बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

दाल पिट्ठी रेसिपी (बिहार की बहुत ही पॉपुलर रेसिपी)

दाल पिट्ठी बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. अरहर दाल : 1 कटोरी
2. जीरा : 1 टेबल स्पून 
3. तेजपत्ता : 2
4. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
5. टमाटर : 1 
6. सूखी लाल मिर्च : 4
7. गेहूं का आटा : 2 बड़ी कटोरी 
8. नमक स्वादानुसार 
9. सरसो तेल 
दाल पिट्ठी बनाने की विधि :
दाल पिट्ठी बिहार की बहुत ही फेमस रेसिपी है। दाल पिट्ठी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर प्रेसर कूकर को गरम करें। अब कूकर में दो बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें, और तीन चार बार दाल को पानी से अच्छे से धो कर कूकर में डाल दें।
                         धीमी आंच पर सुनहरा होने तक दाल को अच्छे से भून लें, और फिर पानी डाल कर नमक, हल्दी डाल दें, और कूकर का ढक्कन बंद करके मीडियम आँच पर 6 से 7 सीटी लगा दें।
                        अब जैसे रोटी के लिए आटा लगाते हैं, वैसे ही थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथ लें। अब उसकी बिल्कुल छोटी छोटी लोई काट लें, जैसे पूरी की छोटी छोटी लोई काटते हैं बिल्कुल वैसे ही।
                      अब सभी लोई का पूरी बेल कर रख लें, और फिर एक एक पूरी को हाथ में लें और चारों तरफ से पकड़ कर पूरी को फूल का शेप दे दें। सभी पूरियों को इसी तरह फूल का शेप बना बना कर एक बड़े प्लेट में रख लें।
                        अब कूकर का ढक्कन खोल कर दाल में करीब चार से पांच ग्लास पानी डाल कर अच्छे से उबाल आने दें और जैसे ही दाल उबलने लगे तो गैस की आँच धीमी कर दें। अब जो आटे की पिट्ठी बना कर रखे हैं उन्हें एक एक कर के डाल दें। सभी पिट्ठियों को दाल में डाल कर एक बार बहुत हल्के हाथ से किसी चमचे की सहायता से चला लें, जिससे कि पिट्ठी टूटे नहीं।
                      अब दाल पिट्ठी को किसी ढक्कन से ढक कर पांच से छः मिनट पकने दें, और फिर ढक्कन को हटा कर फिर से किसी चम्मच की सहायता से ऊपर वाले दाल पिट्ठी को नीचे और नीचे वाले को ऊपर कर दें। चम्मच को बिल्कुल हल्के हाथ से चलाएं,नहीं तो सारी पिट्ठी टूट जाएगी।
                        अब फिर से ढक्कन से ढक कर दस मिनट और पका लें। अब टूथपीक या कांटे वाले चम्मच से चेक कर लें, अगर दाल पिट्ठी चम्मच में चिपक नहीं रही है तो पूरी तरह पक गई है, और अगर चिपक रही हो और टूथपिक साफ नहीं आ रहा हो तो पांच मिनट और पका लें, और गैस को बंद कर दें। दाल को बिल्कुल पतली रखनी है, अगर दाल गाढ़ी हो गई हो तो जरूरत के हिसाब से गरम पानी डाल कर दो मिनट और पका लें।
                        अब दाल पिट्ठी में तड़का लगाने के लिए गैस पर एक तड़का पैन गरम करें, और फिर उसमें दो बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता डाल कर थोड़ा तड़कने दें। अब टमाटर को काट कर या चॉप करके डाल दें और आँच को बिल्कुल कम कर दें। अब टमाटर को तब तक पकाना है जब तक टमाटर अच्छे से गल जाए न जाए। अब तड़के को दाल पिट्ठी में डाल दें।
                        लीजिए बहुत ही टेस्टी,और बिहार की बहुत ज्यादा फेमस रेसिपी दाल पिट्ठी बन कर तैयार है। इसे गरम गरम सर्व करें।
                      
                       Ingredients for making Dal Pitthi:

1. Pigeon pea lentils: 1 bowl

2. Cumin seeds: 1 tablespoon

3. Bay leaves: 2

4. Turmeric powder: 1 tablespoon

5. Tomatoes: 1

6. Dried red chilies: 4

7. Wheat flour: 2 large bowls

8. Salt to taste

9. Mustard oil

Method for making Dal Pitthi:

Dal Pitthi is a very famous recipe from Bihar. To make Dal Pitthi, first heat a pressure cooker on the stove. Add two tablespoons of oil to the cooker and heat it. Wash the lentils thoroughly with water three to four times and then add them to the cooker.

Fry the lentils thoroughly over low heat until golden brown. Then add water, salt, and turmeric. Close the lid of the pressure cooker and let it whistle for 6 to 7 times over medium heat.

                    Now, knead the dough by adding water little by little, just like you would for making rotis. Cut it into small balls, just like you would for puris.

                    Now roll each ball into a puri. Then, take each puri in your hand and hold it from all sides, shaping it into a flower. Shape all the puris in this manner and place them on a large plate.

                    Now, open the lid of the pressure cooker, add about four to five glasses of water to the lentils, and let them boil. Once the lentils begin to boil, reduce the heat to low. Now, add the prepared dough balls one by one.  Add all the fillings to the dal and stir them gently with a spoon to prevent them from breaking.

                    Now cover the dal filling with a lid and let it cook for five to six minutes. Then, remove the lid and use a spoon to move the top dal filling to the bottom and the bottom to the top. Stir gently, otherwise the entire filling will break.

                      Now, cover the lid again and cook for another ten minutes. Check with a toothpick or fork. If the dal filling is not sticking to the spoon, it is fully cooked. If it is sticking and the toothpick does not come out clean, cook for another five minutes and turn off the heat. The dal should be kept very thin. If it becomes thick, add hot water as needed and cook for two more minutes.

                      Now, to temper the dal pitthi, heat a tadka pan on the gas and then add two tablespoons of oil. Once the oil is hot, add cumin seeds, dried red chilies, and bay leaves and let them crackle a little. Now add chopped tomatoes and reduce the heat to low. Cook the tomatoes until they are well cooked. Now add the tempering to the dal pitthi.

                        There you go, the very tasty and very famous recipe of Bihar, dal pitthi is ready. Serve it hot.  
 
        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दाल पिट्ठी रेसिपी (बिहार की बहुत ही पॉपुलर रेसिपी)

दाल पिट्ठी बनाने में लगने वाली सामग्री : 1. अरहर दाल : 1 कटोरी 2. जीरा : 1 टेबल स्पून  3. तेजपत्ता : 2 4. हल्दी पाउड...