गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

सहजन आलू की सब्जी बहुत ज्यादा टेस्टी और हेल्दी (बिना लहसुन प्याज के)

सहजन आलू की सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.सहजन :250 ग्राम 
2. आलू : 250 ग्राम
3. टमाटर : 2
4. पीली सरसो : 2 बड़े चम्मच 
5. साबुत धनियां या धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7. पंचफोरन : 1/4 टेबल स्पून 
8. तेजपत्ता : 2
9. हींग : चुटकी भर 
10. सरसो तेल 
11. नमक स्वादानुसार 
12. कसूरी मेथी 

सहजन आलू की सब्जी बनाने की विधि  :
सबसे पहले सहजन को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, और फिर चाकू से या हाथ से उसके ऊपर वाले छिलके को छील कर हटा दें। अब किसी बरतन में कटे हुए सहजन रख कर अच्छे से पानी डाल कर धो लें। आलू को बिना छिलका हटाए थोड़े मोटे मोटे टुकड़ों में काट कर  तीन चार बार पानी बदल कर अच्छे से साफ कर लें, ताकि आलू में मिट्टी न रहे।
                         अब मिक्सी में धनियां और सरसो डाल कर पहले बिना पानी डाले दरदरा कर लें, फिर टमाटर को काट कर और थोड़ा पानी डाल कर मसाले को बारीक पीस लें।
                         अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो उसमें पंचफोरन, तेजपत्ता, और हींग डाल कर कटे हुए सहजन, आलू डाल दें।
                       अब स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च डाल कर सभी को मिक्स कर लें, और फिर ढक्कन से ढक कर मीडियम आँच पर दो तीन मिनट पका लें। अब कसूरी मेथी,धनियां और सरसो वाला मसाला डाल कर गैस के आँच को पूरा कम कर दें।
                      कम आँच पर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक की आलू अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए। बीच बीच में सब्जी को कलछी से चलाते रहें। जब मसाले अच्छी तरह भुन जाए और आलू भी सॉफ्ट हो जाए तो उसमें दो ग्लास के करीब पानी डाल दें।
                     अब सब्जी में पानी डाल कर गैस की आँच को पूरा कर लें और फिर दस मिनट तक सब्जी को अच्छे से पका लें। अब गैस को बंद कर दें।
                       लीजिए बहुत ही टेस्टी और हेल्दी आलू और सहजन की सब्जी बन कर तैयार है । इसे चावल के साथ सर्व करें, ये सब्जी चावल के साथ ज्यादा टेस्टी लगती है, वैसे आप चाहें तो रोटी या पराठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
                      
              
          Ingredients for making Drumstick Potato Curry:

1. Drumstick: 250 grams

2. Potatoes: 250 grams

3. Tomatoes: 2

4. Yellow mustard: 2 tablespoons

5. Whole coriander seeds or coriander powder: 2 tablespoons

5. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

6. Red chili powder: 1/2 tablespoon

7. Panchphoran: 1/4 tablespoon

8. Bay leaves: 2

9. Asafoetida: a pinch

10. Mustard oil

11. Salt to taste

Method for making Drumstick Potato Curry:

   
                       
          First, cut the drumsticks into small pieces, then peel off the outer skin with a knife or by hand. Place the chopped drumsticks in a container and wash them thoroughly with water. Cut the potatoes into thick pieces without peeling them, and wash them thoroughly, changing the water three to four times, to ensure there's no dirt on the potatoes.

                        Now, put the coriander and mustard seeds in a mixer and grind them coarsely without adding water. Then, chop the tomatoes, add a little water, and grind the spices finely.

                        Now, heat a pan on the stove and add oil. Once the oil is hot, add panchphoran, bay leaf, and asafoetida, then add the chopped drumsticks and potatoes.

                      Now, add salt, turmeric, and red chili peppers to taste, mix everything together, and then cover and cook over medium heat for two to three minutes.  Add the coriander and mustard masala and reduce the heat to low.

                      Cook the vegetable over low heat until the potatoes are tender. Stir the vegetable occasionally. Once the spices are thoroughly cooked and the potatoes are soft, add about two glasses of water.

                      Now add the water to the vegetable, reduce the heat to low, and cook thoroughly for ten minutes. Turn off the heat.

                        A very tasty and healthy potato and drumstick vegetable is ready. Serve it with rice. This vegetable tastes best with rice. However, you can also serve it with roti or paratha.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सहजन आलू की सब्जी बहुत ज्यादा टेस्टी और हेल्दी (बिना लहसुन प्याज के)

सहजन आलू की सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री : 1.सहजन :250 ग्राम  2. आलू : 250 ग्राम 3. टमाटर : 2 4. पीली सरसो : 2 ...