बुधवार, 16 सितंबर 2026

व्हाइट सॉस पास्ता बिल्कुल नए अंदाज में सिर्फ दस मिनट में बनाएं (बिना प्याज लहसुन और बिना मैदा के)

व्हाइट सॉस पास्ता में लगने वाली सामग्री :
1. पास्ता : 200 ग्राम
2. दूध : 1 ग्लास
3. काजू : 10 से 12
4. पनीर : 50 ग्राम
5. स्वीटकॉर्न : आधी छोटी कटोरी
6. शिमला मिर्च : 2
7. हरी मिर्च  : 4 से 5 
8. काली मिर्च : 10 से 12 
9. घी : 2 बड़े चम्मच 
10. नमक स्वादानुसार 

व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की विधि : 
सबसे पहले गैस पर एक पतीले में पानी डाल कर उबलने दें, और जैसे ही पानी उबलने लगे तो उसमें आधी छोटी चम्मच तेल डाल और आधी छोटी चम्मच नमक डाल कर पास्ता डाल दें। तेल डालने से पास्ता पतीले में चिपकेगा नहीं।
                         जैसे ही पास्ता उबल जाए तो उसे पानी से छान कर निकाल लें, पास्ता के पानी को फेंके नहीं, उसे किसी बरतन में निकाल कर रख लें। काजू को  करीब एक घंटे या अगर आपके पास समय हो तो दो तीन घंटे के लिए पानी में डाल कर भिगो दें।
                          शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें घी डाल कर कटे हुए शिमला मिर्च हरी मिर्च और स्वीटकॉर्न डाल कर तेज आँच पर दो मिनट पका लें।
                          अब मिक्सी के जार में पनीर दूध और काजू को डाल कर उसे अच्छे से पीस लें और फिर उस पेस्ट को भी उसी पैन में डाल कर साथ में उबले हुए पास्ता डाल दें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। अब काली मिर्च को कूट कर डाल दें, स्वादानुसार नमक और आधी छोटी कटोरी पास्ता का पानी डाल दें।
                           अब पास्ता को करीब 5 से 7 मिनट पका लें, और फिर लीजिए बहुत ही आसान हेल्दी और टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता बन कर तैयार है।

Ingredients for White Sauce Pasta:

1. Pasta: 200 grams

2. Milk: 1 glass

3. Cashews: 10 to 12

4. Paneer: 50 grams

5. Sweetcorn: Half a small bowl

6. Bell peppers: 2

7. Green chilies: 4 to 5

8. Black pepper: 10 to 12

9. Ghee: 2 tablespoons

10. Salt to taste

How to make White Sauce Pasta:

First, bring water to a boil in a pot on the stove. As soon as the water starts boiling, add half a teaspoon of oil and half a teaspoon of salt, then add the pasta. This will prevent the pasta from sticking to the pot.

As soon as the pasta is boiled, strain it from the water. Do not discard the pasta water; store it in a container.  Soak the cashews in water for about an hour, or two to three hours if you have time.

                          Finely chop the bell peppers and green chilies. Heat a pan on the stove. Once hot, add ghee, chopped bell peppers, green chilies, and sweetcorn, and cook over high heat for two minutes.

                          Now, put the paneer, milk, and cashews in a mixer jar and grind them thoroughly. Then, add the paste to the same pan, along with the boiled pasta, and mix everything well. Add crushed black pepper, salt to taste, and half a small bowl of pasta water.

                            Now, cook the pasta for about 5 to 7 minutes. Your easy, healthy, and tasty white sauce pasta is ready.

                           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

व्हाइट सॉस पास्ता बिल्कुल नए अंदाज में सिर्फ दस मिनट में बनाएं (बिना प्याज लहसुन और बिना मैदा के)

व्हाइट सॉस पास्ता में लगने वाली सामग्री : 1. पास्ता : 200 ग्राम 2. दूध : 1 ग्लास 3. काजू : 10 से 12 4. पनीर : 50 ग्र...