यदि यह मेरा पुत्र होता तो मैं इसे दूध में विष मिला कर मार देती।
                      भगवान ने उसकी यह दूसरी इक्षा भी लिख ली, और तब उसकी दोनों इक्षाओं को पूरा करने के लिए रत्नमाला को अगले जन्म में पूतना राक्षसी का शरीर दिया। इस प्रकार पूतना के रूप में रत्नमाला ने श्री कृष्ण को अपने स्तनों में विष लगा कर दूध पिलाया, किन्तु बाद में भगवान ने उसका उद्धार कर दिया, और उसे आध्यात्मिक जगत में भगवान की धात्री अर्थात मां का पद प्राप्त हुआ।
                

This incident occurred when Lord Vamana arrived at King Bali's sacrificial site. Bali's sister, Ratnamala, was overwhelmed with maternal love upon seeing him.

                        She longed to have a son like God and breastfeed him. God is omniscient, and therefore, he understood her unspoken desire without being asked.

                      However, some time later, after Lord Vamana had measured the entire universe in just two steps and captured Bali Maharaja, Ratnamala began to reflect, "If this were my son, I would have poisoned his milk and killed him."

                      God wrote down this second wish as well, and to fulfill both of her desires, he gave Ratnamala the body of the demoness Putana in her next life.  Thus, Ratnamala in the form of Putana fed milk to Shri Krishna by applying poison on her breasts, but later the Lord saved her, and she attained the position of the Lord's Dhatri i.e. mother in the spiritual world.

गुरुवार, 14 मई 2026

बैगन अदौरी (मंगौड़ी)की सब्जी,बिहार की बहुत ही प्रचलित रेसिपी


बिहार की फेमस बैगन अदौरी (दाल की बड़ी)की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1. बैगन : 1/2 kg
2. अदौरी(मंगौड़ी ) : आधी छोटी कटोरी 
3. टमाटर : 1
4. हरी मिर्च : 4 से 5 
5. धनियां पाउडर : 1 टेबल स्पून 
6. पीली सरसो : 4 टेबल स्पून 
7. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
8. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
10. कसूरी मेथी  : 2 टेबल स्पून 
11. हींग : चुटकी भर 
12. पंचफोरन 1/2 टेबल स्पून 
13. तेजपत्ता : 2
14. नमक स्वादानुसार 
15. सरसो तेल 



बैगन अदौरी ( दाल की बड़ी)की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले बैगन को थोड़े बड़े बड़े टुकड़ों में काट कर धो लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डाल कर गरम करें।
                    तेल गरम होते ही पंचफोरन डाल दें, पंचफोरन के चटकते ही हींग और तेजपत्ता डाल दें। अब बैगन , नमक और हल्दी डाल कर सब्जी को एक बार चला लें।
                    एक छोटे पैन में तेल डाल कर गरम करें, और फिर अदौरी(दाल की बड़ी)डाल कर उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें, और फिर आधा ग्लास पानी डाल कर धीमी आँच पर उसे तब तक पकाएं जब तक की अदौरी सॉफ्ट न हो जाए। जैसे ही अदौरी सॉफ्ट हो जाए तो उसे भी बैगन में डाल दें।
                    मिक्सी में धनियां पाउडर और पीली सरसो डाल कर पहले बिना पानी डाले दरदरा कर लें, और फिर टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डाल कर मसाले को बारीक पीस लें।
                       अब धनियां और सरसो वाला मसाला सब्जी में डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स करें और फिर पांच मिनट  तेज आंच पर सब्जी को पकने दें, अब  मीडियम आँच पर सब्जी को मसालों के साथ पांच मिनट और भून लें।
                       अब आप सब्जी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, जरूरत के हिसाब से उतना पानी डाल दें। मीडियम आँच पर पांच से दस मिनट और पका लें, अब गैस को बंद कर दें।
                       लीजिए बिहार की फेमस बहुत ही टेस्टी और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे रोटी, चावल, पूरी, या पराठा किसी के साथ भी सर्व करें।
             अदौरी (मंगौड़ी )क्या है , और कैसे बनता है ?
उत्तर: चने दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, या मटर के दाल को रात भर पानी में भिगो कर सुबह दाल को अच्छे से दो तीन बार पानी बदल कर धो लें, और फिर मिक्सी में डाल कर पीस लें, और हाथों से छोटी छोटी बड़ी बना कर धूप में अच्छे से सुखा कर किसी डब्बे में भर कर रख लें, और जब मन करे अदौरी की सब्जी बनाने की तो उसे बैगन, लौकी, आलू या कढ़ी में डाल कर भी बना सकते हैं। घर की बनी अदौरी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। मुझे तो सबसे ज्यादा टेस्टी मटर के दाल की अदौरी लगती है, वैसे तो सभी दालों से बनी हुई अदौरी टेस्टी लगती है।
                         

Ingredients for Bihar's famous Baingan Aadoori (Lentil Curry):

1. Eggplant: 1/2 kg

2. Aadoori (Mangouri): Half a small bowl

3. Tomato: 1

4. Green chilies: 4 to 5

5. Coriander powder: 1 tablespoon

6. Yellow mustard: 4 tablespoons

7. Red chili powder: 1/2 tablespoon

8. Turmeric powder: 1 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

10. Kasuri methi: 2 tablespoons

11. Asafoetida: A pinch

12. Panchphoran: 1/2 tablespoon

13. Bay leaves: 2

14. Salt to taste

15. Mustard oil


Method for making Baingan Adori (Lentil Badi) Sabzi:

First, cut the brinjal into large pieces and wash it. Heat a pan on the stove. Once the pan is hot, add oil.

                    Once the oil is hot, add the panchphoran. Once the panchphoran crackles, add asafoetida and bay leaves. Add the brinjal, salt, and turmeric and stir the vegetable once.

                  Heat oil in a small pan. Add the aadori (lentil badi) and fry until lightly golden. Then, add half a glass of water and cook over low heat until the aadori becomes soft. Once the aadori becomes soft, add it to the brinjal.

                    Add coriander powder and yellow mustard to a mixer and grind them coarsely without adding water. Then, add tomatoes, green chilies, and a little water and grind the spices finely.

                        Now, add the coriander and mustard powder to the vegetable, mix well, and cook over high heat for five minutes. Now, fry the vegetable with the spices for another five minutes on medium heat.

                      Now, add enough water to suit your preference. Cook for another five to ten minutes on medium heat, then turn off the heat.

                          The famous, tasty and spicy vegetable of Bihar is ready. Serve it with roti, rice, puri, or paratha.

            What is Aaduri (Mangodi), and how is it made?

Answer: Soak gram dal, urad dal, moong dal, or peas dal in water overnight and wash the dal thoroughly in the morning by changing the water two to three times, and then grind it in a mixer, and make small or big pieces by hand, dry them well in the sun and keep them in a box, and when you feel like making Aaduri sabji, you can make it by adding it to brinjal, bottle gourd, potato or curry. Home made Aaduri is very tasty. I find Aaduri made from peas dal the tastiest, though Aaduri made from all pulses tastes delicious.

शुक्रवार, 8 मई 2026

पनीर बटर मसाला (बिना लहसुन प्याज के)


पनीर बटर मसाला बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 500 ग्राम
2. टमाटर : 4
3. अदरक : करीब एक ईंच का टुकड़ा 
4. काजू : 9 से 10
5. बादाम : 5
6. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून 
6. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
8. तीखा लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
9. काली मिर्च पाउडर : 1/4 टेबल स्पून 
10. गरम मसाला : 1/4 टेबल स्पून 
11. हरी मिर्च : 4 से 5
12. कसूरी मेथी 
13. बटर 
14. सरसो तेल 
15. नमक स्वादानुसार 
16. हींग 
17. फ्रेश क्रीम 
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि :
सबसे पहले काजू और बादाम को कम से कम दो घंटे के लिए, या फिर रात में ही एक कटोरे में पानी डाल कर भिगो दे। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
                        अब टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डाल कर पीस लें,अदरक को कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें बटर का छोटा सा टुकड़ा डाल दें, और फिर पनीर डाल कर हल्का नमक डाल दें।
                        पनीर को उलट पलट कर बटर में हल्का सुनहरा कर लें, और फिर पनीर को किसी प्लेट में निकाल लें। अब पैन में तेल डाल कर गरम करें , और जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग डाल कर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें।
                        अदरक को एक मिनट चला लें, अब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को मीडियम आँच पर अच्छे से भूनें।
                      जब मसालों से अच्छी सी खुशबू आने लगे तब भिगोए हुए काजू और बादाम को बारीक पीस कर डाल दें, और फिर मसालों के साथ काजू बादाम के पेस्ट को भी 5 मिनट और भून लें। अब थोड़ी सी फ्रेश क्रीम डाल कर एक मिनट और भून लें, और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
                        ग्रेवी में स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से उबलने दें, जब दस मिनट ग्रेवी अच्छे से पक जाए तब फ्राई किया हुआ पनीर डाल कर गरम मसाला डाल दें और करीब पांच मिनट और पका लें। अब थोड़ी सी और फ्रेश क्रीम डाल कर गैस को बंद कर दें।
                      लीजिए बहुत ही टेस्टी पनीर बटर मसाला बन कर तैयार है। इसे चावल,रोटी, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी गरमा गरम सर्व करें।
                          
                   


गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

सहजन आलू की सब्जी बहुत ज्यादा टेस्टी और हेल्दी (बिना लहसुन प्याज के)

सहजन आलू की सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.सहजन :250 ग्राम 
2. आलू : 250 ग्राम
3. टमाटर : 2
4. पीली सरसो : 2 बड़े चम्मच 
5. साबुत धनियां या धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7. पंचफोरन : 1/4 टेबल स्पून 
8. तेजपत्ता : 2
9. हींग : चुटकी भर 
10. सरसो तेल 
11. नमक स्वादानुसार 
12. कसूरी मेथी 

सहजन आलू की सब्जी बनाने की विधि  :
सबसे पहले सहजन को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, और फिर चाकू से या हाथ से उसके ऊपर वाले छिलके को छील कर हटा दें। अब किसी बरतन में कटे हुए सहजन रख कर अच्छे से पानी डाल कर धो लें। आलू को बिना छिलका हटाए थोड़े मोटे मोटे टुकड़ों में काट कर  तीन चार बार पानी बदल कर अच्छे से साफ कर लें, ताकि आलू में मिट्टी न रहे।
                         अब मिक्सी में धनियां और सरसो डाल कर पहले बिना पानी डाले दरदरा कर लें, फिर टमाटर को काट कर और थोड़ा पानी डाल कर मसाले को बारीक पीस लें।
                         अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो उसमें पंचफोरन, तेजपत्ता, और हींग डाल कर कटे हुए सहजन, आलू डाल दें।
                       अब स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च डाल कर सभी को मिक्स कर लें, और फिर ढक्कन से ढक कर मीडियम आँच पर दो तीन मिनट पका लें। अब कसूरी मेथी,धनियां और सरसो वाला मसाला डाल कर गैस के आँच को पूरा कम कर दें।
                      कम आँच पर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक की आलू अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए। बीच बीच में सब्जी को कलछी से चलाते रहें। जब मसाले अच्छी तरह भुन जाए और आलू भी सॉफ्ट हो जाए तो उसमें दो ग्लास के करीब पानी डाल दें।
                     अब सब्जी में पानी डाल कर गैस की आँच को पूरा कर लें और फिर दस मिनट तक सब्जी को अच्छे से पका लें। अब गैस को बंद कर दें।
                       लीजिए बहुत ही टेस्टी और हेल्दी आलू और सहजन की सब्जी बन कर तैयार है । इसे चावल के साथ सर्व करें, ये सब्जी चावल के साथ ज्यादा टेस्टी लगती है, वैसे आप चाहें तो रोटी या पराठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
                      
              
          Ingredients for making Drumstick Potato Curry:

1. Drumstick: 250 grams

2. Potatoes: 250 grams

3. Tomatoes: 2

4. Yellow mustard: 2 tablespoons

5. Whole coriander seeds or coriander powder: 2 tablespoons

5. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

6. Red chili powder: 1/2 tablespoon

7. Panchphoran: 1/4 tablespoon

8. Bay leaves: 2

9. Asafoetida: a pinch

10. Mustard oil

11. Salt to taste

Method for making Drumstick Potato Curry:

   
                       
          First, cut the drumsticks into small pieces, then peel off the outer skin with a knife or by hand. Place the chopped drumsticks in a container and wash them thoroughly with water. Cut the potatoes into thick pieces without peeling them, and wash them thoroughly, changing the water three to four times, to ensure there's no dirt on the potatoes.

                        Now, put the coriander and mustard seeds in a mixer and grind them coarsely without adding water. Then, chop the tomatoes, add a little water, and grind the spices finely.

                        Now, heat a pan on the stove and add oil. Once the oil is hot, add panchphoran, bay leaf, and asafoetida, then add the chopped drumsticks and potatoes.

                      Now, add salt, turmeric, and red chili peppers to taste, mix everything together, and then cover and cook over medium heat for two to three minutes.  Add the coriander and mustard masala and reduce the heat to low.

                      Cook the vegetable over low heat until the potatoes are tender. Stir the vegetable occasionally. Once the spices are thoroughly cooked and the potatoes are soft, add about two glasses of water.

                      Now add the water to the vegetable, reduce the heat to low, and cook thoroughly for ten minutes. Turn off the heat.

                        A very tasty and healthy potato and drumstick vegetable is ready. Serve it with rice. This vegetable tastes best with rice. However, you can also serve it with roti or paratha.

मंगलवार, 31 मार्च 2026

कटहल की बहुत ही टेस्टी और चटपटी सब्जी (बिना लहसुन प्याज के)

कटहल की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1. कटहल : 1/2 kg
2. टमाटर : 2 
3. हरी मिर्च : 5 से 6
4. साबुत धनिया : 3 टेबल स्पून 
5. जीरा : 2 टेबल स्पून 
6. काली मिर्च : 10 से 12
7. तेजपत्ता  : 2
8. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
9. तीखा लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
10. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
11. गरम मसाला : 1/4 टेबल स्पून 
12. कसूरी मेथी 
13. अदरक : करीब एक ईंच का टुकड़ा 
14. घी : 2 बड़े चम्मच 
15. नमक स्वादानुसार 
16. सरसो तेल 
17. पंचफोरन 
कटहल की सब्जी बनाने की विधि :
कटहल की सब्जी बनाने के लिए अगर देसी कटहल (छोटा वाला कटहल) मिल जाए तो उससे सब्जी बहुत ज्यादा टेस्टी बनेगी। अगर छोटे वाले कटहल नहीं मिले तो नॉर्मल वाले कटहल से भी सब्जी बना सकते हैं, वो भी बहुत टेस्टी बनेगी।
                         सबसे पहले कटहल को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर धो लें, और प्रेशर कुकर में डाल दें, और एक ग्लास पानी डाल कर मीडियम आँच पर तीन से चार सीटी लगा कर उबाल लें।
                       अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल कर अच्छे से गरम होने दें, जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें उबले हुए कटहल डाल दें। अब आधा चम्मच नमक डाल कर मीडियम आँच पर कटहल को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें, और फिर उसे किसी प्लेट में निकाल लें।
                      अब मिक्सी के जार में धनियां, जीरा, काली मिर्च सभी को डाल कर पहले बिना पानी डाले ही दरदरा कर लें, और अब थोड़ा पानी डाल कर मसाले को बारीक पीस लें।
                     टमाटर और हरी मिर्च को चौपर में डाल कर बारीक काट लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें पंचफोरन और तेजपत्ता डाल कर चटकने दें।
                       अब कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर उसे हल्का सुनहरा होने दें, और फिर चौप किए हुए टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। टमाटर को दो तीन मिनट चला लें,और फिर पिसे हुए मसाले डाल दें, साथ ही हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को धीमी आँच पर अच्छे से भूनें।
                        जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें अपने जरूरत के हिसाब से गाढी या पतली जैसी भी ग्रेवी रखनी हो उस हिसाब से पानी डाल कर ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें फ्राई किया हुआ कटहल डाल दें।
                     अब सब्जी को करीब दस मिनट और पकाएं।अब गरम मसाला और घी डाल कर एक मिनट और पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही टेस्टी और चटपटी बिना लहसुन, प्याज के कटहल की सब्जी बन कर तैयार है।
                    इसे चावल, रोटी, पूरी या पराठे किसी के, साथ भी सर्व करें।


Ingredients for Jackfruit Curry:

1. Jackfruit: 1/2 kg

2. Tomatoes: 2

3. Green chilies: 5 to 6

4. Whole coriander seeds: 3 tablespoons

5. Cumin seeds: 2 tablespoons

6. Black peppercorns: 10 to 12

7. Bay leaves: 2

8. Turmeric powder: 1 tablespoon

9. Spicy red chili powder: 1/2 tablespoon

10. Kashmiri red chili powder: 1/2 tablespoon

11. Garam masala: 1/4 tablespoon

12. Kasuri Methi (Dried Fenugreek Leaves)

13. Ginger: A piece of about one inch

14. Ghee: 2 tablespoons

15. Salt: To taste

16. Mustard oil

17. Panch Phoran (Five-spice blend)

Method for Preparing Jackfruit Curry:


For preparing jackfruit curry, if you can find the *desi* variety (the smaller jackfruit), the dish will turn out exceptionally delicious. However, if the small jackfruit is unavailable, you can certainly use the standard variety; the curry will be just as tasty.

First, cut the jackfruit into small pieces and wash them thoroughly. Place the pieces into a pressure cooker, add one glass of water, and cook over medium heat until the cooker whistles three to four times.

Now, heat a pan on the stove and pour in some oil, allowing it to heat up thoroughly. Once the oil is hot, add the boiled jackfruit pieces. Add half a teaspoon of salt and fry the jackfruit over medium heat until it turns a light golden-brown color; then, transfer the fried pieces to a plate.

Next, place the coriander seeds, cumin seeds, and black peppercorns into a blender jar. First, pulse them without adding any water until they are coarsely ground; then, add a little water and blend the spices into a fine paste.

Finely chop the tomatoes and green chilies using a chopper. Grate the ginger. Now, heat a pan on the stove again; once the pan is hot, add the *Panch Phoran* (five-spice blend) and a bay leaf, and let them sizzle until fragrant.  Now, add the grated ginger and let it sauté until it turns a light golden color; then, add the chopped tomatoes and green chilies. Sauté the tomatoes for two to three minutes, and then add the ground spices—including turmeric powder, red chili powder, Kashmiri red chili powder, and Kasuri Methi—and roast the spice mixture thoroughly over a low flame.

Once the spices are well-roasted, add water according to your preference to achieve the desired gravy consistency (whether thick or thin), and let the gravy come to a rolling boil. As soon as the gravy begins to boil, add the fried jackfruit pieces.

Now, cook the dish for about another ten minutes. Finally, add the Garam Masala and ghee, cook for one more minute, and then turn off the gas. And there you have it—a delicious and tangy jackfruit curry, prepared without any garlic or onions, is ready to be served!

Serve this dish with rice, roti, puri, or paratha—it pairs wonderfully with any of them.

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

शर्ले (मेथी और नए आलू से बनने वाली टेस्टी और कुरकुरी स्ट्रीट फूड)

शर्ले बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.आलू छोटे वाले :250 ग्राम
2. मेथी :200 ग्राम 
3. धनियां पाउडर :1 टेबल स्पून 
4. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6. गरम मसाला पाउडर :1/3 टेबल स्पून 
7. अमचूर पाउडर : 1टेबल स्पून 
8. भूना जीरा पाउडर : 1टेबल स्पून 
9. बेसन : 1 कप या जरूरत के हिसाब से 
10. हरी मिर्च : 5 से 6
11. अदरक: एक छोटा सा टुकड़ा 
12. नमक स्वादानुसार 

शर्ले बनाने की विधि :
शर्ले बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छिलका लगे ही,जैसे आलू का भूजिया बनाने के लिए काटते हैं, वैसे ही पतला पतला काट लें।अब गैस पर एक पतीले में पानी उबलने के लिए रख दें, और फिर उसमें आधा चम्मच नमक और आलू को अच्छे से धो कर डाल दें।
                        आलू को बस पांच मिनट तक उबलने दें,और फिर पानी से निकाल कर किसी बरतन में रख लें।मेथी को बारीक काट लें या चौपड़ में डाल कर चौप कर लें, और उसे आलू में डाल दें।
                          अब आलू और मेथी में हरी मिर्च को काट कर डाल दें, अदरक को कद्दूकस कर के या पेस्ट बना कर डाल दें, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर , भूना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बेसन और स्वादानुसार नमक डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
                        अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं, और तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें आलू और मेथी के मिक्सचर को टिक्की का शेप देते हुए तेल में डाल दें। एक बार में तीन से चार टिक्की डाल कर मीडियम आंच पर उलट पलट कर अच्छे से फ्राई कर लें, और फिर प्लेट में निकाल लें। सभी टिक्कियों को ऐसे ही फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है सर्दियों की स्पेशल चटपटी और कुरकुरी रेसिपी शर्ले ।
                 अब शर्ले के लिए बहुत ही आसान और टेस्टी हरी चटनी बनाते हैं।
हरी चटनी में लगने वाली सामग्री :
1. धनियां : एक कटोरी 
2. अदरक : एक छोटा सा टुकड़ा 
3. नींबू : 1
4. हरी मिर्च : 5 से 6
5. सरसो तेल : 2  छोटी चम्मच 
6. नमक स्वादानुसार 
हरी चटनी बनाने की विधि :
हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सी में धनियां, हरी मिर्च अदरक, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डाल कर थोड़ा पानी डाल दें और चटनी पीस लें। अब चटनी को किसी कटोरी में निकाल लें और सरसो तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। बस चटनी बन कर तैयार है। अब गरम गरम शर्ले के साथ चटनी डाल कर सर्व करें।


Ingredients for making Shirley:

1. Potatoes: 250 grams

2. Fenugreek leaves: 200 grams

3. Coriander powder: 1 tablespoon

4. Red chili powder: 1/2 tablespoon

5. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

6. Garam masala powder: 1/3 tablespoon

7. Amchur powder (dried mango powder): 1 tablespoon

8. Roasted cumin powder: 1 tablespoon

9. Gram flour (besan): 1 cup or as needed

10. Green chilies: 5 to 6

11. Ginger: a small piece

12. Salt to taste

Method for making Shirley:

To make Shirley, first, cut the potatoes thinly with the peel on, just like you would for making potato bhujia (a type of potato stir-fry). Now, put water in a pot on the gas stove to boil, and then add half a teaspoon of salt and the washed potatoes.

Let the potatoes boil for just five minutes, and then remove them from the water and place them in a bowl. Finely chop the fenugreek leaves or chop them in a food processor, and add them to the potatoes.

Now, add the chopped green chilies to the potatoes and fenugreek leaves, add grated ginger or ginger paste, red chili powder, coriander powder, roasted cumin powder, amchur powder, garam masala powder, gram flour, and salt to taste. Mix everything well.

Now, place a pan on the gas stove and heat the oil.  Once the oil is hot, shape the potato and fenugreek mixture into patties and place them in the oil. Fry three to four patties at a time over medium heat, turning them occasionally until golden brown and crispy. Then remove them from the pan and place them on a plate. Fry all the patties in the same way.  And there you have it, your special spicy and crispy winter recipe, Shirley, is ready!

Now let's make a very easy and tasty green chutney for the Shirley patties.

Ingredients for Green Chutney:

1. Coriander leaves: One bowl

2. Ginger: A small piece

3. Lemon: 1

4. Green chilies: 5 to 6

5. Mustard oil: 2 teaspoons

6. Salt to taste

Method for making Green Chutney:

To make the green chutney, put the coriander leaves, green chilies, ginger, lemon juice, and salt to taste in a blender. Add a little water and blend until smooth. Now transfer the chutney to a bowl and add the mustard oil, mixing well. The chutney is ready. Now serve the hot Shirley patties with the chutney.


    



दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के)

पनीर भुर्जी में लगने वाली सामग्री : 1. दूध का फटा हुआ छेना : 250 ग्राम  2. टमाटर : 4 3. हरी मिर्च : 6 से 7  4. अदरक ...