1. गाजर : 1 kg
2. हरी मिर्च : 250 ग्राम
3. साबुत धनिया : 4 बड़े चम्मच
4. सौंफ : 7 बड़े चम्मच
6. अजवाइन : 1 टेबल स्पून
7. मेथी : 1 टेबल स्पून
8. कलौंजी : 1/4 टेबल स्पून
9. हल्दी : 4 बड़े चम्मच
10. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 4 बड़े चम्मच
11.हींग : चुटकी भर
12. विनेगर (सिरका) : 1 कटोरी
13. सरसो तेल : 1/2 kg या अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं
14. नमक स्वादानुसार
गाजर हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि :
गाजर और हरी मिर्च को अच्छे से तीन चार बार पानी से धो लें। अब गाजर को छोटे छोटे काट कर उसे पतले पतले लंबे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च के डंठल को कट करके हटा दें और अगर बड़े साइज के हों तो दो टुकड़ों में काट कर बीच से चीरा लगा लें, और छोटे साइज का मिर्च हो तो सीधे बीच में चीरा लगा कर काट लें।
सभी गाजर और मिर्च को इसी तरह से कट कर लें, और फिर किसी कपड़े पर या प्लेट में डाल कर या तो आधे घंटे धूप लगा लें या पंखे के नीचे रख दें, जिससे कि गाजर और मिर्च में थोड़ा भी पानी नहीं रहे।
अब गैस पर एक पैन गरम करें, और उसमें धनियां, सौंफ, अजवाईन, कलौंजी और मेथी डाल कर सभी मसालों को मीडियम आँच पर पांच मिनट भून लें, और फिर मिक्सी में डाल कर दरदरा पीस लें।
अब फिर से गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो गैस का आँच कम कर दें और उसमें हींग, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें और फिर गैस को बंद कर दें।
अब तेल को थोड़ा ठंडा होने दें, और फिर उसमें कटे हुए गाजर,हरी मिर्च, विनेगर, दरदरा पीसा हुआ मसाला, और स्वादानुसार नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें , और फिर लीजिए गाजर हरी का बहुत ही झटपट बनने वाला चटपटा अचार बन कर तैयार है। अगर आपका मन करे तो आप इसे खुले बरतन में रख कर एक दो दिन धूप लगा लें, और फिर किसी काँच के जार में भर कर रख लें, और नहीं तो बिना धूप लगाए ही काँच के जार में भर कर रख लें।इसे आप बनने के बाद तुरंत ही खा सकते हैं।
यह खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगता है। गाजर वैसे तो अब साल भर मिलता है लेकिन सर्दी के मौसम में आसानी से मिल जाता है। गाजर काफी हेल्दी भी होता है, तो आप सब भी सर्दियों में ये गाजर और हरी मिर्च का झटपट बनने वाला अचार जरूर बनाएं, और कमेंट कर के जरूर बताएं कि आपको कैसी लगी मेरी ये गाजर हरी मिर्च की अचार।
Ingredients for making spicy carrot and green chili pickle:
1. Carrots: 1 kg
2. Green chilies: 250 grams
3. Coriander seeds: 4 tablespoons
4. Fennel seeds: 7 tablespoons
6. Celery seeds: 1 tablespoon
7. Fenugreek seeds: 1 tablespoon
8. Nigella seeds: 1/4 tablespoon
9. Turmeric: 4 tablespoons
10. Kashmiri red chili powder: 4 tablespoons
11. Asafoetida: a pinch
12. Vinegar: 1 bowl
13. Mustard oil: 1/2 kg or you can adjust the amount according to your preference
14. Salt to taste
Method for making spicy carrot and green chili pickle:
Wash the carrots and green chilies thoroughly with water three to four times. Now cut the carrots into small pieces and then cut them into long thin pieces. Cut and remove the stalk of the green chillies and if they are of big size then cut them into two pieces and make a slit from the middle, and if the chillies are of small size then cut them straight in the middle and cut them.
Cut all the carrots and chillies in the same way, and then put them on a cloth or a plate and either expose them to sunlight for half an hour or keep them under a fan, so that there is no water left in the carrots and chillies.
Now heat a pan on the stove and add coriander seeds, fennel seeds, carom seeds, nigella seeds, and fenugreek. Fry all the spices over medium heat for five minutes. Then, put them in a mixer and grind them coarsely.
Now heat a pan on the stove again and add mustard oil. Once the oil is hot, reduce the heat and add asafoetida, turmeric powder, and Kashmiri red chili powder. Then turn off the heat.
Now, place the pan with the oil on the stove and add the chopped carrots, green chilies, vinegar, coarsely ground spices, and salt to taste. Mix everything thoroughly. The quick and spicy green carrot pickle is ready.
If you like, you can place it in an open container and leave it in the sun for a day or two before transferring it to a glass jar for storage. Alternatively, you can skip the sun-drying step and simply store it directly in a glass jar.
You can eat it immediately. It tastes delicious. Carrots are available year-round, but they're more readily available during the winter. Carrots are quite healthy, so do try making this quick-to-prepare carrot and green chili pickle during the winter, and let me know in the comments how you liked it!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें